Nation Now Samachar

Tag: यूपी पॉलिटिक्स

  • लखनऊ: होटल में 40 ठाकुर विधायकों की बैठक, यूपी की सियासत में मची हलचल

    लखनऊ: होटल में 40 ठाकुर विधायकों की बैठक, यूपी की सियासत में मची हलचल

    लखनऊ। राजधानी लखनऊ के एक नामी होटल में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के करीब 40 ठाकुर विधायकों की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक के बाद प्रदेश की सियासत में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

    बैठक का एजेंडा क्या था? लखनऊ: होटल में 40 ठाकुर विधायकों की बैठक

    सूत्रों के मुताबिक, बैठक में प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और आने वाले समय की रणनीतियों पर चर्चा हुई। हालांकि, किसी भी विधायक ने मीडिया के सामने आधिकारिक बयान देने से परहेज़ किया।

    राजनीतिक हलकों में अटकलें तेज लखनऊ: होटल में 40 ठाकुर विधायकों की बैठक

    राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में ठाकुर विधायकों का एक साथ इकट्ठा होना, आगामी विधानसभा और लोकसभा समीकरणों में अहम भूमिका निभा सकता है।
    कई लोग इसे यूपी की सत्ता के भीतर किसी नए समीकरण के बनने से भी जोड़कर देख रहे हैं।

    पार्टी नेतृत्व की भूमिका पर सवाल लखनऊ: होटल में 40 ठाकुर विधायकों की बैठक

    बैठक में शामिल कुछ विधायकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि चर्चा में क्षेत्रीय विकास, संगठनात्मक मुद्दों और सियासी भागीदारी जैसे विषय भी उठाए गए।

    सोशल मीडिया पर चर्चा जोरों पर लखनऊ: होटल में 40 ठाकुर विधायकों की बैठक

    इस बैठक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। यूज़र्स तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं कि आखिर यूपी की सियासत में यह “ठाकुर पावर शो” किस तरफ इशारा कर रहा है।

  • बरेली: फूलन देवी जयंती पर कश्यप राजनीति में नई हुंकार,“अपनी ताकत पहचानो” -रामनिवास कश्यप

    बरेली: फूलन देवी जयंती पर कश्यप राजनीति में नई हुंकार,“अपनी ताकत पहचानो” -रामनिवास कश्यप

    बरेली।-बरेली के ग्राम मैंनी का रविवार सिर्फ स्मृति दिवस नहीं, बल्कि कश्यप राजनीति में नई हुंकार का दिन बन गया। वीरांगना और पूर्व सांसद फूलन देवी कश्यप की 62वीं जयंती और फूलन जनता पार्टी के तृतीय स्थापना दिवस पर प्रदेश उपाध्यक्ष रामनिवास कश्यप ने मंच से कश्यप समाज को स्पष्ट संदेश दिया-“किसी के बहकावे में मत आओ, अपनी ताकत पहचानो और एकजुट हो जाओ।”यह संदेश महज़ भावनात्मक अपील नहीं था, बल्कि आने वाले चुनावी मौसम में कश्यप राजनीति के स्वरूप को बदलने का इशारा भी माना जा रहा है। बरेली: फूलन देवी जयंती पर कश्यप राजनीति में नई हुंकार

    कार्यक्रम में जुटे प्रमुख चेहरे बरेली: फूलन देवी जयंती पर कश्यप राजनीति में नई हुंकार

    मंच पर मौजूद मंडल अध्यक्ष अखिलेश शर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के साबिर खान, जिला कार्यकारिणी सदस्य जगपाल कश्यप, जिला महासचिव किरण यादव, प्रधान मुंशीलाल कश्यप, रविंद्र कश्यप, अवनीश कश्यप, सत्यवीर कश्यप, धर्मवीर कश्यप समेत तमाम कार्यकर्ता इस संदेश के वाहक बने।
    क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकुमार कश्यप, लटूरी कश्यप और पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

    राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया संदेश

    कार्यक्रम की गूंज सिर्फ मैंनी तक सीमित नहीं रही। राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू भैया निषाद ने दूर से ही संदेश भेजते हुए कहा“फूलन की जयंती, हमारा गर्व; स्थापना दिवस, हमारी ताकत।” बरेली: फूलन देवी जयंती पर कश्यप राजनीति में नई हुंकार