Nation Now Samachar

Tag: AkhileshDubey

  • Akhilesh Dubey Case:  जेल में अखिलेश दुबे की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द पर कड़ी सुरक्षा में अस्पताल लाया गया

    Akhilesh Dubey Case:  जेल में अखिलेश दुबे की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द पर कड़ी सुरक्षा में अस्पताल लाया गया

    Akhilesh Dubey Case :  जेल में बंद अखिलेश दुबे की अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। जेल अधिकारियों के अनुसार, दुबे को सीने में दर्द के लक्षण महसूस होने पर तुरंत कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल लाया गया। अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य स्थिति की जांच के लिए सभी जरूरी मेडिकल टेस्ट कराए जा रहे हैं।

    इस बीच पीड़ित पक्ष ने कहा कि दुबे की तबीयत बिगड़ने का यह मामला उनके लिए जमानत का नया ग्राउंड बन सकता है। उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया के तहत अधिकारियों को इस मामले से अवगत कराया।जेल प्रशासन ने मीडिया को बताया कि दुबे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

    इस घटना के बाद जेल में सुरक्षा और स्वास्थ्य प्रबंधन के स्तर पर सवाल उठने लगे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में नियमों और प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा और किसी भी आरोपी के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।वहीं, न्यायिक विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामले जमानत या विशेष सुविधा की मांग में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि अंतिम फैसला अदालत की प्रक्रियाओं और मेडिकल रिपोर्ट पर निर्भर करेगा।

    इस घटना ने राजनीतिक और कानूनी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। अब सभी की निगाहें अदालत के संभावित फैसले और जेल प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

  • कानपुर अखिलेश दुबे गैंग की करतूत -कारोबारी महिला से 50 लाख रंगदारी, होटल कब्जाने की कोशिश

    कानपुर अखिलेश दुबे गैंग की करतूत -कारोबारी महिला से 50 लाख रंगदारी, होटल कब्जाने की कोशिश

    कानपुर- उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी कानपुर में बहुचर्चित अखिलेश दुबे गैंग की काली करतूत का खुलासा हुआ है। साकेत नगर की एक महिला कारोबारी ने पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार को तहरीर देकर बताया कि इस गैंग ने साल 2009 से 2011 के बीच उनसे करीब 50 लाख रुपये की रंगदारी वसूली। कानपुर अखिलेश दुबे गैंग की करतूत

    महिला कारोबारी के मुताबिक, उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर बारादेवी क्षेत्र में होटल का कारोबार शुरू किया था। तभी गैंग के सरगना अखिलेश दुबे ने उनसे हर महीने दो लाख रुपये रंगदारी की मांग की। डर के चलते उन्होंने शुरू में रकम दी, लेकिन आर्थिक स्थिति बिगड़ने पर भुगतान रोक दिया। इसके बाद गैंग ने होटल कब्जाने का प्रयास किया। कानपुर अखिलेश दुबे गैंग की करतूत

    पहले प्रेम जाल और फिर फिजिकल रिलेशन, वीडियो और कारोबार कानपुर अखिलेश दुबे गैंग की करतूत

    पीड़िता का आरोप है कि गैंग के लोगों ने होटल में घुसकर मारपीट और लूटपाट की। विरोध करने पर उनके गहने तक छीन लिए। इतना ही नहीं, बदनाम करने के लिए उनके नाम से अश्लील किताबें छपवाकर लोगों में बांट दी गईं।महिला ने बताया कि गैंग ने उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की कोशिश की और यहां तक कि उनकी शादी के दिन कोर्ट पेशी का नोटिस भिजवाया गया। उत्पीड़न और धमकियों से परेशान होकर उन्हें साल 2013 में अपना होटल बेचना पड़ा।

    अब जबकि हाल ही में “ऑपरेशन महाकाल” के तहत आरोपी अखिलेश दुबे की गिरफ्तारी हुई, पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच एसआईटी को सौंपी है। कानपुर अखिलेश दुबे गैंग की करतूत