Nation Now Samachar

Tag: Hamirpur Flood Update

  • Hamirpur Flood Update- बाढ़ में आया मगरमच्छ और विशालकाय मछली, वीडियो हुआ वायरल | यमुना-बेतवा उफान पर

    Hamirpur Flood Update- बाढ़ में आया मगरमच्छ और विशालकाय मछली, वीडियो हुआ वायरल | यमुना-बेतवा उफान पर

    पवन सिंह परिहार हमीरपुर, उत्तर प्रदेश –यमुना और बेतवा नदी के उफान के बीच एक मगरमच्छ और विशालकाय मछली का वीडियो वायरल हो रहा है। यह नज़ारा हमीरपुर के दपसौरा और संगम रेलवे पुल के पास देखा गया, जहां बाढ़ का पानी तेज़ी से बह रहा है।

    स्थानीय युवक ने किया वीडियो पोस्ट Hamirpur Flood Update- बाढ़ में आया मगरमच्छ और विशालकाय मछली

    वीडियो को बिंदु निषाद नामक युवक ने फेसबुक पर पोस्ट किया है, जिसमें एक मगरमच्छ और साथ ही एक विशाल मछली तैरती हुई नजर आ रही है। इस दृश्य के सामने आने के बाद तटीय इलाकों में दहशत का माहौल बन गया है।

    यमुना और बेतवा खतरे के निशान पर Hamirpur Flood Update- बाढ़ में आया मगरमच्छ और विशालकाय मछली

    हमीरपुर जिले में दोनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे बाढ़ग्रस्त इलाकों में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में मगरमच्छ जैसे खतरनाक जीवों का दिखाई देना स्थानीय लोगों की चिंता को और बढ़ा रहा है। वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तटवर्ती गांवों में चौकसी बढ़ा दी है और लोगों को नदी के किनारे न जाने की अपील की है।

  •  Hamirpur Flood Update – यमुना और बेतवा का कहर, सैकड़ों गांव जलमग्न, भारी वाहनों पर रोक

     Hamirpur Flood Update – यमुना और बेतवा का कहर, सैकड़ों गांव जलमग्न, भारी वाहनों पर रोक

    हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): यूपी के हमीरपुर जिले में यमुना और बेतवा नदियों ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। दोनों नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और आसपास के गांवों के लिए यह जानलेवा साबित हो रहा है। बाढ़ का पानी शहर की निचली बस्तियों और खेतों में घुस चुका है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

    जानिए कितना ऊपर बह रही हैं नदियां: Hamirpur Flood Update

    • यमुना नदी का जलस्तर 107 मीटर पर पहुँच गया है, जो खतरे के निशान से 4 मीटर ऊपर है।
    • बेतवा नदी का जलस्तर 106 मीटर तक पहुँच चुका है, जो खतरे के निशान से 2 मीटर ऊपर है।

    बाढ़ का असर Hamirpur Flood Update

    • दर्जनों गांव और सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न
    • ग्रामीणों ने अपने घरों का सामान और मवेशी लेकर HN-34 हाईवे के किनारे बनाए अस्थायी ठिकाने
    • खाद्य सामग्री और पीने के पानी की किल्लत शुरू

    प्रशासन की कार्रवाई Hamirpur Flood Update
    हमीरपुर जिला प्रशासन ने भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाते हुए जिले में डायवर्जन लागू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ के बीच भारी वाहन चलने से पुलों की संरचना पर खतरा हो सकता है, इसलिए जब तक जलस्तर सामान्य नहीं होता, तब तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा

    बाढ़ चौकियों और राहत कैंपों बनाए गए Hamirpur Flood Update
    प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी के लिए 24 घंटे बाढ़ चौकियों को सक्रिय किया है। वहीं, कई राहत कैंप भी बनाए गए हैं, जहां बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थान और जरूरी मदद पहुंचाई जा रही है।