Nation Now Samachar

Tag: GoldRateToday

  • धनतेरस 2025: दिल्ली से यूपी तक सोने की कीमतों में उछाल, चांदी की गिरावट जारी

    धनतेरस 2025: दिल्ली से यूपी तक सोने की कीमतों में उछाल, चांदी की गिरावट जारी

    नई दिल्ली। धनतेरस 2025 – धनतेरस के शुभ अवसर पर आज सोना और चांदी की बाजार में रिकॉर्ड ऊँचाई और गिरावट देखने को मिली। धार्मिक मान्यता के अनुसार धनतेरस पर सोना और चांदी की खरीदारी विशेष शुभ मानी जाती है। लेकिन इस बार सोने के भाव में अचानक उछाल ने निवेशकों और खरीदारों को चौंका दिया।

    रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली, यूपी और मुंबई के बाजारों में सोने की कीमत लगातार बढ़ती रही। आज सुबह 12 बजे नए भाव खुलने से पहले सोने का भाव ₹1,34,800 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जिसमें पिछले दिन की तुलना में ₹3,200 की तेजी देखी गई।

    वहीं, चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली। एक्सपर्ट का कहना है कि धनतेरस पर सोने की खरीदारी बढ़ने से बाजार में तेजी बनी और निवेशक इसे शुभ अवसर मानकर खरीदारी कर रहे हैं।

    कमोडिटी एक्सपर्टने बताया कि सोने की कीमतों में यह तेजी उच्च मांग और निवेशकों की खरीदारी के कारण हुई है। उन्होंने निवेशकों को चेतावनी दी कि सोना फिलहाल ऑल टाइम हाई स्तर पर है, इसलिए निवेश करने से पहले सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि चांदी में अभी गिरावट का रुझान जारी रहेगा और निवेशक इसे ध्यान में रखें।

    विशेषज्ञों के अनुसार, धनतेरस के बाद सोने की कीमतों में गिरावट की संभावना बनी रहती है। इसलिए त्योहार के दौरान यदि खरीदारी की जा रही है, तो सही समय और सही दाम पर ध्यान देना जरूरी है।धनतेरस के मौके पर आम लोग सोना-चांदी की खरीदारी कर धन, समृद्धि और परिवार की सुरक्षा के लिए शुभ कार्य मानते हैं। इस बार सोने की रिकॉर्ड कीमत ने बाजार में उत्साह के साथ-साथ सतर्कता भी बढ़ा दी है।

  • धनतेरस 2025: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए अलर्ट! त्योहार के बाद 10-12% तक गिर सकते हैं दाम

    धनतेरस 2025: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए अलर्ट! त्योहार के बाद 10-12% तक गिर सकते हैं दाम

    नई दिल्ली। देशभर में धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस दिन लोग सोना, चांदी, सिक्के और ज्वेलरी खरीदकर मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करते हैं। यही कारण है कि धनतेरस से पहले बाजारों में सोने और चांदी की मांग चरम पर रहती है, जिससे इनके दामों में भी तेजी देखी जाती है।

    हालांकि, त्योहार खत्म होने के बाद इनकी कीमतों में गिरावट आ सकती है। कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया ने बताया कि धनतेरस के बाद सोने के भाव में 10 से 12 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। उन्होंने कहा कि “तकनीकी चार्ट यह दर्शाता है कि इस समय सोने को उम्मीद से ज्यादा खरीदा जा चुका है, जो आने वाले दिनों में करेक्शन (गिरावट) का संकेत दे रहा है।”

    केडिया के मुताबिक, इसी तरह का ट्रेंड पहले भी देखा गया था जब अप्रैल-मई 2025 के दौरान सोने में लगभग 10 फीसदी तक की गिरावट आई थी।

    उन्होंने निवेशकों को चेतावनी दी है कि इस समय सोना या चांदी में निवेश से बचना चाहिए, क्योंकि दोनों धातुएं ऑल टाइम हाई स्तर पर हैं। उन्होंने इसके बजाय तांबा, जिंक और स्टील जैसे बेस मेटल्स में निवेश को बेहतर विकल्प बताया।

    विशेषज्ञों का मानना है कि धनतेरस के बाद जब मांग घटेगी तो कीमतों में स्वाभाविक रूप से नरमी आएगी। हालांकि, कीमतों में गिरावट कितनी होगी, यह अंतरराष्ट्रीय बाजार और डॉलर की मजबूती पर भी निर्भर करेगा।

  • Gold Rate in India Today: नवरात्रि के पांचवें दिन सोना और चांदी के रेट में मिली राहत

    Gold Rate in India Today: नवरात्रि के पांचवें दिन सोना और चांदी के रेट में मिली राहत

    Gold Rate in India Today -त्योहारी सीजन और सेफ-हेवन डिमांड की वजह से सोने की कीमतें इन दिनों रिकॉर्ड स्तर के पास पहुंच गई हैं। हालांकि, 26 सितंबर को सोना और चांदी (Gold Silver Price Today) खरीदने वालों को थोड़ी राहत मिलने वाली है, क्योंकि आज दोनों की कीमतें घट गई हैं।

    सोने का भाव आज:
    इंडिया बुलियन एसोसिएशन (IBA) के मुताबिक, शुक्रवार को सोने का भाव 1,13,170 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। गुरुवार को यह 1,14,360 रुपये था। यानी सिर्फ एक दिन में सोने की कीमत लगभग 1,190 रुपये कम हुई है।

    शहरों में सोने का रेट:
    देश के अलग-अलग शहरों में सोने का रेट थोड़े भिन्न रहे। दिल्ली में 1,12,790 रुपये प्रति 10 ग्राम, मुंबई में 1,12,980 रुपये, बेंगलुरु में 1,13,070 रुपये और कोलकाता में 1,12,830 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं चेन्नई में सोना सबसे महंगा रहा, जहां इसकी कीमत 1,13,310 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

    MCX पर सोना और चांदी:
    मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर फ्यूचर्स का सोना शुक्रवार सुबह कमजोर होकर खुला। गोल्ड का रेट पिछले बंद भाव 1,13,871 रुपये से 0.06% नीचे आकर 1,13,795 रुपये पर खुला। सुबह 9:10 बजे यह 29 रुपये गिरकर 1,13,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था।चांदी की कीमत भी गिरावट के साथ खुली। शुक्रवार को चांदी (Silver Price Today) का भाव 254 रुपये टूटकर 1,36,802 रुपये प्रति किलो पर आ गया।त्योहारी सीजन के बीच सोने और चांदी के रेट में यह मामूली गिरावट निवेशकों और खरीदारों के लिए राहत भरी खबर है। यदि आप सोना या चांदी खरीदने का सोच रहे हैं, तो आज का दिन सही माना जा सकता है।

  • Gold Rate Today: सोने की कीमत में आई बड़ी गिरावट, फिर भी 1 लाख के पार पहुंचा आंकड़ा, क्या हैं लेटेस्ट रेट

    Gold Rate Today: सोने की कीमत में आई बड़ी गिरावट, फिर भी 1 लाख के पार पहुंचा आंकड़ा, क्या हैं लेटेस्ट रेट

    नई दिल्ली, 24 जुलाई 2025 – देश में सोने की कीमतों में आज एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। लगातार तेजी के बाद आज सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों और खरीदारों को थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, गिरावट के बावजूद 24 कैरेट सोना अब भी 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर बिक रहा है।

    📉 कितनी हुई गिरावट? Gold Rate Today: सोने की कीमत में आई बड़ी गिरावट

    • 🔻 24 कैरेट सोना:
      आज 1360 रुपये की गिरावट के साथ 10 ग्राम का भाव ₹1,00,970 हो गया है।
    • 🔻 22 कैरेट सोना:
      इसमें ₹1200 की गिरावट आई है और आज का रेट ₹92,550 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है।
    • 🔻 18 कैरेट सोना:
      1020 रुपये की गिरावट के बाद यह अब ₹75,730 प्रति 10 ग्राम हो गया है।

    📍 देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत (24 जुलाई 2025)

    शहर24 कैरेट (₹/10 ग्राम)22 कैरेट (₹/10 ग्राम)
    दिल्ली₹1,00,970₹92,550
    मुंबई₹1,00,910₹92,500
    चेन्नई₹1,01,030₹92,700
    कोलकाता₹1,00,980₹92,560
    लखनऊ₹1,01,000₹92,580
    जयपुर₹1,00,950₹92,530

    ⚠️ नोट: यह दरें दिन में दो बार अपडेट होती हैं। GST और मेकिंग चार्ज अतिरिक्त हो सकते हैं।


    💡 क्या ये खरीदने का सही समय है? Gold Rate Today: सोने की कीमत में आई बड़ी गिरावट

    अगर आप त्योहार, शादी या निवेश के लिहाज से सोना खरीदना चाह रहे हैं, तो आज की गिरावट एक अवसर हो सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि कीमतें वैश्विक बाजारों, डॉलर की चाल और इकोनॉमिक हालात के हिसाब से बदलती रहती हैं।

    📈 क्या आगे और गिरेगा सोना? Gold Rate Today: सोने की कीमत में आई बड़ी गिरावट

    विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में US और जापान की ट्रेड डील, डॉलर इंडेक्स, और कच्चे तेल के दाम पर निर्भर करेगा कि सोने की कीमत और नीचे आती है या फिर फिर से रिकॉर्ड स्तर पार करती है।

    📉 आज सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है।Gold Rate Today: सोने की कीमत में आई बड़ी गिरावट

    • 💰 फिर भी 24 कैरेट गोल्ड ₹1 लाख से ऊपर बिक रहा है।
    • 📊 आगे के रेट्स पर नजर रखें, यह खरीद या निवेश का बढ़िया मौका बन सकता है।