Nation Now Samachar

BJPPresidentElection: नितिन नबीन बने BJP के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, 45 साल में सबसे युवा अध्यक्ष

नितिन नबीन बने BJP के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, 45 साल में सबसे युवा अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन अब भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। खास बात यह है कि नितिन नबीन मात्र 45 साल की उम्र में भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। वे मंगलवार, 20 जनवरी को औपचारिक रूप से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

अध्यक्ष बनने से पहले धार्मिक स्थलों पर जाएंगे

राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने से पहले नितिन नबीन धार्मिक स्थलों का दौरा करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, वे मंगलवार सुबह अपने दिन की शुरुआत दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में पूजा-पाठ से करेंगे। इसके बाद वे वाल्मीकि मंदिर, हनुमान मंदिर और बंगला साहेब गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेकेंगे।

नितिन नबीन का पूरा शेड्यूल

  • सुबह 8:00 बजे – झंडेवालान मंदिर
  • सुबह 8:30 बजे – मंदिर मार्ग स्थित वाल्मीकि मंदिर
  • सुबह 9:00 बजे – कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर
  • सुबह 9:30 बजे – बंगला साहेब गुरुद्वारा

सबसे युवा BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष

नितिन नबीन 45 वर्ष की उम्र में यह जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। इससे पहले भाजपा में सबसे कम उम्र में अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड अमित शाह के नाम था, जिन्होंने 49 साल की उम्र में यह पद संभाला था। नितिन नबीन के चयन को पार्टी नेतृत्व भविष्य की रणनीति और युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने के संकेत के तौर पर देख रही है।

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्षों का इतिहास

भाजपा के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे, जिन्होंने 1980 से 1986 तक यह पद संभाला। इसके बाद लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कुशाभाऊ ठाकरे, बंगारू लक्ष्मण, के. जना कृष्णामूर्ति, वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा पार्टी अध्यक्ष रहे।राजनाथ सिंह और अमित शाह दोनों दो-दो बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। अब नितिन नबीन के रूप में पार्टी को नया और युवा नेतृत्व मिला है, जिससे आगामी चुनावी रणनीतियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *