Nation Now Samachar

Category: बांदा

बांदा जिले की ताज़ा राजनीतिक, सामाजिक और विकास से जुड़ी खबरें अब एक क्लिक पर। जानें बांदा से जुड़ी हर बड़ी घटना की पूरी जानकारी। बांदा समाचार।

  • बाँदा पुलिस की अनोखी पहल: महिला पुलिस कर्मियों के बच्चों के लिए शुरू हुआ शिशु पालन ग्रह

    बाँदा पुलिस की अनोखी पहल: महिला पुलिस कर्मियों के बच्चों के लिए शुरू हुआ शिशु पालन ग्रह

    बाँदा।महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी के दौरान बच्चों की देखरेख एक बड़ी चुनौती रही है। इसी समस्या को समझते हुए बाँदा पुलिस ने एक सराहनीय और अनोखी पहल की है। स्थानीय पुलिस लाइन परिसर में महिला पुलिस कर्मचारियों के छोटे बच्चों के लिए शिशु पालन ग्रह (क्रेच) की शुरुआत की गई है, जहां बच्चों की सुरक्षा, देखभाल, पढ़ाई और खेलकूद की समुचित व्यवस्था की गई है।

    पुलिस विभाग में कार्यरत महिला कर्मियों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान बच्चों की चिंता उन्हें मानसिक रूप से परेशान करती थी। कई बार आपात ड्यूटी या लंबे समय तक चलने वाले कार्यों में बच्चों को घर पर छोड़ना मुश्किल हो जाता था। ऐसे में यह शिशु पालन ग्रह उनके लिए बड़ी राहत बनकर सामने आया है। अब महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी पर जाते समय अपने छोटे बच्चों को पुलिस लाइन स्थित शिशु पालन ग्रह में सुरक्षित छोड़ सकती हैं।

    शिशु पालन ग्रह में बच्चों की देखरेख के लिए दो प्रशिक्षित कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। यहां बच्चों के लिए खेलने के खिलौने, किताबें, बैठने और आराम करने की व्यवस्था के साथ-साथ उनके खान-पान का भी ध्यान रखा जाता है। बच्चों के लिए सुरक्षित और सकारात्मक माहौल तैयार किया गया है, ताकि वे खुद को सहज महसूस कर सकें।

    महिला पुलिस कर्मियों ने बताया कि इस व्यवस्था से अब वे तनावमुक्त होकर अपनी ड्यूटी कर पा रही हैं। पहले बच्चों की चिंता बनी रहती थी, लेकिन अब उन्हें भरोसा है कि उनके बच्चे सुरक्षित हाथों में हैं। इससे न सिर्फ उनकी कार्यक्षमता बढ़ी है, बल्कि मानसिक संतुलन भी बेहतर हुआ है।

    इस पहल को लेकर सहायक पुलिस अधीक्षक मेविश टक ने बताया कि पुलिस की नौकरी में समय की कोई निश्चितता नहीं होती। कभी भी ड्यूटी लग सकती है, ऐसे में महिला पुलिस कर्मियों को सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों की देखभाल को लेकर होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस लाइन एवं आसपास रहने वाली महिला पुलिस कर्मियों के लिए यह शिशु पालन ग्रह शुरू किया गया है।उन्होंने बताया कि इस केंद्र का उद्देश्य केवल बच्चों की देखरेख ही नहीं, बल्कि उनकी शारीरिक और बौद्धिक क्षमता का विकास भी है। इसके लिए किताबें, खिलौने और रचनात्मक गतिविधियों की व्यवस्था की गई है।

    बाँदा पुलिस की यह पहल न सिर्फ महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि अन्य जिलों के लिए भी एक प्रेरणादायक मॉडल बन सकती है।

  • बांदा में बेटे-बहू का कहर: शिक्षक पिता पर पत्थर-डंडों से हमला

    बांदा में बेटे-बहू का कहर: शिक्षक पिता पर पत्थर-डंडों से हमला

    संवाददाता लक्ष्मी कांत तिवारी बांदा से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के सिविल लाइन इलाके में कलयुगी बेटे और बहू ने मिलकर अपने ही बुजुर्ग शिक्षक पिता पर पत्थर, ईंट और डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस अमानवीय घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान और आक्रोशित हैं।

    स्कूल जाते वक्त किया गया हमला

    मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित शिक्षक सुबह के समय स्कूल जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी उनके बेटे ने ऊपर से पानी डालकर विवाद की शुरुआत की। बात बढ़ते-बढ़ते गाली-गलौज और फिर हिंसा में बदल गई। आरोप है कि बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर शिक्षक पिता पर ईंट और डंडों से हमला कर दिया।हमले में शिक्षक को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। घायल अवस्था में शिक्षक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    मकान कब्जे को लेकर चल रहा था विवाद

    बताया जा रहा है कि परिवार में पिछले कई महीनों से मकान के कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम देने का आरोप बेटे और बहू पर लगा है। रिश्तों की मर्यादा तार-तार करने वाली इस घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया है।

    पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी

    घटना के बाद शिक्षक की पत्नी ने कोतवाली नगर थाने में तहरीर देकर बेटे और बहू के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि मकान और संपत्ति के विवाद किस हद तक रिश्तों को खत्म कर सकते हैं

  • बाँदा: गौ रक्षा समिति ने गौ पूजन कर मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

    बाँदा: गौ रक्षा समिति ने गौ पूजन कर मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

    बाँदा। कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति ने नगर क्षेत्र की हटेटी पुरवा गौशाला में विधि-विधान के साथ गौ माता की पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने गौ माता को फूल माला पहनाई और उनकी आरती उतारकर आशीर्वाद प्राप्त किया। बाँदा: गौ रक्षा समिति ने गौ पूजन कर मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

    पदाधिकारियों ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण का गौ माता से विशेष स्नेह था। उन्होंने माखन, दूध और दही का सेवन किया और गौ माता की देखभाल की। इस अवसर पर गुड़ और चना का भोग भी लगाया गया। बाँदा: गौ रक्षा समिति ने गौ पूजन कर मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

    कार्यक्रम में गौ रक्षा समिति के सभी पदाधिकारी और गौशाला के कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा भगवान श्री कृष्ण को नमन कर आशीर्वाद मांगा। बाँदा: गौ रक्षा समिति ने गौ पूजन कर मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

  • Banda Flood News Live-बारिश होने के दौरान गिरा कच्चा मकान गिरा, मलबे में दबने से दो बच्चों की मौत

    Banda Flood News Live-बारिश होने के दौरान गिरा कच्चा मकान गिरा, मलबे में दबने से दो बच्चों की मौत


    Banda Flood News Live– बारिश होने के दौरान गिरा कच्चा मकान गिरा, मलबे में दबने से दो बच्चों की मौत उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते जहां एक तरफ गर्मी से राहत लेकर आयी हैं वहीं दूसरी तरफ कई लोगों के लिये मुस्बित बन चुकी हैं.बरसात के चलते कई मकान ढह रहे हैं तो दीवारें भी अपनी जगह छोड़ रही है. यूपी के कई जिलों में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है. कई जिले में हो रही लगातार बारिश की वजह से भारी परेशानी भी हो रही है. यूपी के बांदा से खबरे आई हैं जिनमें दो बच्चों की मौत घर का मलबा गिरने हो गई तो कई लोगों के घायल होने की खबर है.

    आइए जानते हैं पूरा मामला…

    बांदा में भारी बारिश के चलते कच्चा मकान गिरा गया और मकान के मलबे में एक परिवार के 9 लोग दब गए जिसके बाद पुलिस ने लोगों की मदद से रेस्क्यू करके 9 लोगों को मलबे से बाहर निकलवाया और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहा 2 बच्चों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है और 7 लोगों का इलाज चल रहा है।

    वही घटना के बाद जिले के अधिकारी मौके पर पहुँचकर परिवार का हाल चाल जान रहे है।घटना लगातार 24 घंटे से हो रही बारिश के चलते हुई है जब पूरा परिवार सो रहा था तभी सुबह समय अचानक कच्चा मकान गिर गया और मलबे में सभी लोग दब गए।यह घटना बाँदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के पिपरीखेरवा ओरन की है।

    https://youtu.be/7ObFS7i3LT4?si=XbIE_KuOJ3jl1Dbe

  • “विद्यालय बंद, ठेके चालू?”—यूपी सरकार के फैसले पर कांग्रेस का तीखा हमला- BANDA CONGRESS PROTEST

    “विद्यालय बंद, ठेके चालू?”—यूपी सरकार के फैसले पर कांग्रेस का तीखा हमला- BANDA CONGRESS PROTEST

    BANDA CONGRESS PROTEST: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में 5000 प्राइमरी विद्यालय बंद करने के आदेश के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने इस फैसले को “शिक्षा विरोधी नीति” बताते हुए जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। बांदा जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा और इसे संविधान व बच्चों के भविष्य के खिलाफ बताया।

    🔴 कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप– BANDA CONGRESS PROTEST

    बांदा के कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, वंचित और मजलूम तबके के बच्चों की शिक्षा से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का अधिकार संविधान द्वारा दिया गया है, लेकिन सरकार विद्यालयों को बंद करके उस अधिकार का उल्लंघन कर रही है।

    राजेश दीक्षित का आरोप है कि,

    "जहां एक ओर सरकार बच्चों की शिक्षा के द्वार बंद कर रही है, वहीं दूसरी ओर शराब के ठेकों की संख्या में इजाफा कर रही है। यह नीति नवनिहाल पीढ़ी को गर्त में ले जाने वाली है।"

    📌 ‘शिक्षा नहीं, शराब नीति’ का विरोध– BANDA CONGRESS PROTEST

    कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सरकार शिक्षा पर ध्यान देने के बजाय राजस्व बढ़ाने के लिए शराब की दुकानों को बढ़ावा दे रही है। यह फैसला खासतौर पर गांवों और दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले गरीब बच्चों के खिलाफ है, जिनकी शिक्षा का एकमात्र सहारा ये प्राइमरी स्कूल थे। BANDA CONGRESS PROTEST

    🏫 कांग्रेस की पुरानी नीति का हवाला

    कांग्रेस नेताओं ने याद दिलाया कि जब उनकी सरकार थी, तो उन्होंने शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और स्कूलों की संख्या बढ़ाने का काम किया था। विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां शिक्षा सुविधाएं नहीं थीं। अब भाजपा सरकार वही स्कूल बंद करके शिक्षा को खत्म करने की दिशा में काम कर रही है।

    🔖 बाइट:

    राजेश दीक्षित, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस, बांदा

    "सरकार शिक्षा को नजरअंदाज कर रही है और शराब को बढ़ावा दे रही है। ये संविधान और समाज दोनों के खिलाफ है। कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।"
    https://nationnowsamachar.com/uttar-pradesh/lucknow/up-cabinet-meeting-30-proposals-job-promotion/