Nation Now Samachar

Tag: DeshBhakti

  • मुरादाबाद: भाजपा मंडल बिलारी की भव्य तिरंगा यात्रा, लोगों में दिखा देशभक्ति का जोश

    मुरादाबाद: भाजपा मंडल बिलारी की भव्य तिरंगा यात्रा, लोगों में दिखा देशभक्ति का जोश

    मुरादाबाद: भारतीय जनता पार्टी मंडल बिलारी द्वारा नगर बिलारी में आयोजित तिरंगा यात्रा अंबेडकर पार्क से प्रारंभ होकर पौडा खेड़ा मंदिर से बाजार, नई सड़क और चंदौसी रोड होते हुए गन्ना समिति बिलारी पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजय भान सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वतंत्रता दिवस से पूर्व पूरे देश में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। मुरादाबाद: भाजपा मंडल बिलारी की भव्य तिरंगा यात्रा

    इस यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीयता और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना है। तिरंगा यात्रा के दौरान लोग राष्ट्रीय ध्वज को हाथ में लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम जैसे नारों के साथ अपने भाव प्रकट कर रहे थे। इस तिरंगा यात्रा में शामिल होकर लोग अपने देश के प्रति अपने प्यार और सम्मान को प्रदर्शित कर रहे हैं। यह यात्रा देश की आजादी के जश्न का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और लोगों को एकजुट करने का अवसर प्रदान करती है। मुरादाबाद: भाजपा मंडल बिलारी की भव्य तिरंगा यात्रा

    तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी सुरेश सैनी पूर्व जिला अध्यक्ष मंगल सेन सैनी चेयरमैन प्रतिनिधि नगर पंचायत महमूदपुर माफी चंद्रपाल सैनी जिला महामंत्री गन्ना समिति के चेयरमैन विजय सिंह राकेश कश्यप ऋषिपाल सिंह पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि विश्वास यादव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजपाल सिंह सत्यवीर सिंह सुनील राठौर भूरे सिंह फौजी राकेश यादव सभासद निहाल सिंह सभासद दानवीर शर्मा सभासद देवेश शर्मा सभासद अभिषेक पांडे सभासद ब्रज रतन प्रजापति सभासद सुमित गुप्ता सभासद यश प्रताप मेघपाल सिंह डॉ गीता शर्मा डॉ विश्वास शर्मा जिला उपाध्यक्ष अवनीश चौधरी सुनील चौधरी गोपाल यादव डॉ राजीव सैनी मेघपाल सिंह आनंदी प्रसाद प्रजापति किशन लाल प्रजापति अंकुर भटनागर प्रेमपाल पासी पूर्व मंडल अध्यक्ष केके गुप्ता धर्मेंद्र गांधी जिला मंत्री मुकुल पांडे अमित चौधरी सुमित चौधरी शकील अहमद उदयराज सिंह सुरेंद्र शर्मा नवनीत यादव राजीव शर्मा मनोज प्रजापति अभिलाष गौड़ सचिन शर्मा विकास चौधरी नरेश ढाका युवा मोर्चा जिला मंत्री अभिषेक राठौर मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता एडवोकेट रवि पासी दयाराम मौर्य हेमंत शर्मा वीरपाल कोली अमित चौधरी टिंकू मौर्य कार्यक्रम संयोजक मंडल महामंत्री मनोज ठाकुर आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित है

  • शहीद चंद्रशेखर आजाद की 119वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

    शहीद चंद्रशेखर आजाद की 119वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

    कानपुर देहात : कानपुर देहात के जैनपुर स्थित बड़ा दरबार गेस्ट हाउस में अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की 119वीं जयंती पर देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आज़ाद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम की शुरुआत अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से की गई। उपस्थित वक्ताओं ने उनके बलिदान, साहस और भारत माता के लिए किए गए संघर्ष को याद किया।

    आजादी के आंदोलन में जन सहभागिता शहीद चंद्रशेखर आजाद की 119वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

    मुख्य अतिथि जुगल देवी इंटर कॉलेज कानपुर के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य आचार्य भूपति तिवारी ने आजाद के बारे में बताया कि उन्होंने कहा कि पंडित सीताराम तिवारी और जगरानी देवी के पुत्र चंद्रशेखर आजाद ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने काकोरी कांड और लाहौर षडयंत्र केस में सक्रिय भागीदारी की थी। शहीद चंद्रशेखर आजाद की 119वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

    मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी आर. के.अग्निहोत्री ने कहा कि चंद्रशेखर का नाम भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के इतिहास में अमिट है। बचपन में अंग्रेजों ने उन्हें 15 कोड़ो का दंड दिया था तभी उन्होंने संकल्प लिया कि अब अंग्रेजों के हाथ कभी नहीं लगेंगे। इसी संकल्प को पूरा करते हुए उन्होंने 27 फरवरी 1931 को पुलिस से घिरने के बाद अल्फ्रेड पार्क इलाहाबाद में स्वयं को गोली मारकर अपने प्राणों की आहुति दे दी। गांधी जी के असहयोग आंदोलन से जुड़ने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आजादी की लड़ाई में अपने क्रांतिकारी क्रियाकलापों से स्वतंत्रता आंदोलन की ज्वाला को निरंतर प्रज्वलित करते रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एडवोकेट रविंद्र नाथ मिश्र ने एक रोचक प्रसंग साझा किया। उन्होंने बताया कि जब जज ने आजाद से उनका नाम पूछा, तो उन्होंने कहा – नाम आजाद और घर जेलखाना। कोड़े की सजा के दौरान हर कोड़े पर वंदे मातरम् का उद्घोष करते रहे।

    शहीद चंद्रशेखर आजाद की 119वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

    कार्यक्रम आयोजक रचना त्रिपाठी, राकेश शुक्ल, अशोक पांडे, संरक्षक प्रेमचंद्र त्रिपाठी, रजोल शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष राहुलदेव अग्निहोत्री, मुनेश शुक्ला, बीटू द्विवेदी,रामकिशोर पांडेय, प्रद्युम्न शुक्ल, अंबुज द्विवेदी, नरेंद्र शुक्ल (सेवानिवृत्त उप निरीक्षक), शिव प्रसाद मिश्र,राजेश अवस्थी, किरण अवस्थी, नीतू पांडेय, आनंद तिवारी, महेश तिवारी, बाबा रमाकांत तिवारी, रवींद्र शुक्ल (पूर्व ब्लॉक प्रमुख मलासा) रामभरोसे शास्त्री, सत्य नारायण शुक्ल, एडवोकेट अंकित शुक्ल,शिवकुमार मिश्रा, सूर्यप्रकाश शर्मा, रुचि त्रिपाठी, विनीत त्रिवेदी, गोविंद दीक्षित, सुधांशु चतुर्वेदी, दीपक मिश्रा, सुभाष तिवारी, श्याम जी दीक्षित। विवेक तिवारी, राकेश द्विवेदी, अमोद द्विवेदी, सुनील तिवारी, बृजेंद्र शुक्ला, पिंकी पाठक, राहुल शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।