Nation Now Samachar

Tag: EntertainmentNews

  • सलमान खान के भांजे अयान अग्निहोत्री ने की सगाई, टीना रिझवानी को किया प्रपोज

    सलमान खान के भांजे अयान अग्निहोत्री ने की सगाई, टीना रिझवानी को किया प्रपोज

    मुंबई: बॉलीवुड स्टार सलमान खान के भांजे अयान अग्निहोत्री ने अपनी गर्लफ्रेंड टीना रिझवानी को रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया और इसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर कीं। तस्वीरों में अयान, टीना को प्रपोज करते हुए और रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।फैंस ने इन तस्वीरों पर जबरदस्त प्रतिक्रिया दी, जिसमें अयान की एक्स मामी मलाइका अरोड़ा का भी रिएक्शन शामिल है। जानकारी के अनुसार, मलाइका अरबाज खान की एक्स वाइफ हैं और उनके एक बेटे अरहान खान हैं।

    अयान अग्निहोत्री के परिवार और करियर पर नजर

    • अयान के माता-पिता हैं सलमान खान की बहन अलविरा खान अग्निहोत्री और अतुल अग्निहोत्री
    • उनकी बहन अलीजेह अग्निहोत्री ने फर्रे के साथ एक्टिंग डेब्यू किया था।
    • अयान ने म्यूजिशियन बनने का फैसला किया और सलमान खान के साथ “यू आर माइन” गाने में कोलैब किया, जिसे विशाल मिश्रा ने कंपोज किया।
    • अयान ने गाने में खुद रैप किया और अब अपने EP पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा उनका सिंगल “यूनिवर्सल लॉस” रिलीज़ हो चुका है।
    https://www.instagram.com/p/DTDFg4QDClt/?utm_source=ig_web_copy_link

    फैंस और सोशल मीडिया पर रिएक्शन

    अयान की सगाई की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है। इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीरों में अयान और टीना की रोमांटिक केमिस्ट्री साफ़ नजर आ रही है।

  • ‘तेरे इश्क में’ ट्रेलर लॉन्च: कृति सैनन–धनुष ने प्यार पर बताई अपनी-अपनी परिभाषा

    ‘तेरे इश्क में’ ट्रेलर लॉन्च: कृति सैनन–धनुष ने प्यार पर बताई अपनी-अपनी परिभाषा

    मुंबई में आयोजित ‘तेरे इश्क में’ के भव्य ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म की स्टारकास्ट कृति सैनन और धनुष ने रोमांस पर खुलकर बात की। चूंकि फिल्म पूरी तरह प्रेम के इर्द-गिर्द घूमती है, इसलिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों कलाकारों से पूछा गया—“आपके लिए प्यार क्या है?” इसी सवाल पर धनुष और कृति के जवाब बिल्कुल अलग निकलकर सामने आए।

    धनुष ने बेहद सीधी और चौंकाने वाली प्रतिक्रिया देते हुए कहा—“मुझे लगता है, प्यार एक ओवररेटेड इमोशन है।” उनके जवाब ने मीडिया को हैरान कर दिया। वहीं कृति सैनन मुस्कुराते हुए बोलीं कि शायद फिल्म का उनका किरदार “शंकर” धनुष की इस राय से सहमत न हो। इस पर धनुष ने स्पष्ट किया कि वे असल जिंदगी में अपने किरदार जैसे बिल्कुल नहीं हैं।

    जब कृति से प्रेम की परिभाषा पूछी गई, तो उन्होंने बड़े ही खूबसूरत तरीके से जवाब दिया—“मैं मोहब्बत में पूरी तरह विश्वास रखती हूं। सच्चा प्यार वह होता है, जहां आप जैसे हैं, वैसे ही स्वीकार किए जाएं। जब आप किसी के साथ बेझिझक, बेवकूफी भरी हंसी हंस सकें, वही असली इश्क है।”

    फिल्मी रोमांस को लेकर दोनों की राय अलग होने के बावजूद काम के मामले में दोनों ही सितारे दमदार हैं। कृति और धनुष दोनों राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कलाकार हैं और दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। धनुष पहले भी आनंद एल राय के निर्देशन में ‘रांझणा’ जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं, जबकि कृति पहली बार आनंद के साथ काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से आनंद को अनुरोध कर रही थीं कि वे उन्हें एक रोमांटिक फिल्म में कास्ट करें।

    हाल ही में ‘सैयारा’ और ‘एक दीवाने की दिवानियत’ जैसी रोमांटिक फिल्मों की सफलता के बाद अब दर्शकों की नजरें ‘तेरे इश्क में’ पर टिकी हैं। अब देखना यह है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना इश्क जगा पाती है।

  • GaneshChaturthi2025- शिल्पा शेट्टी ने तोड़ी 22 साल पुरानी परंपरा, इस बार नहीं मनाएंगी गणेश उत्सव

    GaneshChaturthi2025- शिल्पा शेट्टी ने तोड़ी 22 साल पुरानी परंपरा, इस बार नहीं मनाएंगी गणेश उत्सव

    मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने घर पर गणेश चतुर्थी मनाने की परंपरा साल 2003 से शुरू की थी। हर साल धूमधाम से गणपति बप्पा की स्थापना करने वाली शिल्पा शेट्टी ने इस बार फैन्स को चौंकाने वाला फैसला लिया है। एक्ट्रेस ने साफ किया है कि वह इस साल गणेश उत्सव नहीं मनाएंगी। शिल्पा शेट्टी ने तोड़ी 22 साल पुरानी परंपरा

    शिल्पा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह उनके लिए आसान फैसला नहीं था, क्योंकि पिछले 22 सालों से वह लगातार बप्पा को घर लाती रही हैं। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत कारणों से और पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए वह इस बार गणेश प्रतिमा की स्थापना नहीं करेंगी।शिल्पा शेट्टी ने तोड़ी 22 साल पुरानी परंपरा

    फैन्स को यह सुनकर झटका जरूर लगा है, लेकिन शिल्पा ने भरोसा दिलाया कि भक्ति और श्रद्धा दिल से होगी, चाहे गणपति बप्पा घर में हों या मंदिर में।शिल्पा शेट्टी ने तोड़ी 22 साल पुरानी परंपरा

    बॉलीवुड गलियारों में शिल्पा शेट्टी के इस फैसले को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने साफ किया कि यह सिर्फ इस साल का फैसला है और आने वाले वर्षों में वह फिर से गणपति बप्पा का स्वागत करेंगी। उन्होंने आगे बताया कि परिवार 13 दिनों का शोक मनाएगा, इसलिए वे कोई भी उत्सव नहीं मनाएंगे. कहानी में लिखा है, “परंपरा के मुताबिक हम 13 दिनों का शोक मनाएंगे और इसलिए किसी भी धार्मिक उत्सव से दूर रहेंगे. आभार, कुंद्रा परिवार.”

    शिल्पा शेट्टी के परिवार में किसका हुआ निधन?शिल्पा शेट्टी ने तोड़ी 22 साल पुरानी परंपरा

    हालांकि शेट्टी परिवार के किसी सदस्य के निधन की कोई ऑफीशियल खबर नहीं आई है, लेकिन नोट से यह साफ है कि राज कुंद्रा और परिवार का कोई करीबी ही होगा. नोट के आखिर में “कुंद्रा परिवार” लिखा है जो उनके परिवार में किसी की मृत्यु का सीधा इशारा देता है. 

    बॉलीवुड और बप्पा के लिए उनका प्रेमशिल्पा शेट्टी ने तोड़ी 22 साल पुरानी परंपरा

    केवल शिल्पा ही नहीं, बल्कि विवेक ओबेरॉय, गोविंदा, श्रद्धा कपूर, सोनू सूद, ईशा कोप्पिकर और सलमान खान भी ढोल-ताशा के साथ गणपति बप्पा को अपने घर लाते हैं. गणेश चतुर्थी के दौरान इन सेलेब्स के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं. 

  • क्या भोजपुरी की मशहूर सिंगर नेहा सिंह राठौर को महिला पुलिस ने बुरी तरह पीटा? ये वीडियो देख गलती मत करिए

    क्या भोजपुरी की मशहूर सिंगर नेहा सिंह राठौर को महिला पुलिस ने बुरी तरह पीटा? ये वीडियो देख गलती मत करिए

    नेहा सिंह राठौर भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर और सोशल मीडिया सेंसेशन हैं, जो अक्सर अपने बेबाक गानों और बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि नेहा सिंह राठौर को महिला पुलिस ने बुरी तरह पीटा

    वीडियो में क्या है? क्या भोजपुरी की मशहूर सिंगर नेहा सिंह राठौर को महिला पुलिस ने बुरी तरह पीटा?

    वायरल वीडियो में एक महिला को महिला पुलिसकर्मियों द्वारा घसीटते और मारते हुए दिखाया गया है। कई सोशल मीडिया यूज़र्स इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि यह महिला भोजपुरी सिंगर नेहा सिंह राठौर हैं।

    सच्चाई क्या है? (फैक्ट चेक)क्या भोजपुरी की मशहूर सिंगर नेहा सिंह राठौर को महिला पुलिस ने बुरी तरह पीटा?

    • इस वीडियो की पड़ताल में सामने आया कि यह महिला नेहा सिंह राठौर नहीं हैं
    • वीडियो किसी अन्य घटना का है, जिसे गलत दावे के साथ जोड़ा जा रहा है।
    • नेहा सिंह राठौर ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस घटना से किसी भी प्रकार का संबंध होने से इनकार किया है।

    क्यों फैल रही है गलतफहमी? क्या भोजपुरी की मशहूर सिंगर नेहा सिंह राठौर को महिला पुलिस ने बुरी तरह पीटा?

    सोशल मीडिया पर वायरल ट्रेंड और बिना जांच के शेयर की गई पोस्ट अक्सर गलतफहमी फैलाती हैं। इस मामले में भी बिना तथ्यों की पुष्टि किए यूज़र्स ने वीडियो को नेहा सिंह राठौर के नाम से जोड़ दिया।सोशल मीडिया पर किसी भी वायरल वीडियो या फोटो को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता की जांच जरूर करें।

    नेहा सिंह राठौर ने पूरे मामले को लेकर ये कहा

    बता दें कि अब खुद नेहा सिंह राठौर का इस पूरे मामले पर रिएक्शन सामने आया है. नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया X पर ट्वीट करके साफ किया है कि उनकी पुलिस के साथ कोई झड़प नहीं हुई है. ऐसे में उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे गलत यानी फर्जी हैं. सोशल मीडिया X पर नेहा सिंह राठौर ने ट्वीट किया, मेरी पुलिस के साथ कोई झड़प नहीं हुई है. मैं अपने घर में सुरक्षित हूं. अफवाह न फैलाएं.

  • BIGG BOSS 19 में TMKOC का धमाका! इस स्टार की एंट्री CONFIRM | Salman Khan | BB19 Contestants List

    BIGG BOSS 19 में TMKOC का धमाका! इस स्टार की एंट्री CONFIRM | Salman Khan | BB19 Contestants List

    मुंबई: सलमान खान के सुपरहिट रियलिटी शो बिग बॉस 19 को लेकर चर्चाएं तेज़ हो गई हैं, और इस बार सबसे बड़ी सुर्खी बना है – तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) के एक चर्चित कलाकार की एंट्री! सूत्रों के मुताबिक, TMKOC में ‘टप्पू’ का किरदार निभा चुके राज अनादकट को बिग बॉस 19 के लिए फाइनल कर लिया गया है। हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन चैनल से जुड़े विश्वसनीय सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि की है।


    🔸 क्यों खास है ये एंट्री?BIGG BOSS 19 में TMKOC का धमाका!

    राज अनादकट को दर्शकों ने टप्पू के रोल में खूब पसंद किया था। उनकी पॉपुलैरिटी खासकर सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त है। अब अगर वह बिग बॉस 19 में आते हैं, तो शो को एक नया यूथ फ्लेवर मिल सकता है। इस एंट्री के साथ ही शो में मनोरंजन, ह्यूमर और कंट्रोवर्सी का जबरदस्त तड़का लगने की संभावना जताई जा रही है।


    🔸 क्या बोले सलमान?BIGG BOSS 19 में TMKOC का धमाका!

    सलमान खान ने हाल ही में शो के एक प्रमोशनल इवेंट में कहा,“इस बार कुछ चेहरे ऐसे होंगे, जो आपने कभी बिग बॉस के घर में नहीं देखे होंगे… लेकिन वो घर को हिला देंगे।”अब माना जा रहा है कि राज अनादकट उन्हीं ‘सरप्राइज’ कंटेस्टेंट्स में से एक हैं।


    🔸 सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शनBIGG BOSS 19 में TMKOC का धमाका!

    • “टप्पू इन बिग बॉस? अब तो मज़ा आएगा!”
    • “राज अनादकट बहुत अच्छे प्लेयर साबित हो सकते हैं।”
    • “अब दया बेन को भी बुला लो!”