Nation Now Samachar

Tag: Bihar Election 2025

  • Bihar NDA Manifesto 2025: नीतीश कुमार का विजन  हर जिले में फैक्ट्री, नौकरी और महिला सशक्तिकरण पर जोर

    Bihar NDA Manifesto 2025: नीतीश कुमार का विजन हर जिले में फैक्ट्री, नौकरी और महिला सशक्तिकरण पर जोर

    Bihar NDA Manifesto 2025: बिहार NDA (एनडीए) ने विधानसभा चुनाव 2025 से पहले अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। इस बार का विजन डॉक्युमेंट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकास सोच को आगे बढ़ाता दिख रहा है। संकल्प पत्र में आधारभूत संरचना, रोजगार, शिक्षा, खेल और महिला सशक्तिकरण पर खास फोकस किया गया है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले ही घोषणा की थी कि अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य उनकी सरकार का रहेगा। यही वादा अब NDA के संकल्प पत्र में शीर्ष पर शामिल किया गया है।

    हर जिले में औद्योगिक विकास

    एनडीए संकल्प पत्र में कहा गया है कि हर जिले में फैक्ट्री स्थापित की जाएगी और 10 नए औद्योगिक पार्क बनाए जाएंगे। साथ ही, राज्य में डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट लगाने की योजना को भी प्रमुखता दी गई है।

    खेल और युवाओं पर फोकस

    राजगीर में अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बाद अब सरकार ‘बिहार स्पोर्ट्स सिटी’ और हर प्रमंडल में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री हर जिले में स्टेडियम की योजना पहले ही शुरू कर चुके हैं।

    महिला सशक्तिकरण और शिक्षा

    मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महिला रोजगार योजना’ को भी संकल्प पत्र में अहम स्थान मिला है। इसके तहत हर घर से एक महिला को 10,000 रुपए की प्रारंभिक सहायता और आगे 2 लाख रुपए तक की अतिरिक्त मदद दी जाएगी।
    साथ ही, हर अनुमंडल में अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आवासीय विद्यालय खोलने का भी वादा किया गया है।

    मेडिकल और ट्रांसपोर्ट सेक्टर में विस्तार

    नीतीश कुमार की पहल पर हर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना का रोडमैप तैयार है। साथ ही, पूर्णिया, दरभंगा और भागलपुर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और चार नए शहरों में मेट्रो प्रोजेक्ट का सर्वे भी पूरा हो चुका है।

  • बिहार चुनाव 2025: पीएम मोदी का ‘मिशन बिहार’ तेज, 2 नवंबर को पटना में रोड शो और दो बड़ी रैलियां

    बिहार चुनाव 2025: पीएम मोदी का ‘मिशन बिहार’ तेज, 2 नवंबर को पटना में रोड शो और दो बड़ी रैलियां

    पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण (6 नवंबर) से पहले एनडीए ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘ग्रैंड मिशन प्लान’ को अमल में लाना शुरू कर दिया है। भाजपा और सहयोगी दलों का फोकस अब राज्य की हर सीट तक मोदी का संदेश पहुंचाने पर है।


    पीएम मोदी का प्रचार अभियान — मिशन बिहार की शुरुआत

    24 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी ने जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की धरती समस्तीपुर से ‘मिशन बिहार’ का आगाज़ किया था। इसके बाद उन्होंने बेगूसराय में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।अब 30 अक्टूबर को मोदी एक बार फिर बिहार आ रहे हैं मुजफ्फरपुर (मोतीपुर) और छपरा में उनकी बड़ी रैलियां होंगी।प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और सांसद संजय जायसवाल ने बताया कि दोनों जिलों में रैली स्थलों की तैयारियां जोरों पर हैं।


    2 नवंबर को पटना में भव्य रोड शो

    पीएम मोदी 2 नवंबर को पटना में मेगा रोड शो करेंगे।भाजपा ने इसका रूट प्लान तैयार कर लिया है, जिसमें राजधानी की सभी 14 विधानसभा सीटें शामिल होंगी बांकीपुर, पटना साहिब, दीघा, कुम्हरार, मनेर, बिक्रम, बाढ़, बख्तियारपुर, मोकामा, फतुहां, फुलवारी, मसौढ़ी, दानापुर और पालीगंज।यह रोड शो मोदी की जनसंपर्क रणनीति का केंद्रबिंदु माना जा रहा है, जिसके जरिए वे सीधे जनता से संवाद करेंगे।


    धर्मेंद्र प्रधान ने लिया तैयारियों का जायजा

    भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ रोड शो की तैयारियों का निरीक्षण किया।उन्होंने कहा “2 नवंबर को बिहार इतिहास देखेगा। पीएम मोदी का रोड शो और रैलियां जनता के उत्साह को नई ऊंचाई देंगी।”


    आरा और नवादा में भी दो बड़ी रैलियां

    2 नवंबर को ही पीएम मोदी नवादा और आरा में दो विशाल रैलियों को संबोधित करेंगे।
    भाजपा का दावा है कि इस बार एनडीए 20 साल का रिकॉर्ड तोड़कर दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगा।


    ‘मन की बात’ से जोड़ा बिहार का रिश्ता

    हाल ही में प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ के 127वें एपिसोड में बिहार के महापर्व छठ का विशेष उल्लेख किया था। उन्होंने कहा “छठ पर्व भारत की प्रकृति, संस्कृति और एकता का प्रतीक है।”

  • Bihar Election 2025: गठबंधन भीतर सिर फुटौवल, बाहर नेता बोल रहे आल इज वेल

    Bihar Election 2025: गठबंधन भीतर सिर फुटौवल, बाहर नेता बोल रहे आल इज वेल

    Bihar Election 2025 पटना । पहले चरण के चुनाव की पर्चा दाखिला की अंतिम तिथि तीन दिन शेष है, लेकिन दोनों ही गठबंधनों में सिर फुटौवल जारी है। जहां एनडीए में सीटों का बंटवारा होने के बाद सिर फुटौवल शुरु हो गया है। वहीं महागठबंधन का तो अभी बंटवारा ही नहीं हो पाया है।

    इसके बावजूद दोनों ही गठबंधनों के नेताओं का एक रटा-रटाया बयान है, “आल इज वेल”।शायद ही इससे पहले गठबंधन की राजनीति में देखने को मिला हो, जब अंतिम समय तक पार्टियों में सीट बंटवारा न हो पाया हो। जब एकजुट होकर प्रचार का समय आया है। चुनाव सिर चढ़कर बोल रहा है तो साल भर से एकजुटता दिखाने वाली पार्टियां अब सीट बंटवारे को लेकर सिर फुटौवल शुरु कर दी हैँ।

    नहीं हो पायी संयुक्त प्रेसवार्ता

    जब एनडीए के घटक दलों के सीटों की घोषणा हुई तो बात पटना में संयुक्त प्रेसवार्ता की हुई लेकिन वह नहीं हुआ और सभी पार्टियों अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा शुरु कर दी। उधर उपेन्द्र कुशवाहा ने जब खुलकर कम सीटों पर नाराजगी जाहिर की तो हम के जीतन राम मांझी भी नाराजगी जाहिर कर दिये। उपेन्द्र कुशवाहा तो मंगलवार को ही दिल्ली अमित शाह से मिलने पहुंच गये।

    भाजपा, जदयू ने बांटे सिंबल

    उधर देर रात तक भाजपा, जदयू, चिराग पासवान सिंबल बांटते रहे। मांझी ने भी अपने छह सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। वे कह रहे हैं कि अभी हम और सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित करेंगे, जबकि उनके हिस्से छह सीट ही दी गयी है। भाजपा ने भी 71 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। अब पार्टी के नेता चुनाव प्रचार के लिए निकल पड़े हैं।

    कांग्रेस चाहती ज्यादा सीटें

    दूसरी तरफ महागठबंधन में अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है। उधर आज तेजस्वी ने पर्चा दाखिला किया। दूसरी तरफ वाम दलों ने भी 20 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस इस बार साठ से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, लेकिन राजद साठ से कम सीटें देने के पक्षधर है। इसी पर मामला अटका हुआ है।

    वाम दलों ने घोषित कर दिये उम्मीदवार

    उधर वाम दल अपने स्ट्राइक रेट के आधार पर पहले से ही अधिक सीटें मांग रहे हैं। इन सब उहापोह के बावजूद महागठबंधन के नेता भी कह रहे हैं, आल इज वेल। यहां कोई विवाद नहीं है। सब सीटें जल्द ही घोषित हो जाएगी, लेकिन इस भीतर चल रहे सिर फुटौवल के बीच संभावित उम्मीदवारों की धड़कने बढ़ती जा रही हैं। चुनाव प्रचार में जुटे नेता अब ढिले पड़ने लगे हैं। वे लोग अपने सिंबल के इंतजार में पटना-दिल्ली एक कर रहे हैं।

  • बिहार विधानसभा चुनाव 2025: मांझी ने NDA से की 15 सीटों की मांग, चेतावनी दी

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025: मांझी ने NDA से की 15 सीटों की मांग, चेतावनी दी

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025: अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सियासी तनाव बढ़ गया है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने साफ कहा है कि अगर उनकी पार्टी को कम से कम 15 सीटें नहीं मिलतीं, तो वे चुनाव नहीं लड़ेंगे।

    मांझी ने आरोप लगाया कि उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की लंबे समय से उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्हें सम्मानजनक सीटें मिले ताकि उनकी पार्टी को विधानसभा में आधिकारिक दर्जा दिलाया जा सके। मांझी ने X (पूर्व में ट्विटर) पर रामधारी सिंह दिनकर की कविता ‘कृष्ण की चेतावनी’ की पंक्तियां साझा कर अपनी स्थिति स्पष्ट की।

    उन्होंने लिखा:“हो न्याय अगर तो आधा दो,
    यदि उसमें भी कोई बाधा हो,
    तो दे दो केवल ’15’ ग्राम,
    रखो अपनी धरती तमाम,
    HAM वही खुशी से खाएंगे,
    परिजन पे असी ना उठाएंगे।”

    मांझी ने यह भी कहा कि सीटों के बंटवारे को लेकर उनका कोई विवाद नहीं है, वे केवल मान्यता प्राप्त सीटों की मांग कर रहे हैं। अगर उन्हें यह नहीं मिली, तो भी HAM NDA के साथ बना रहेगा, लेकिन चुनाव नहीं लड़ेगा।

    दरअसल, बिहार विधानसभा में किसी पार्टी को आधिकारिक दर्जा पाने के लिए कुल 243 सीटों का 10% यानी लगभग 24 सीटें होना जरूरी है। वर्तमान में HAM (S) के केवल 4 विधायक हैं, जो कुल सदस्यता का केवल 1.65% बनता है। इस लिहाज से पार्टी अब तक गैर-आधिकारिक श्रेणी में है। मांझी का लक्ष्य पार्टी को आधिकारिक दर्जा दिलाना और विधानमंडल में सम्मानजनक भूमिका सुनिश्चित करना है।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में यह सियासी मोड़ और मांझी की चेतावनी NDA के गठबंधन रणनीति को चुनौती दे सकती है।