Nation Now Samachar

Tag: हमीरपुर_खबर

  • हमीरपुर: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल पक्ष पर लगा हत्या का आरोप

    हमीरपुर: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल पक्ष पर लगा हत्या का आरोप

    पवन सिंह परिहार हमीरपुर, उत्तर प्रदेश। हमीरपुर जिले के मुस्करा कस्बे में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि घर सुनसान पाकर युवती ने कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

    क्या है पूरा मामला? नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    घटना मुस्करा कस्बे के पुरवा मुहाल की है। जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय विद्या की शादी करीब दो साल पहले महोबा जिले के डढ़त गांव निवासी अरुण के साथ हुई थी। मृतका के ससुर कंधी कुशवाहा के अनुसार, विद्या ने 11 जून को एक बच्ची को जन्म दिया था और तब से वह अपने मायके में रह रही थी। बीते दिन ही ससुर अपनी बहू को वापस मुस्करा स्थित घर लाया था।बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह घर में कोई नहीं था। इसी दौरान विद्या ने घर के बाहर बने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।

    मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया। उनका कहना है कि विद्या की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप दिया गया है।

    पुलिस ने क्या कहा? नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    जांच में जुटी पुलिस नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। ससुराल पक्ष से पूछताछ की जा रही है और मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

  • हमीरपुर: पूर्व सांसद अशोक सिंह चंदेल के बेटे अजयराज सिंह चंदेल का निधन, लखनऊ में इलाज के दौरान हुई मौत

    हमीरपुर: पूर्व सांसद अशोक सिंह चंदेल के बेटे अजयराज सिंह चंदेल का निधन, लखनऊ में इलाज के दौरान हुई मौत

    रिपोर्ट- पवन सिंह परिहार

    हमीरपुर उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दुखद समाचार सामने आया है। पूर्व सांसद अशोक सिंह चंदेल के बड़े पुत्र अजयराज सिंह चंदेल का लखनऊ में निधन हो गया। वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और मेदांता अस्पताल, लखनऊ में उनका इलाज चल रहा था।

    बीमारी से जूझते हुए अजयराज का निधन पूर्व सांसद अशोक सिंह चंदेल के बेटे अजयराज सिंह चंदेल का निधन

    करीब 40 वर्षीय अजयराज सिंह का निधन बीती रात इलाज के दौरान हुआ। इस खबर के फैलते ही चंदेल परिवार के समर्थकों और राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार कानपुर में किया जाएगा।

    जेल में हैं पिता अशोक चंदेल पूर्व सांसद अशोक सिंह चंदेल के बेटे अजयराज सिंह चंदेल का निधन

    पूर्व सांसद अशोक सिंह चंदेल, जो 1997 के बहुचर्चित सामूहिक हत्याकांड में दोषी पाए गए थे, आगरा की सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। वर्ष 2019 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
    हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि वे बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल हो पाएंगे या नहीं।

    कौन हैं अशोक सिंह चंदेल? पूर्व सांसद अशोक सिंह चंदेल के बेटे अजयराज सिंह चंदेल का निधन

    • एक बार सांसद और चार बार विधायक रहे अशोक चंदेल कभी हमीरपुर की राजनीति का बड़ा चेहरा माने जाते थे।
    • 1997 में हुए सामूहिक हत्याकांड ने उनकी राजनीतिक यात्रा को झटका दिया था।

    परिवार पर टूटा दुख का पहाड़ पूर्व सांसद अशोक सिंह चंदेल के बेटे अजयराज सिंह चंदेल का निधन

    चंदेल परिवार के लिए यह समय अत्यंत पीड़ा और शोक से भरा है। समर्थकों ने सोशल मीडिया पर शोक संदेश साझा कर अजयराज को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

    https://x.com/nnstvlive/status/1950065069456347145