Nation Now Samachar

Tag: GoldPrice

  • धनतेरस 2025: दिल्ली से यूपी तक सोने की कीमतों में उछाल, चांदी की गिरावट जारी

    धनतेरस 2025: दिल्ली से यूपी तक सोने की कीमतों में उछाल, चांदी की गिरावट जारी

    नई दिल्ली। धनतेरस 2025 – धनतेरस के शुभ अवसर पर आज सोना और चांदी की बाजार में रिकॉर्ड ऊँचाई और गिरावट देखने को मिली। धार्मिक मान्यता के अनुसार धनतेरस पर सोना और चांदी की खरीदारी विशेष शुभ मानी जाती है। लेकिन इस बार सोने के भाव में अचानक उछाल ने निवेशकों और खरीदारों को चौंका दिया।

    रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली, यूपी और मुंबई के बाजारों में सोने की कीमत लगातार बढ़ती रही। आज सुबह 12 बजे नए भाव खुलने से पहले सोने का भाव ₹1,34,800 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जिसमें पिछले दिन की तुलना में ₹3,200 की तेजी देखी गई।

    वहीं, चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली। एक्सपर्ट का कहना है कि धनतेरस पर सोने की खरीदारी बढ़ने से बाजार में तेजी बनी और निवेशक इसे शुभ अवसर मानकर खरीदारी कर रहे हैं।

    कमोडिटी एक्सपर्टने बताया कि सोने की कीमतों में यह तेजी उच्च मांग और निवेशकों की खरीदारी के कारण हुई है। उन्होंने निवेशकों को चेतावनी दी कि सोना फिलहाल ऑल टाइम हाई स्तर पर है, इसलिए निवेश करने से पहले सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि चांदी में अभी गिरावट का रुझान जारी रहेगा और निवेशक इसे ध्यान में रखें।

    विशेषज्ञों के अनुसार, धनतेरस के बाद सोने की कीमतों में गिरावट की संभावना बनी रहती है। इसलिए त्योहार के दौरान यदि खरीदारी की जा रही है, तो सही समय और सही दाम पर ध्यान देना जरूरी है।धनतेरस के मौके पर आम लोग सोना-चांदी की खरीदारी कर धन, समृद्धि और परिवार की सुरक्षा के लिए शुभ कार्य मानते हैं। इस बार सोने की रिकॉर्ड कीमत ने बाजार में उत्साह के साथ-साथ सतर्कता भी बढ़ा दी है।

  • धनतेरस 2025: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए अलर्ट! त्योहार के बाद 10-12% तक गिर सकते हैं दाम

    धनतेरस 2025: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए अलर्ट! त्योहार के बाद 10-12% तक गिर सकते हैं दाम

    नई दिल्ली। देशभर में धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस दिन लोग सोना, चांदी, सिक्के और ज्वेलरी खरीदकर मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करते हैं। यही कारण है कि धनतेरस से पहले बाजारों में सोने और चांदी की मांग चरम पर रहती है, जिससे इनके दामों में भी तेजी देखी जाती है।

    हालांकि, त्योहार खत्म होने के बाद इनकी कीमतों में गिरावट आ सकती है। कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया ने बताया कि धनतेरस के बाद सोने के भाव में 10 से 12 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। उन्होंने कहा कि “तकनीकी चार्ट यह दर्शाता है कि इस समय सोने को उम्मीद से ज्यादा खरीदा जा चुका है, जो आने वाले दिनों में करेक्शन (गिरावट) का संकेत दे रहा है।”

    केडिया के मुताबिक, इसी तरह का ट्रेंड पहले भी देखा गया था जब अप्रैल-मई 2025 के दौरान सोने में लगभग 10 फीसदी तक की गिरावट आई थी।

    उन्होंने निवेशकों को चेतावनी दी है कि इस समय सोना या चांदी में निवेश से बचना चाहिए, क्योंकि दोनों धातुएं ऑल टाइम हाई स्तर पर हैं। उन्होंने इसके बजाय तांबा, जिंक और स्टील जैसे बेस मेटल्स में निवेश को बेहतर विकल्प बताया।

    विशेषज्ञों का मानना है कि धनतेरस के बाद जब मांग घटेगी तो कीमतों में स्वाभाविक रूप से नरमी आएगी। हालांकि, कीमतों में गिरावट कितनी होगी, यह अंतरराष्ट्रीय बाजार और डॉलर की मजबूती पर भी निर्भर करेगा।

  • GST Reforms on Gold: क्या सोने की कीमतों में आएगी बड़ी कमी?

    GST Reforms on Gold: क्या सोने की कीमतों में आएगी बड़ी कमी?

    नई दिल्ली। भारत में सोने की खपत दुनिया में सबसे ज्यादा होती है। हर साल त्योहारों और शादियों के सीजन में गोल्ड की डिमांड बढ़ जाती है। इसी बीच सरकार द्वारा GST रिफॉर्म्स पर चर्चा ने बाजार का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।जानकारी के मुताबिक, वित्त मंत्रालय और GST काउंसिल सोने पर टैक्स ढांचे को सरल बनाने पर विचार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि गोल्ड पर GST स्ट्रक्चर में बदलाव से आम ग्राहकों और ज्वैलरी इंडस्ट्री को राहत मिल सकती है।GST Reforms on Gold

    वर्तमान में सोने पर 3% GST और 5% मेकिंग चार्जेज पर GST लागू होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि सरकार इस टैक्स स्लैब को कम करती है तो सोने की कीमतों में कमी आ सकती है।ज्वैलरी कारोबारियों का कहना है कि टैक्स स्लैब घटने से न केवल सोने की डिमांड बढ़ेगी बल्कि काले बाजार और अवैध आयात पर भी रोक लगेगी। वहीं निवेशक वर्ग इसे एक सकारात्मक संकेत के रूप में देख रहा है।GST Reforms on Gold

    हालांकि, सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन यदि आने वाले दिनों में GST रिफॉर्म्स लागू होते हैं तो गोल्ड मार्केट में कीमतों में गिरावट और पारदर्शिता दोनों देखने को मिल सकती हैं।GST Reforms on Gold