Nation Now Samachar

Tag: Bihar Chunav Result 2025 LIVE

  • Bihar Chunav Result 2025 LIVE: 243 सीटों पर मतगणना जारी, एनडीए–महागठबंधन में कड़ा मुकाबला

    Bihar Chunav Result 2025 LIVE: 243 सीटों पर मतगणना जारी, एनडीए–महागठबंधन में कड़ा मुकाबला

    Bihar Chunav Result 2025 बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आज सामने आ रहे हैं। राज्य की 243 सीटों पर वोटों की गिनती तेज़ी से जारी है और शुरुआती रुझानों में एनडीए और महागठबंधन के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। चुनावी गणित के अनुसार बहुमत के लिए किसी भी दल या गठबंधन को 122 सीटें हासिल करनी होंगी।

    मुख्य मुकाबला

    इस बार का चुनाव कई मायनों में खास है।एनडीए इसे सुशासन और विकास के समर्थन में जनादेश बता रहा है।वहीं महागठबंधन का दावा है कि जनता इस बार पूर्ण बदलाव का मन बना चुकी है।इसी बीच जनसुराज भी अपनी दमदार उपस्थिति का दावा कर रहा है और कई सीटों पर बढ़त के शुरुआती संकेत मिल रहे हैं।

    किसके दावे मजबूत?

    CORD वोटिंग के बाद दोनों ही पक्ष अपने-अपने दावे कर रहे थे।एनडीए का मानना है कि यह लोकतंत्र में जनता का उन पर भरोसे का संदेश है।जबकि विपक्ष का कहना है कि युवा और महिलाओं ने परिवर्तन के लिए वोट किया है।अब फैसला पूरी तरह जनता का है और कुछ ही घंटों में साफ हो जाएगा कि बिहार फिर से नीतीश कुमार को मौका देगा या इस बार सत्ता परिवर्तन का रास्ता चुनेगा।

    Bihar Chunav Result 2025

    Bihar Chunav Result 2025: अलीनगर सीट से मैथिली ठाकुर आगे
    अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से बड़े अपडेट में लोकप्रिय मैथिली गायिका मैथिली ठाकुर शुरुआती राउंड में बढ़त बनाए हुए हैं। उनके समर्थकों में उत्साह साफ दिख रहा है।मतगणना जारी है और हर सीट पर रुझान तेजी से बदल रहे हैं। सभी जिला मुख्यालयों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

    Bihar Election Result LIVE: नवादा विधानसभा सीट पर जेडीयू की विभा देवी आगे चल रही हैं.

    नवादा विधानसभा सीट पर जेडीयू की विभा देवी आगे हैं. राजद कौशल यादव पीछे चल रहे हैं. 

    हिसुआ विधानसभा में बीजेपी के अनिल सिंह आगे हैं. कांग्रेस की नीतू कुमारी पीछे हैं. 

    रजौली विधानसभा में एलजेपी आर से विमल राजवंशी पीछे हैं जबकि राजद की पिंकी भारती आगे हैं. 

    गोविंदपुर विधानसभा सीट से एलजेपीआर विनिता मेहता आगे चल रहे हैं. निर्दलीय उम्मदीवार मो. कामरान पीछे हैं. 

    वारिसलीगंज विधानसभा में बीजेपी अरुणा देवी आगे चल रही हैं. राजद के अनिता महतो पीछे हैं.