Nation Now Samachar

Tag: खिचड़ी भोज

  • अमेठी:  खिचड़ी भोज व कंबल वितरण, सती महारानी ट्रस्ट का सेवा संगम के द्वारा कराया गया

    अमेठी: खिचड़ी भोज व कंबल वितरण, सती महारानी ट्रस्ट का सेवा संगम के द्वारा कराया गया

    संवाददाता नितेश तिवारी अमेठी के स्वामी परमहंस आश्रम, अमेयमाफी की पावन धरती पर मानवता, करुणा और निःस्वार्थ सेवा का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। सती महारानी जन कल्याण ट्रस्ट एवं परमार्थ सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अमेठी खिचड़ी भोज कंबल वितरण कार्यक्रम ने समाज के जरूरतमंद वर्ग के चेहरों पर मुस्कान ला दी।

    इस सेवा आयोजन में बड़ी संख्या में असहाय, वृद्ध और जरूरतमंद लोगों को खिचड़ी भोज कराया गया तथा ठंड से राहत देने के उद्देश्य से कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रकाश जी (विभाग प्रचारक) और श्री पवन जी (जिला प्रचारक) उपस्थित रहे। आयोजन का नेतृत्व सती महारानी जन कल्याण ट्रस्ट की अध्यक्ष बहुरानी शाम्भवी सिंह एवं पूर्व विधायक महारानी गरिमा सिंह के सुपुत्र युवराज श्री अनंत विक्रम सिंह ने किया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बहुरानी शाम्भवी सिंह ने कहा कि सेवा किसी पहचान या पद की मोहताज नहीं होती। जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत और सम्मान नहीं पहुंचता, तब तक सेवा का उद्देश्य अधूरा रहता है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का लक्ष्य पीड़ा और अभाव से जूझ रहे लोगों के लिए निरंतर सेवा कार्य करना है।

    वहीं युवराज अनंत विक्रम सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति की आत्मा सेवा, त्याग और समर्पण में निहित है। खिचड़ी भोज और कंबल वितरण जैसे कार्यक्रम समाज में अपनत्व, समरसता और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करते हैं। जब समाज एकजुट होकर जरूरतमंदों का सहारा बनता है, तभी सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव होता है।

    कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष अमेठी त्रियुगी नारायण शुक्ल, भेटुवा मंडल अध्यक्ष निमिषा त्रिपाठी, सहित अनेक समाजसेवी और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। सभी ने सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाई और आयोजन की सराहना की।

    ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल मिलने से उन्हें न केवल शारीरिक राहत मिली, बल्कि समाज से जुड़ाव और सम्मान की अनुभूति भी हुई। आयोजन के अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगियों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम जारी रखने का संकल्प दोहराया।

  • कानपुर देहात के अकबरपुर में अनोखा खिचड़ी भोज, पैर छूकर खिला रहे ‘रवि उर्फ ज्ञानी’

    कानपुर देहात के अकबरपुर में अनोखा खिचड़ी भोज, पैर छूकर खिला रहे ‘रवि उर्फ ज्ञानी’

    कानपुर देहात (अकबरपुर):मकर संक्रांति के मौके पर जहां प्रदेशभर में खिचड़ी भोज के आयोजन हो रहे हैं, वहीं कानपुर देहात के अकबरपुर क्षेत्र में एक अलग ही अंदाज का खिचड़ी भोज लोगों का ध्यान खींच रहा है। यहां खिचड़ी भोज कराने वाले रवि उर्फ ज्ञानी न सिर्फ लोगों को भोजन करा रहे हैं, बल्कि राहगीरों के पैर छूकर उन्हें आदरपूर्वक खिचड़ी परोस रहे हैं

    इस अनोखे दृश्य को देखकर राह चलते लोग भी रुकने को मजबूर हो रहे हैं। जो भी इस आयोजन को देख रहा है, वह कुछ पल ठहरकर खिचड़ी का स्वाद ले रहा है और इस अनूठी पहल की सराहना कर रहा है।

    सेवा भाव से किया गया आयोजन

    रवि उर्फ ज्ञानी का कहना है कि यह कार्यक्रम सेवा और सम्मान की भावना से किया जा रहा है। उनका उद्देश्य केवल भोजन कराना नहीं, बल्कि समाज में आपसी सम्मान और विनम्रता का संदेश देना है। पैर छूकर खिचड़ी खिलाने का यह तरीका लोगों को भावनात्मक रूप से भी जोड़ रहा है।

    राहगीरों में दिखा उत्साह

    खिचड़ी भोज स्थल पर सुबह से ही लोगों की आवाजाही बनी रही। खास बात यह रही कि बिना किसी प्रचार के भी बड़ी संख्या में राहगीर और स्थानीय लोग यहां पहुंचते रहे। लोगों ने कहा कि उन्होंने ऐसा खिचड़ी भोज पहले कभी नहीं देखा।