Nation Now Samachar

Tag: सेवा पखवाड़ा 2025 कार्यक्रम

  • कानपुर देहात में पीएम मोदी के जन्म दिवस से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाने का निर्णय

    कानपुर देहात में पीएम मोदी के जन्म दिवस से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाने का निर्णय

    कानपुर देहातभारतीय जनता पार्टी (BJP) कानपुर देहात की जिला स्तरीय कार्यशाला माती भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। इस कार्यशाला में निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस (17 सितंबर) से लेकर गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा।कार्यशाला में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम, राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, जिला अध्यक्ष रेणुका सचान, जिला प्रभारी अशोक राजपूत समेत कई नेताओं ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

    17–21 सितंबर: युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर (75+ यूनिट रक्त संग्रह लक्ष्य)

    • 17 सितंबर: स्वच्छता अभियान (पार्क, स्कूल, मंदिर, बस स्टैंड, ऐतिहासिक स्थल)
    • 17–24 सितंबर: निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
    • 19–20 सितंबर: विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत पर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन
    • 21 सितंबर: नमो मैराथन
    • 25 सितंबर: पं. दीनदयाल उपाध्याय पर संगोष्ठी और वृक्षारोपण अभियान
    • 25 सितंबर–2 अक्टूबर: वोकल फ़ॉर लोकल स्वदेशी मेला प्रदर्शनी
    • 27–28 सितंबर: दिव्यांग एवं विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान
    • 2 अक्टूबर: गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान, पुष्पांजलि, खादी वस्त्रों की खरीदारी एवं चित्रकला प्रतियोगिता

    इस मौके पर भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाने और पंचायत चुनावों की तैयारी तेज़ करने का आह्वान किया।

    https://nationnowsamachar.com/latest/kanpur-dehat-employee-dies-in-cold-storage-fire-family-members-block-highway-and-create-ruckus/