Nation Now Samachar

World News: माली में 5 भारतीयों का दिनदहाड़े अपहरण, अलकायदा से जुड़े आतंकियों पर शक

World News: माली में 5 भारतीयों का दिनदहाड़े अपहरण, अलकायदा से जुड़े आतंकियों पर शक

World News: पश्चिमी अफ्रीकी देश माली से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां अलकायदा से जुड़े आतंकियों ने दिनदहाड़े 5 भारतीय नागरिकों का अपहरण कर लिया है। ये सभी भारतीय पश्चिमी माली के कोबरी क्षेत्र के पास एक विद्युतीकरण परियोजना पर काम कर रहे थे। स्थानीय सुरक्षा सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएफपी को इसकी पुष्टि की है।

सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को कुछ बंदूकधारियों ने अचानक मजदूरों को घेर लिया और उन्हें जबरन अपने साथ ले गए। घटना इतनी तेज़ी से हुई कि वहां मौजूद किसी व्यक्ति को प्रतिक्रिया देने का मौका ही नहीं मिला।कंपनी के एक प्रतिनिधि ने भी इस अपहरण की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अपहृत भारतीय उस प्रोजेक्ट के हिस्सा थे, जिस पर भारत व माली की संयुक्त टीम लंबे समय से काम कर रही है।कंपनी ने यह भी जानकारी दी कि उसके अन्य भारतीय कर्मचारियों को सुरक्षा कारणों से तुरंत राजधानी बमाको भेज दिया गया है, जहां उनकी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

किसका हाथ? अलकायदा और ISIS पर गहरा शक

हालांकि अब तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि इसके पीछे अलकायदा से जुड़े जिहादी ग्रुप या ISIS सहयोगी हो सकते हैं।
माली के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में इन संगठनों की सक्रियता लंबे समय से बनी हुई है और वे विदेशी नागरिकों को निशाना बनाते रहे हैं।भारतीय दूतावास और सरकार अलर्ट पर

इस गंभीर घटना के बाद, भारतीय विदेश मंत्रालय पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। बमाको स्थित भारतीय दूतावास स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के संपर्क में है। भारतीय नागरिकों को भी सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी जा रही है।भारत सरकार ने कहा है कि वे अपहृत नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए हर संभव कदम उठाएगी।

माली में लगातार बढ़ते हमले

पिछले कुछ वर्षों में माली में आतंकवाद तेजी से बढ़ा है। कई बार विदेशी कर्मचारियों, मानवीय सहायता कार्यकर्ताओं और इंजीनियरों को निशाना बनाया गया है। ऐसे में भारतीय मजदूरों का अपहरण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीर चिंता का विषय बन गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *