Nation Now Samachar

Tag: Bareilly News

  • बरेली प्लाई फैक्ट्रियों का काला सच – मजदूरों की मौत और लापरवाही

    बरेली प्लाई फैक्ट्रियों का काला सच – मजदूरों की मौत और लापरवाही

    बरेली – थाना फरीदपुर क्षेत्र की जगदंबा विनियर प्लाई फैक्ट्री में शुक्रवार को 23 वर्षीय मजदूर प्रद्युम्न की दर्दनाक मौत ने एक बार फिर उस गठजोड़ का पर्दाफाश कर दिया है, जिसने मजदूरों की जिंदगी को मौत की मंडी बना दिया है। न वन विभाग के नियम लागू हैं, न ट्रांसपोर्टिंग नियम की परवाह है, न फैक्ट्री सुरक्षा मानक का पालन। फिर भी कारोबार फलफूल रहा है। सवाल उठता है—ये सब आखिर किसके संरक्षण में हो रहा है? मौत का सिलसिला, लापरवाही का नेटवर्क प्रद्युम्न ट्रक की चपेट में आया और मौके पर ही खत्म हो गयी।महज एक महीने पहले पंचजन्य प्लाई फैक्ट्री में महिला मजदूर की मौत हुई थी। हर बार प्रबंधन की लापरवाही सामने आई, लेकिन कार्रवाई नहीं—क्योंकि सत्ता-प्रशासन की छतरी तले सब महफूज़ है।बरेली प्लाई फैक्ट्रियों का काला सच

    प्रबंधन का रवैया जिम्मेदारी से भागना जब मीडिया ने फैक्ट्री मैनेजर से सवाल किए, तो उन्होंने न सिर्फ जवाब देने से इंकार किया बल्कि बदजुबानी कर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। साफ है—प्रबंधन को भरोसा है कि ऊपर से संरक्षण मिल रहा है, इसलिए कोई भी कानून इन्हें छू नहीं सकता। हैरानी की बात यह है कि प्रद्युम्न की मौत को मैनेज करने के लिए फैक्ट्री प्रबंधन राखी नोमानी ने परिजनों को आठ लाख का चेक पकड़ा दिया। मतलब साफ है, मजदूर की जिंदगी का रेट तय है। मालिक के लिए इंसान की जान सिर्फ “चेकबुक का पन्ना” है। बरेली प्लाई फैक्ट्रियों का काला सच
    फरीदपुर के अग्निशमन अधिकारी द्वितीय सचिन कुमार शाक्य ने कहा जगदंबा विनियर में फायर सेफ्टी सिस्टम तक नहीं है। आग लगने पर हालात काबू से बाहर होंगे। नोटिस जारी किया जाएगा। लेकिन बड़ा सवाल—क्या नोटिस ही काफी है? क्या हर मौत के बाद सिर्फ नोटिस और तहरीर ही प्रशासन की जिम्मेदारी है।
    यह कोई एक फैक्ट्री की कहानी नहीं है यह पूरे इलाके में फैली उन प्लाई फैक्ट्रियों का जाल है, जो वन विभाग, ट्रांसपोर्टिंग नियम, श्रम विभाग और अग्निशमन विभाग को जेब में रखकर चल रही हैं।
    अगर संरक्षण ऊपर से न हो तो इतनी खुली लापरवाही, इतनी मौतें और इतनी बड़ी गफलतें कैसे चल सकती हैं। मजदूर की जान सस्ती और मालिक का मुनाफा भारी क्यों ? – सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाने वालों पर कार्रवाई कौन रोके हुए है, – आखिर किसके संरक्षण में मौत की ये फैक्ट्रियां धड़ल्ले से चल रही हैं। बरेली प्लाई फैक्ट्रियों का काला सच

  • बरेली: फूलन देवी जयंती पर कश्यप राजनीति में नई हुंकार,“अपनी ताकत पहचानो” -रामनिवास कश्यप

    बरेली: फूलन देवी जयंती पर कश्यप राजनीति में नई हुंकार,“अपनी ताकत पहचानो” -रामनिवास कश्यप

    बरेली।-बरेली के ग्राम मैंनी का रविवार सिर्फ स्मृति दिवस नहीं, बल्कि कश्यप राजनीति में नई हुंकार का दिन बन गया। वीरांगना और पूर्व सांसद फूलन देवी कश्यप की 62वीं जयंती और फूलन जनता पार्टी के तृतीय स्थापना दिवस पर प्रदेश उपाध्यक्ष रामनिवास कश्यप ने मंच से कश्यप समाज को स्पष्ट संदेश दिया-“किसी के बहकावे में मत आओ, अपनी ताकत पहचानो और एकजुट हो जाओ।”यह संदेश महज़ भावनात्मक अपील नहीं था, बल्कि आने वाले चुनावी मौसम में कश्यप राजनीति के स्वरूप को बदलने का इशारा भी माना जा रहा है। बरेली: फूलन देवी जयंती पर कश्यप राजनीति में नई हुंकार

    कार्यक्रम में जुटे प्रमुख चेहरे बरेली: फूलन देवी जयंती पर कश्यप राजनीति में नई हुंकार

    मंच पर मौजूद मंडल अध्यक्ष अखिलेश शर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के साबिर खान, जिला कार्यकारिणी सदस्य जगपाल कश्यप, जिला महासचिव किरण यादव, प्रधान मुंशीलाल कश्यप, रविंद्र कश्यप, अवनीश कश्यप, सत्यवीर कश्यप, धर्मवीर कश्यप समेत तमाम कार्यकर्ता इस संदेश के वाहक बने।
    क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकुमार कश्यप, लटूरी कश्यप और पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

    राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया संदेश

    कार्यक्रम की गूंज सिर्फ मैंनी तक सीमित नहीं रही। राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू भैया निषाद ने दूर से ही संदेश भेजते हुए कहा“फूलन की जयंती, हमारा गर्व; स्थापना दिवस, हमारी ताकत।” बरेली: फूलन देवी जयंती पर कश्यप राजनीति में नई हुंकार

  • बरेली : नगर पालिका अध्यक्ष पर नाले पर अवैध कब्जे का गंभीर आरोप, मोहल्ला बना ‘खुला सीवर’

    बरेली : नगर पालिका अध्यक्ष पर नाले पर अवैध कब्जे का गंभीर आरोप, मोहल्ला बना ‘खुला सीवर’

    फरीदपुर, बरेली: जब जनता पानी में डूबी हो और जनप्रतिनिधि सत्ता के मद में डूबे हों, तब लोकतंत्र की नालियां नहीं, नीयतें चोक हो जाती हैं। उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के फरीदपुर नगर पालिका क्षेत्र से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है।

    आरोप — नाले की दिशा बदल दी गई बरेली: नगर पालिका अध्यक्ष पर नाले पर अवैध कब्जे का गंभीर आरोप

    स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष शराफत जरीवाला पर सार्वजनिक नाले पर अवैध कब्जा और निर्माण कार्य कराने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि कब्जा इतना ठोस है कि नाले की दिशा ही गुम हो गई और बारिश होते ही पूरा मोहल्ला एक खुले सीवर में तब्दील हो जाता है।

    लोगों का आक्रोश सड़कों और सोशल मीडिया पर बरेली : नगर पालिका अध्यक्ष पर नाले पर अवैध कब्जे का गंभीर आरोप

    निवासियों का कहना है —

    • “पहले 2 घंटे में पानी निकल जाता था, अब 2 दिन तक कीचड़ और सड़ांध में जीना पड़ता है।”
    • “यह सामान्य अतिक्रमण नहीं, जनता के हितों का खुला अपमान है।”

    प्रशासन हरकत में आया बरेली : नगर पालिका अध्यक्ष पर नाले पर अवैध कब्जे का गंभीर आरोप

    मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसडीएम फरीदपुर मालिका नैन ने नायब तहसीलदार अजय सिंह के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर मौके पर भेजा।

    • नायब तहसीलदार ने कहा — “नाले पर अवैध कब्जे की शिकायत की जांच की जा रही है, पैमाइश के बाद रिपोर्ट तैयार होगी और उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।”
    • एसडीएम ने स्पष्ट किया कि यदि अतिक्रमण साबित हुआ तो निर्माण ध्वस्त किया जाएगा और आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज हो सकता है।

    चुप्पी ने बढ़ाया विवाद बरेली : नगर पालिका अध्यक्ष पर नाले पर अवैध कब्जे का गंभीर आरोप

    गंभीर आरोपों के बावजूद अध्यक्ष शराफत जरीवाला की चुप्पी ने लोगों के गुस्से में आग में घी डालने का काम किया है।

    बड़े सवाल

    • क्या इस बार जिला प्रशासन दबाव में आएगा या निष्पक्ष कार्रवाई करेगा?
    • क्या नाले पर बनी दीवार गिरेगी या भरोसे की नींव यूं ही ढहती रहेगी?
  • Bareilly News: एक शाम फौजी भाइयों के नाम, बरेली में वीरता और कला का अद्भुत संगम

    Bareilly News: एक शाम फौजी भाइयों के नाम, बरेली में वीरता और कला का अद्भुत संगम

    संवाददाता: प्रमोद शर्मा
    Bareilly News: देशभक्ति की भावना और सैनिकों के प्रति सम्मान का भाव लेकर बरेली में “एक शाम फौजी भाइयों के नाम” कार्यक्रम की तैयारी बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें वीरता और हुनर का अनूठा संगम देखने को मिला। इस भावनात्मक बैठक में बॉलीवुड अभिनेता किशोर भानुशाली मुख्य आकर्षण बने, जिन्होंने मुंबई से बरेली पहुंचते ही एयरपोर्ट पर भारत माता की जय के नारों के साथ कार्यक्रम की गरिमामयी शुरुआत की।

    भावुक हुए किशोर भानुशाली ने मीडिया से कहा, “सीमा पर तैनात फौजी असली हीरो हैं। उनके लिए प्रस्तुति देना मेरे जीवन का सौभाग्य है।” उन्होंने फौजियों के सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक सांस्कृतिक संध्या नहीं, बल्कि देशभक्तों को नमन का पर्व है।

    हर उम्र से जुड़ा देशप्रेमBareilly News

    इस आयोजन की खास बात रही एक नन्ही कलाकार की प्रस्तुति, जिसने जयपुर और मुंबई के मंचों पर अपनी नृत्य प्रतिभा से वाहवाही बटोरी है। उसके मंच पर आने से यह संदेश भी गया कि देश के प्रति प्रेम किसी उम्र का मोहताज नहीं होता।

    सेना के अधिकारियों और आयोजकों ने संभाली कमानBareilly News

    कार्यक्रम की संचालन जिम्मेदारी फौजी राज सक्सेना और विक्रम सिंह ने अपने अनुशासित अंदाज़ में संभाली। इस दौरान एयरफोर्स अधिकारी विवेक चतुर्वेदी, स्क्वाड्रन लीडर तेजपाल, एसपी सिंह, डॉ. कविता, संदीप शर्मा, एसडीओ विजय कन्नौजिया सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक रही।

    सांस्कृतिक कार्यक्रम, अनुभव साझा और फौजियों का सम्मानBareilly News

    कार्यक्रम में जहां देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की बहार होगी, वहीं फौजी अपने सीमा पर किए गए अनुभवों को साझा कर नई पीढ़ी को प्रेरित करेंगे। बच्चों को इससे सेना की गौरवशाली परंपरा से परिचय मिलेगा।

    पत्रकारों की अहम भूमिकाBareilly News

    स्थानीय पत्रकार प्रमोद शर्मा और अनूप तिवारी ने इस आयोजन के हर भावुक पल को कैमरे में कैद किया। इस पर किशोर भानुशाली ने कहा, “आप वीरों की कहानियाँ जन-जन तक पहुंचाकर सच्ची राष्ट्रसेवा कर रहे हैं।” कार्यक्रम के अंत में किशोर भानुशाली ने फौजियों संग स्मरणीय ग्रुप फोटो खिंचवाई और बरेली की मिट्टी को नमन करते हुए “जय हिंद, जय भारत” का जयघोष कर मुंबई के लिए रवाना हुए।

    https://nationnowsamachar.com/uttar-pradesh/lucknow/up-sdm-salary-hike-grade-pay-approved-by-governor/
  • Eid ul Adha 2025: बरेली के फरीदपुर में दिखा एकता का पवित्र उत्सव

    Eid ul Adha 2025: बरेली के फरीदपुर में दिखा एकता का पवित्र उत्सव

    फरीदपुर, बरेली। ईद उल अजहा, जिसे बकरीद के नाम से भी जाना जाता है, फरीदपुर और आसपास के क्षेत्रों में (Eid ul Adha 2025) 7 जून 2025 को पूरे जोश और शांति के साथ मनाया गया। यह पर्व न केवल कुर्बानी की भावना को दर्शाता है, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारा और मानवीय मूल्यों को भी मजबूत करता है। सुबह तड़के से ही फरीदपुर की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 10 बजे ईदगाह में हज़ारों लोगों ने नमाज अदा की और देश की खुशहाली, शांति और तरक्की के लिए दुआएं मांगीं। Eid ul Adha 2025

    प्यार-मोहब्बत का पैगाम- Eid ul Adha 2025

    नमाज के बाद लोग आपस में गले मिले, एक-दूसरे को बधाइयां दीं और प्यार-मोहब्बत का पैगाम बांटा। यह नजारा समाज में एकता और प्रेम की मिसाल बन गया। इस अवसर पर स्थानीय नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। प्रो. डॉ. अलाउद्दीन खान, नगर पालिका अध्यक्ष सराफत जरी वाले, हाजी महबूब अली खान और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने ईद की शुभकामनाएं दीं और साझी संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश दिया। Eid ul Adha 2025

    एसडीएम और तहसीलदार रहे मौजूद- Eid ul Adha 2025

    प्रशासन ने पर्व को शांतिपूर्ण बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एसडीएम मल्लिका नैन, तहसीलदार सुरभि राय और सीओ संदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। इससे लोग बिना किसी डर के उत्सव में शामिल हुए। Eid ul Adha 2025

    ईद उल अजहा का असली संदेश कुर्बानी में निहित है। यह केवल पशु बलि तक सीमित नहीं, बल्कि यह अपने अंदर की बुराइयों जैसे अहंकार, नफरत और स्वार्थ को त्यागने की प्रेरणा देता है। आज के दौर में, जब समाज में तनाव और मतभेद बढ़ रहे हैं, यह पर्व हमें आपसी प्रेम और सहिष्णुता का पाठ पढ़ाता है। फरीदपुर की यह ईद सामाजिक सौहार्द का जीवंत उदाहरण बनी। Eid ul Adha 2025

    यह त्यौहार हमें याद दिलाता है कि धर्म का मकसद बांटना नहीं, जोड़ना है। ईद की खुशियां तब और बढ़ जाती हैं, जब हम इसे समाज के हर वर्ग के साथ मिलकर मनाते हैं। यह पर्व हमें सामाजिक जिम्मेदारी, भाईचारे और मानवता के प्रति समर्पण की सीख देता है। फरीदपुर में इस बार की ईद ने न केवल धार्मिक उत्साह दिखाया, बल्कि एकता और प्रेम का संदेश भी दिया।

  • Bareilly News: बरेली पुलिस लाइन में SSP अनुराग आर्य का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    Bareilly News: बरेली पुलिस लाइन में SSP अनुराग आर्य का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    बरेली: पुलिस लाइन बरेली में शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने साप्ताहिक परेड का (Bareilly News) औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की फिटनेस, टर्नआउट और अनुशासन की बारीकी से जांच की। परेड का संचालन क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय/लाइन्स अजय कुमार ने किया।

    एसएसपी ने परेड में शामिल पुलिसकर्मियों से दौड़ और ड्रिल करवाई, ताकि उन्हें शारीरिक रूप से फिट रहने और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जा सके। परेड की निगरानी इस बार ड्रोन कैमरे की सहायता से की गई, जिससे इसकी गुणवत्ता का सटीक मूल्यांकन किया गया।

    Bareilly News
    बरेली एसएसपी अनुराग आर्य (फोटो- नेशन नाव समाचार)

    निरीक्षण के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस लाइन परिसर का गहन निरीक्षण भी किया। उन्होंने कैश कार्यालय, परिवहन शाखा और पेशी कार्यालय में जाकर रजिस्टरों की स्थिति का जायजा लिया और उन्हें अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

    शस्त्रागार में उन्होंने आगामी भर्ती के लिए आवश्यक शस्त्रों की उपलब्धता और उनकी कार्यशीलता की जांच की। उन्होंने शस्त्रों की नियमित सफाई और उचित रखरखाव के निर्देश भी दिए ताकि प्रशिक्षण के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न आए।

    अंत में अर्दली रूम में 17 कर्मचारियों का ओआर (ऑर्डरली रूम) लिया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक और अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। एसएसपी ने इस निरीक्षण के दौरान कर्तव्य के प्रति सजगता, अनुशासन और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया।

    ये भी पढ़ें- Operation Sindoor: INS विक्रांत से रक्षामंत्री का बड़ा संदेश, दुश्मन की सीमा में घुसकर दिया करारा जवाब