Nation Now Samachar

Tag: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बरेली दौरा

  • IVRI Convocation 2025 Bareilly: इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (IVRI) के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

    IVRI Convocation 2025 Bareilly: इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (IVRI) के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

    संवाददाता – प्रमोद शर्मा
    IVRI Convocation 2025 Bareilly: सोमवार की सुबह बरेलीवासियों के लिए गौरव और गर्व का क्षण लेकर आई, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आगमन त्रिशूल एयरबेस पर हुआ। सुबह 9:50 बजे जैसे ही उनका विशेष वायुयान एयरबेस पर उतरा, उनका राजकीय स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अत्यंत गरिमापूर्ण ढंग से किया। राष्ट्रपति मुर्मु करीब 1 घंटे 40 मिनट तक बरेली में रहीं और इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (IVRI) के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। कार्यक्रम के बाद वे सुबह 11:30 बजे गोरखपुर के लिए रवाना हो गईं।

    पहली बार बरेली पहुंचीं राष्ट्रपति का सीएम योगी ने किया जोरदार स्वागत

    स्वच्छता और भोजन की व्यवस्था रही विशेषIVRI Convocation 2025 Bareilly

    एफएसडीए की टीम ने राष्ट्रपति के लिए परोसे जाने वाले खाद्य पदार्थों की बारीकी से जांच की। साफ-सफाई, ट्रैफिक रूट, आयोजन स्थल की व्यवस्थाएं पूरी तरह नियंत्रित रहीं। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि रूट रिहर्सल से लेकर हर तैयारी समय से पहले पूरी कर ली गई थी। IVRI Convocation 2025 Bareilly

    शहरवासियों के लिए स्वर्णिम पलIVRI Convocation 2025 Bareilly

    शहरभर में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा गया। नागरिकों ने इस मौके को बरेली के इतिहास का स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाने वाला दिन बताया। कई स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज और स्वागत बैनर के माध्यम से आम जनता ने भी अपनी श्रद्धा प्रकट की।

    राष्ट्रपति मुर्मु ने अपनी यात्रा के दौरान शांति, सम्मान और गरिमा का परिचय दिया और उनके आगमन ने बरेली को राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बना दिया।

    अभेद सुरक्षा व्यवस्था बनी चर्चा का विषय

    राष्ट्रपति की यात्रा के चलते बरेली छावनी में तब्दील हो गया। त्रिशूल एयरबेस से लेकर IVRI तक के पूरे मार्ग पर सुरक्षा के अभेद इंतजाम किए गए।
    🔹 5 पुलिस अधीक्षक,
    🔹 9 अपर पुलिस अधीक्षक,
    🔹 18 क्षेत्राधिकारी,
    🔹 250 दरोगा,
    🔹 300 महिला कांस्टेबल,
    🔹 700 पुरुष कांस्टेबल,
    🔹 PAC की 4 कंपनियां,
    🔹 61 मजिस्ट्रेट,
    🔹 बम और डॉग स्क्वॉड
    तैनात रहे।

    ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई और हर गतिविधि पर एजेंसियों की पैनी नजर बनी रही। यह बरेली के लिए अब तक की सबसे बड़ी सुरक्षा तैनाती मानी जा रही है।