Nation Now Samachar

Tag: FarrukhabadNews

  • फर्रुखाबाद: सपा नेता नरेंद्र सिंह यादव ने मां की स्मृति में बांटे 1100 कंबल, नाम बदलने के मुद्दे पर दिया बड़ा बयान

    फर्रुखाबाद: सपा नेता नरेंद्र सिंह यादव ने मां की स्मृति में बांटे 1100 कंबल, नाम बदलने के मुद्दे पर दिया बड़ा बयान

    फर्रुखाबाद में समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव ने मानवीय संवेदना और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। उन्होंने अपनी दिवंगत मां स्वर्गीय सावित्री देवी की स्मृति में गरीब और असहाय लोगों को 1100 कंबल वितरित किए। भीषण ठंड के बीच आयोजित इस कार्यक्रम से जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिली।

    कमालगंज में आयोजित हुआ कंबल वितरण कार्यक्रम

    यह कंबल वितरण कार्यक्रम कमालगंज थाना क्षेत्र के एस.डी. इंटर कॉलेज, पाहला में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, बुजुर्ग और जरूरतमंद लोग मौजूद रहे। आयोजन स्थल पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।नरेंद्र सिंह यादव ने स्वयं जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए और उनकी समस्याएं भी सुनीं। कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के कई स्थानीय नेता, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

    नाम बदलने के मुद्दे पर नरेंद्र सिंह यादव का बयान

    कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र सिंह यादव ने नाम बदलने की राजनीति पर भी अपनी स्पष्ट राय रखी। उन्होंने कहा—

    “बात विकास की होनी चाहिए, नाम बदलने से किस्मत नहीं बदलती।
    असली जरूरत रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनहित के कार्यों की है।”

    उन्होंने आगे कहा कि जनता को नाम बदलने से नहीं, बल्कि रोजगार के अवसर, महंगाई से राहत और बुनियादी सुविधाएं मिलने से फायदा होगा। नेताओं को इन मुद्दों पर गंभीरता से काम करना चाहिए।

    गरीबों की सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि

    नरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि उनकी मां स्वर्गीय सावित्री देवी हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करती थीं। उन्हीं की प्रेरणा से हर साल ठंड के मौसम में कंबल वितरण का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा “मां की स्मृति में गरीबों की सेवा करना ही उनके प्रति मेरी सच्ची श्रद्धांजलि है।”

    स्थानीय लोगों ने की सराहना

    कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस पहल की जमकर सराहना की। जरूरतमंदों का कहना था कि कड़ाके की ठंड में कंबल मिलना उनके लिए बड़ी राहत है। ग्रामीणों ने ऐसे सामाजिक कार्यक्रम लगातार आयोजित करने की मांग भी की।

  • हिला के पेट से 13.5 किलो का विशाल ट्यूमर निकालकर डॉक्टरों ने बचाई जान, फर्रुखाबाद जिला अस्पताल में बड़ी सफलता

    हिला के पेट से 13.5 किलो का विशाल ट्यूमर निकालकर डॉक्टरों ने बचाई जान, फर्रुखाबाद जिला अस्पताल में बड़ी सफलता

    फर्रुखाबाद। जिला अस्पताल लोहिया में डॉक्टरों की टीम ने एक असाधारण और हाई-रिस्क सर्जरी कर चिकित्सा इतिहास में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

    अस्पताल की सर्जिकल टीम ने 45 वर्षीय महिला पूजा के पेट से 13.5 किलो वजनी विशाल ट्यूमर निकालकर उनकी जान बचा ली। यह जटिल सर्जरी मेजर डॉ. रोहित तिवारी और उनकी मेडिकल टीम की विशेषज्ञता के चलते सफल हो पाई।

    कई महीनों से पीड़ित पूजा के पेट में लगातार सूजन बढ़ रही थी। ट्यूमर इतना बड़ा हो चुका था कि आंतों और मूत्राशय पर दबाव बढ़ने लगा था। मरीज को तेज दर्द, पेशाब रुकना, भूख की कमी और चलने-फिरने में भारी परेशानी होती थी। जांच में पता चला कि पेट में 13.5 किलो का खतरनाक ट्यूमर मौजूद है, जिसे हटाए बिना मरीज की जान को गंभीर खतरा था।

    निजी अस्पतालों ने इस सर्जरी में 5 लाख रुपये से अधिक खर्च बताया। इसके बाद मामला जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर पहुँचा, जहां से पूजा को एम्स दिल्ली रिफर कर दिया गया। एम्स ने सर्जरी की तारीख 2 साल बाद की दी, लेकिन तब तक मरीज की हालत इतनी बिगड़ चुकी थी कि इंतजार करना संभव नहीं था।गंभीर स्थिति को देखते हुए फर्रुखाबाद जिला अस्पताल की टीम ने तुरंत सर्जरी का निर्णय लिया।

    यह प्रक्रिया किसी बड़े सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल के लिए भी चुनौतीपूर्ण मानी जाती है। लगभग कई घंटे चली इस जोखिमपूर्ण सर्जरी में पूरा ट्यूमर सुरक्षित रूप से हटा दिया गया। मूत्राशय की रुकावट दूर हुई और आंतों पर पड़ रहा दबाव खत्म हो गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।सफल सर्जरी करने वाली टीम में मेजर डॉ. रोहित तिवारी (सर्जन)डॉ. अमिताभ (एनेस्थीसिया)डॉ. जगमोहन (डायग्नोसिस व ब्लड सपोर्ट)नर्सिंग स्टाफ अनीता, लालजी और रेनू शामिल रहे।फर्रुखाबाद जैसे जिला अस्पताल में इतनी बड़ी सर्जरी का सफल होना चिकित्सा सेवाओं के लिए एक गर्व का विषय है। अस्पताल प्रशासन ने भी टीम की इस उपलब्धि की सराहना की है।

  • फर्रुखाबाद: तेज रफ्तार अनियंत्रित टैक्सी पलटी, कई यात्री घायल

    फर्रुखाबाद: तेज रफ्तार अनियंत्रित टैक्सी पलटी, कई यात्री घायल

    फर्रुखाबाद। जिले के कंपिल थाना क्षेत्र के गांव मेदपुर के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित टैक्सी पलटने से कई यात्री घायल हो गए। हादसे के समय टैक्सी में करीब आठ सवारियां बैठी थीं, जो कंपिल से कायमगंज जा रही थीं। फर्रुखाबाद: तेज रफ्तार अनियंत्रित टैक्सी पलटी

    प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों के मुताबिक, टैक्सी चालक शराब के नशे में लहराकर गाड़ी चला रहा था। अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चालक टैक्सी लेकर मौके से फरार हो गया। फर्रुखाबाद: तेज रफ्तार अनियंत्रित टैक्सी पलटी

    घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने एक यात्री की गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल लोहिया रेफर कर दिया। फर्रुखाबाद: तेज रफ्तार अनियंत्रित टैक्सी पलटी