Nation Now Samachar

Tag: BreakingNews

  • अक्टूबर में कोहरे और ठंड को लेकर IMD का अलर्ट

    अक्टूबर में कोहरे और ठंड को लेकर IMD का अलर्ट

    नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अक्टूबर महीने के लिए मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि इस बार सामान्य से पहले ठंड का असर दिखाई दे सकता है। उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह और रात के समय हल्का से घना कोहरा छाने की संभावना है। इससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।

    मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अचानक गिरते तापमान के कारण बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में बदलाव से सर्दी-जुकाम, खांसी और अस्थमा जैसी बीमारियों के मामले बढ़ सकते हैं।

    IMD के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार में अक्टूबर के दूसरे हफ्ते से कोहरे का असर अधिक दिखेगा। वहीं पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के कारण ठंड और तेज हो सकती है।

    विभाग ने लोगों को यात्रा के दौरान सतर्क रहने और गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। साथ ही किसानों को भी खेतों में विशेष सावधानी बरतने और फसलों को ठंड से बचाने की सलाह दी गई है।

  • Aaj Ka Makar Rashifal: पढ़िये किन-किन राशि वालों के लिए ठीक-ठाक रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल

    Aaj Ka Makar Rashifal: पढ़िये किन-किन राशि वालों के लिए ठीक-ठाक रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल

    Aaj Ka Makar Rashifal – मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
    आज आप दिन के आरम्भ में अधूरे कार्यो को पूर्ण करने की जल्दी में रहेंगे यह आपके लिये हितकर ही रहेगा मध्यान के बाद परिस्थिति बदलने लगेगी अधिकांश कार्य किसी कमी के कारण अधूरे रह जायेंगे। आज आपकी किसी पूरानी गलती के सामने आने से परिवार का वातावरण बिगड़ेगा भाई-बंधु एवं स्त्री से कलह होने की संभावना है। बड़ो से भी डांट फटकार सुन्नी पड़ेगी अपनी गलती मान लेने से स्थिति गंभीर नही हो सकेगी। स्वभाव में आज व्यवहारिकता रखना अत्यंत आवश्यक है। सामजिक एवं धार्मिक कार्यो में अरुचि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज सहकर्मी अथवा नौकरो की गतिविधि पर भी नजर रखें। संध्या के समय मानसिक दुविधा कम होगी।

    वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
    आपके लिये आज का दिन लाभ के अवसर लाएगा लेकिन आलस्य प्रमाद के कारण ये अवसर अन्य किसी के हाथ भी लग सकते है। दिन का आरंभ सुस्ती से होगा प्रत्येक कार्य धीमी गति से करेंगे। मध्यान के समय कार्यो को पूर्ण करने की जल्दी में कुछ उल्टा-सीधा हो सकता है फिर भी आज आप जोड़ तोड़ करने अपना काम निकाल ही लेंगे। नौकरी पेशा लोग अधिकारी वर्ग से अपनी बात मनवाने के लिए गुप्त युक्तियां लगाएंगे लेकिन इसमे सफलता निश्चित नही रहेगी। धन लाभ भी आपके परिश्रम की तुलना से अधिक हो सकता है परंतु इसके लिए कार्य क्षेत्र पर अनर्गल बातो को छोड़ लक्ष्य को केंद्रित रकह कार्य करें। स्त्रीवर्ग आज ज्यादा भावुक रहेंगी कोई इसका गलत फायदा भी उठा सकता है। आंख बंद कर किसी पर विश्वास ना करें।

    मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
    आपके लिए आज का दिन परिश्रम साध्य रहेगा। घर मे किसी आयोजन को लेकर व्यस्तता बढ़ेगी व्यावसायिक कार्य भी होने पर अतिरिक्त भाग-दौड़ होगी। आर्थिक रूप से आज का दिन सामान्य ही रहेगा धन लाभ के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी फिर भी परिणाम आशाजनक नही रहेगा।आज आपके स्वभाव में थोड़ी उद्दंडता रहेगी एवं आपको भी अन्य लोगो से ऐसे ही व्यवहार का सामना करना पड़ेगा जिससे दिनचार्य खराब होगी। कार्य स्थल पर कोई भी काम मन के अनुसार नही होगा। नौकरी वाले जातक अधिकारी एवं सहकर्मियों के स्वभाव में अचानक परिवर्तन आने से परेशान होंगे। महिलाये अपना काम।किसी ओर के ऊपर छोड़कर पछताएगी।

    कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
    आपके लिये आज का दिन भी आनंद दायक रहेगा लेकिन फिजूल की बयानबाजी से आज बचना होगा मन मे अहम आने से अपने आगे किसी को नही गिनेंगे किसी के सम्मान को ठेस पहुचाने पर लंबे समय के लिए मतभेद हो सकते है। आर्थिक रूप से दिन उत्तम रहेगा जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे वहां से कुछ ना कुछ लाभ अवश्य मिलेगा। परिवार की महिलाये एवं बुजुर्ग आज आपकी किसी बुरी आदत से दुखी होंगे कुछ समय के लिए स्थिति को संभालना मुश्किल होगा। संध्या के समय घरेलू खर्च के साथ ही मौज शौक पर खर्च होगा। सुखोपभोग आज आपकी प्राथमिकता रहेगी। महिलाये भी आज मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगी।

    सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
    दिन के पहले भाग में आप अपनी सोची हुई योजनाए पूर्ण कर सकते है अगर आलस्य या लापरवाही करी तो हाथ आये लाभ से वंचित भी हो सकते है। परिवार का वातावरण भी प्रातः काल मे शांत बना रहेगा मध्यान से परिस्थितियां प्रतिकूल होने लगेंगी आधे पूर्ण हो चुके कार्य किसी कारण से अधूरे रह जाएंगे एवं जिस भी कार्य को आरम्भ करने का मन बनाएंगे वही आगे हानि कराएगा। स्वयं का काम छोड़ अन्य लोगो के कार्य मे रुचि लेंगे। किसी के झगड़े में टांग ना अड़ाए मान हानि हो सकती है। आर्थिक को लेकर बेपरवाह ज्यादा रहेंगे। घर मे किसी सदस्य के मनमाने व्यवहार के कारण माहौल थोड़ा गरम हो सकता है। शारीरिक स्फूर्ति कम रहेगी।

    कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
    आज दिन का पूर्वार्ध लाभदायक रहेगा इसका समय रहते लाभ उठायें मध्यान से स्थिति विपरीत होने लगेंगी सेहत में अचानक गिरावट आने से महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रह जायेंगे। व्यवसायी वर्ग भी दिन के आरम्भ में किसी कार्य के बनने से प्रसन्न रहेंगे परन्तु कुछ समय बाद प्रसन्नता उदासी में बदल जाएगी। जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमे स्वयं अथवा सहकर्मी की खराब सेहत बाधा डालेगी। आर्थिक लाभ के लिये आज इंतजार करना पड़ेगा संध्या के आस-पास होगी वह भी अनर्गल कार्यो में खर्च हो सकती है। महिलाये शारीरिक अकड़न अथवा नसों में विकार आने से असहज रहेंगी। यात्रा का मन बन रहा है तो फिलहाल स्थगित रखें।

    तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
    आज दिन के आरंभिक भाग में आपको किसी से शुभ समचार मिलेगा परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनाएंगे। कार्य व्यवसाय में आज सोची हुई योजनाये विलम्ब से पूर्ण होंगी जिससे किसी से किया वादा समय पर पूर्ण करने में असमर्थ रहेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन कम लाभ वाला रहेगा अधिकांश खर्च जमा रकम से ही निकालने पड़ेंगे फिर भी आज आप मानसिक रूप से निश्चिन्त रहेंगे। महिलाओ को स्वसन अथवा मूत्राशय सम्बन्धित समस्या हो सकती है। आज आपके व्यवहार से कुछ ऐसे संबंध बनेंगे जिनसे लंबे समय तक लाभ प्राप्त किया जा सकेगा। संध्या के समय मनपसंद भोजन वस्त्र एवं अन्य सुख मिलने से प्रसन्नचित रहेंगे।

    वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
    आपके लिये आज का दिन राहत भरा रहेगा। पिछले कुछ दिनों से चल रही मानसिक परेशानी में कमी आयेगी। धार्मिक गतिविधियों से जुड़ने का लाभ भी अवश्य मिलेगा। कार्य व्यवसाय के सिलसिले में मध्यान तक दौड़-धूप परिश्रम करना पड़ेगा इसके बाद ही लाभ की संभावनाएं बनेंगी। धन लाभ निश्चित ना होकर आकस्मिक ही होगा जिससे आगे की योजनाएं बनाने में परेशानी आएगी। नौकरी पेशा जातको को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। परिवारक दायित्वों की पूर्ति करने में थोड़े असहज रह सकते है लेकिन ले देकर इससे भी पर पा लेंगे महिलाओ का स्वभाव आज चिड़चिड़ा रहेगा। स्वास्थ्य आज सामान्य बना रहेगा।

    धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
    आज दिन के पूर्वार्ध में आप भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे मानसिक चंचलता सही निर्णय नही लेने देगी। कार्य व्यवसाय की स्थिति भी गंभीर रहेगी लाभ के अवसर हाथ आते आते निकल जायेंगे मन मे नकारात्मक भाव आएंगे। आज आपकी मानसिकता कम समय मे अधिक धन कमाने की रहेगी इसमें हानि-लाभ की परवाह नही करेंगे। मध्यान तक धैर्य धारण करें इसके बाद स्थिति में सुधार आने लगेगा। रुके कार्यो में गति आने के साथ ही नये लाभ के अनुबंध भी मिलेंगे। महिलाये आज किसी के ऊपर जली भुनी रहेंगी घर मे अशांति का कारण भी बन सकती है। बुजुर्गो से मतभेद का परिणाम हानिकर होगा। धन की आमद न्यून रहेगी।

    मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
    आज का दिन आपके लिये शुभ रहेगा। पारिवारिक एवं सामाजिक मामलों में निष्पक्ष फैसले लेंगे जिससे आपकी छवि सम्मानजनक बनेगी। परिवार के सदस्यों के साथ ही रिश्तेदार भी महत्त्वपूर्ण कार्यो में आपकी राय लेंगे लेकिन आज किसी की जमानत लेने से बचें अन्यथा बैठे बिठाये सरदर्दी बढ़ेगी। कार्य व्यवसाय सुव्यवस्थित रूप से चलेगा धन लाभ आशा जनक होगा। महिलाओ को मनपसंद वस्तु की मिलेगी। आज आप स्वयं के कार्य के साथ ही परिचितों के कार्यो में भी सहयोग करेंगे। घर एवं बाहर के लोग आपकी प्रसंशा अवश्य करेंगे। सेहत मे थोड़ा उतार चढ़ाव लगा रहेगा फिर भी संतोष की अनुभूति होगी। सन्तान का सुख सहयोग मिलेगा।

    कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
    आज के दिन आपको अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप शीघ्र ही अपने कार्यो में जुट जाएंगे मध्यान के बाद परिश्रम का फल धन लाभ के रूप में मिलने लगेगा संध्या तक आर्थिक स्थिति बेहतर हो जायेगी। पुराने उधार चुकता होने पर राहत मिलेगी। महिलाये आज महंगी वस्तुओं की खरीददारी का मन बनाएंगी लेकिन अंत समय मे कोई व्यवधान आ सकता है। पारिवारिक वातावरण में छुट-पुट छींटा कशी लगी रहेगी फिर भी स्थिति सामान्य बनी रहेगी। संतानो के ऊपर खर्च करने के बाद भी परिणाम आशानुकूल नही रहेंगे। घर के बुजुर्गो अथवा महिलाओ से वित्तीय लाभ की सम्भावना है।

    मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
    आज के दिन आप अपनी बुद्धि का सही जगह इस्तेमाल करेंगे विवेकी व्यवहार रहने से बिगड़े सम्बन्धो में सुधार आयेगा। आज आप धन से ज्यादा व्यवहार को महत्त्व देंगे इसके परिणाम स्वरूप परिजनों के साथ बाहर के लोगो का भी स्नेह मिलेगा। नौकरी वाले लोग काम के सिलसिले से यात्रा पर जायेंगे। व्यवसायी वर्ग आज व्यवसाय को नया रूप देने की योजना बनायेंगे लेकिन आज नए कार्य का आरंभ नही करें। कार्य क्षेत्र पर तीखी बहस होने की सम्भवना है। आर्थिक उलझने दिन के मध्यान तक परेशान करेंगी इसके बाद आकस्मिक लाभ होने से थोड़ी राहत मिलेगी। महिलाओ की फरमाइश पूरी ना होने पर अशांति फैलेगी। मनोरंजन के अवसर आज मुश्किल से ही मिलेंगे।

  • कानपुर देहात सूखे कुएं में गिरी बहू, बचाने को जेठ कूदा, दोनों की जहरीली गैस के प्रभाव में आने से मौत

    कानपुर देहात सूखे कुएं में गिरी बहू, बचाने को जेठ कूदा, दोनों की जहरीली गैस के प्रभाव में आने से मौत

    कानपुर देहात कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के बलवंतपुर गांव के मजरा चमरौवा में मंगलवार सुबह एक परिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया। घरेलू बंटवारे को लेकर बहू कविता और जेठ नरेंद्र के बीच विवाद हुआ। गुस्से में कविता घर के बाहर स्थित कुएं में कूद गई।

    कविता को बचाने के लिए 50 वर्षीय जेठ नरेंद्र रस्सी के सहारे कुएं में उतरे। मगर कुएं में जहरीली गैस मौजूद होने के कारण दोनों बेहोश हो गए और गिर पड़े। घटना में दोनों की मौत हो गई। गैस की चपेट में आने के कारण कोई भी तुरंत कुएं में जाने की हिम्मत नहीं कर सका।

    सूचना मिलने पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और पानी छिड़कने के बाद रस्से की मदद से दोनों के शव बाहर निकाले। आशंका जताई जा रही है कि कुएं में मीथेन या कार्बन मोनोऑक्साइड गैस बनी हुई थी, जिससे दोनों की जान चली गई।

    गिरेंद्र उर्फ पिंटू, जो गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता है, के परिवार में 30 वर्षीय पत्नी कविता, पुत्री मोहिनी और पुत्र अनमोल रहते हैं। मंगलवार सुबह हुए विवाद ने पूरे गांव में मातम फैला दिया।

  • कानपुर देहात में नया सिटी बस स्टैंड शुरू, परिवहन निगम ने चलाई 14 नई बसें

    कानपुर देहात में नया सिटी बस स्टैंड शुरू, परिवहन निगम ने चलाई 14 नई बसें

    रिपोर्ट हिमांशु शर्मा कानपुर देहात -कानपुर देहात के अकबरपुर में डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से तैयार नया सिटी बस स्टैंड अब यात्री सेवा के लिए पूरी तरह तैयार है। इस स्टैंड से परिवहन निगम 14 बसों के संचालन की योजना बना रहा है, जिनमें से चार बसें पहले ही शुरू कर दी गई हैं।

    यह बसें कानपुर से होकर लखनऊ तक अलग-अलग समय पर चलेंगी, जिससे यात्रियों को समय पर और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा। नए बस स्टैंड के बनने से न केवल स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार भी होगा।

    परिवहन निगम ने बताया कि जल्द ही सभी 14 बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। यात्रियों को सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए बसों में आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह पहल ग्रामीण और शहरी इलाकों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने में सहायक होगी।

    स्थानीय लोगों ने इस कदम का स्वागत किया है और कहा कि इससे रोजमर्रा की यात्रा में समय की बचत होगी और आर्थिक रूप से भी सुविधा होगी। अधिकारियों ने यात्रियों से बस स्टैंड का सही तरीके से इस्तेमाल करने और नियमों का पालन करने की अपील की है।यह नया बस स्टैंड कानपुर और लखनऊ के बीच आवागमन को सरल, तेज और सुरक्षित बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

  • औरैया: 16 वर्षीय लड़की लापता, परिवार परेशान, पुलिस जांच में जुटी

    औरैया: 16 वर्षीय लड़की लापता, परिवार परेशान, पुलिस जांच में जुटी

    रिपोर्टर – अमित शर्मा औरैया: जिले के बिधूना के थाना सहार क्षेत्र से 16 वर्षीय नाबालिग लड़की लापता हो गई है। जानकारी के अनुसार, किशोरी 15 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे घर से निकली थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने इधर-उधर तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

    परिवार का आरोप है कि शाहजहांपुर के पकड़िया गांव का रहने वाला पंकज उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। जब पिता ने पंकज से फोन पर बात की, तो उसने भ्रामक जानकारी दी। एक बार उसने कहा कि वे कन्नौज से हरदोई जा रहे हैं, वहीं दूसरी बार दावा किया कि लड़की को बेला या कन्नौज में छोड़कर लौट आया है।

    लड़की के लापता होने की सूचना पर परिजनों ने सहार थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस टीम को तलाश में लगाया गया है।

    परिवार रिश्तेदारों और आसपास के परिचितों से भी पूछताछ कर रहा है, लेकिन अभी तक लड़की का कोई पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद से परिवार में तनाव का माहौल है और सभी उसकी सकुशल वापसी की दुआ कर रहे हैं।

  • उत्तराखंड बादल फटने से मुरादाबाद बिलारी के 6 लोगों की मौत, गांव में मातम | Dehradun Cloudburst

    उत्तराखंड बादल फटने से मुरादाबाद बिलारी के 6 लोगों की मौत, गांव में मातम | Dehradun Cloudburst

    मुरादाबाद/देहरादून। उत्तराखंड की शांत वादियों में तबाही का ऐसा मंजर देखने को मिला जिसने मुरादाबाद जनपद को झकझोर दिया। बिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िया के मजदूरों का एक दल काम करने के लिए देवभूमि गया था, लेकिन पहाड़ों के बीच अचानक आई प्राकृतिक आपदा उनकी जिंदगी छीन ले गई।

    हरिद्वार से देहरादून की ओर बढ़ रहे ग्रामीणों पर अचानक बादल फटने की घटना ने कहर बरपा दिया। भीषण गर्जना के बाद पानी और मलबे की तेज धाराओं ने सब कुछ बहा दिया। ग्रामीणों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वे बाढ़ की रौद्र लहरों में समा गए।इस त्रासदी में मुड़िया गांव के छह लोगों मदन, नरेश, हरचरण, सोमवती, हिना और किरण की मौत हो गई। जबकि तीन लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

    प्रशासन लगातार खोजबीन में जुटा है। गांव में घटना की खबर पहुंचते ही मातम छा गया। हर गली से चीख-पुकार की आवाजें सुनाई देने लगीं।एसडीएम बिलारी विनय कुमार ने छह मौतों की पुष्टि की है। भाजपा नेता सुरेश सैनी ने बताया कि मृतक सभी मजदूर वर्ग से थे और खनन कार्य के लिए जा रहे थे।

    इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हृदय विदारक घटना पर गहरा शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

    देवभूमि की यह त्रासदी मुरादाबाद के मुड़िया गांव के लिए एक ऐसी काली रात बन गई है, जिसे भुलाना आसान नहीं होगा।

  • सिद्धार्थनगर: नाबालिग संग अश्लील वीडियो वायरल, भाजपा नेता गौरी शंकर अग्रहरी निष्कासित

    सिद्धार्थनगर: नाबालिग संग अश्लील वीडियो वायरल, भाजपा नेता गौरी शंकर अग्रहरी निष्कासित

    रिपोर्टर-अभिलाष मिश्रा सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश)। जिले से शर्मनाक घटना सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला उपाध्यक्ष गौरी शंकर अग्रहरी का नाबालिग लड़की के साथ अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में भाजपा नेता को नाबालिग संग आपत्तिजनक स्थिति में देखा जा सकता है। यह वीडियो कमरे में मौजूद एक महिला ने रिकॉर्ड किया था, जिसमें बातचीत की आवाज भी सुनाई देती है।

    वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा में हड़कंप मच गया। पार्टी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से गौरी शंकर अग्रहरी को निष्कासित कर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने शीर्ष नेतृत्व को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने अग्रहरी की सदस्यता रद्द कर दी।

    इस पूरे मामले पर भाजपा नेता ने सफाई देते हुए कहा कि उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है। हालांकि, उन्होंने कैमरे के सामने कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया।

    इधर, समाजवादी पार्टी (सपा) के कपिलवस्तु विधानसभा के पूर्व विधायक विजय पासवान ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “गौतमबुद्ध की धरती ऐसे कृत्य से शर्मसार हुई है। भाजपा नेताओं के खिलाफ हर महीने ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिससे साबित होता है कि योगी सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।”इस घटना ने जिले ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज कर दी है।

    इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

  • Indian Railways Update: 1 अक्टूबर से IRCTC टिकट बुकिंग में नया आधार वेरिफिकेशन नियम लागू

    Indian Railways Update: 1 अक्टूबर से IRCTC टिकट बुकिंग में नया आधार वेरिफिकेशन नियम लागू

    Indian Railways Update दिल्ली- भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रणाली में बड़े बदलाव की घोषणा की है। 1 अक्टूबर 2025 से रिजर्वेशन टिकट बुकिंग के पहले 15 मिनट केवल वही यात्री कर पाएंगे, जिनका आधार कार्ड (Aadhaar) से वेरिफिकेशन हो चुका है। इसका उद्देश्य टिकट बुकिंग में हो रही धांधली और बोट बुकिंग को रोकना है।

    रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह नियम IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों पर लागू होगा। यानी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर टिकट बुक करने के इच्छुक यात्रियों को आधार नंबर से अपनी पहचान सत्यापित करवानी होगी। इसके बिना शुरुआती 15 मिनट के लिए बुकिंग करना संभव नहीं होगा।

    रेल मंत्रालय के अनुसार, इस बदलाव से यात्रियों के लिए फेयर बुकिंग सुनिश्चित होगी और टिकट के लिए कंप्यूटराइज्ड बोट्स द्वारा बुकिंग की घटनाओं पर रोक लगेगी। इसके अलावा, यात्रियों की सुरक्षा और डेटा प्रोटेक्शन को भी ध्यान में रखा गया है।

    विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम भारतीय रेलवे के डिजिटलाइजेशन प्रयास को मजबूत करेगा और यात्री सुविधा में सुधार लाएगा। यात्री अब समय पर अपनी यात्रा सुनिश्चित करने के लिए अपने आधार को IRCTC अकाउंट से लिंक करना अनिवार्य होगा।

    रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय रहते अपना आधार वेरिफिकेशन कर लें, ताकि टिकट बुकिंग के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

  • Dehradun Cloudburst LIVE: मौत का तांडव, लोगों की झोपड़ियां और सड़कें तबाह

    Dehradun Cloudburst LIVE: मौत का तांडव, लोगों की झोपड़ियां और सड़कें तबाह

    Dehradun Cloudburst LIVE: देहरादून देहरादून में सोमवार सुबह अचानक आए क्लाउडबर्स्ट ने भारी तबाही मचा दी। तेज बारिश और झूमते पानी की धाराओं ने शहर के कई इलाकों में सड़कें और मकान बहा दिए। स्थानीय लोग अपने घरों से भागकर सुरक्षित स्थान की ओर जाने लगे। आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित हुईं और कई इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।आपदा के कारण चारों तरफ पानी का तांडव मचा हुआ है। समाचार एजेंसियों के अनुसार, कई लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं और मदद के लिए कॉल कर रहे हैं। रेस्क्यू टीमों ने विशेष ध्यान देकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया है।

    नगर निगम और आपदा प्रबंधन विभाग ने चेतावनी जारी की है कि लोग अब भी जोखिम वाले क्षेत्रों में न जाएं और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। पुलिस और नागरिक आपदा प्रबंधन टीम ने प्रभावित इलाकों में बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिए हैं।

    मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए भी भारी बारिश की संभावना जताई है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और नदी या नाले के किनारे न जाने की सलाह दी गई है।

    देहरादून के कई हिस्सों में बिजली और संचार सुविधाएं भी बाधित हुई हैं। प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में अस्थायी राहत शिविर स्थापित किए हैं, जहां लोगों को भोजन और प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

    यह घटना राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन के लिए गंभीर चुनौती पेश कर रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है और लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि रखी जा रही है।

  • औरैया- तीन बच्चों के पिता ने पड़ोस के रहने वाली 18 वर्षीय युवती के साथ किया दुष्कर्म

    औरैया- तीन बच्चों के पिता ने पड़ोस के रहने वाली 18 वर्षीय युवती के साथ किया दुष्कर्म

    रिपोर्टर अमित शर्मा औरैया उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के बेला थाना क्षेत्र के एक गांव से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक दलित किशोरी के साथ पड़ोस के रहने वाले शादी शुदा युवक तीन बच्चों के पिता ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किशोरी ने किसी को इस बारे में नहीं बताया जब किशोरी को 3:30 महीने की गर्भवती हुई ।तो स्वजन को इसकी जानकारी हुई। पीड़ित पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की सारी जानकारी देते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी जो गर्भवती है उसकी मां ने बताया है। आरोपी पिंटू उर्फ अवधेश बाथम उम्र करीब 35 वर्ष ने उसके साथ पहले गलत काम किया था। जिससे वह गर्भवती हुई है। पीड़ित परिवार अनुसूचित जाति से है। जबकि आरोपी पिछड़ी जाति का है।

    बेला थाना अध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि घटना तीन-चार महीने पुरानी हैं दोनों पड़ोसी हैं। बच्ची प्रेग्नेंट हो गई तो मां ने पूछा यह क्या है तो उसने बताया पड़ोस का लड़का है उसने शारीरिक संबंध बनाए थे। घर के पास में खाली जगह पर दुष्कर्म किया था। आरोपी और पीड़िता के पिता का एक दूसरे के घर पर आना जाना था। पीड़िता करीब 3:30 महीने की गर्भवती है आरोपी शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं।