Nation Now Samachar

Tag: Independence Day 2025

  • बरेली-फरीदपुर में तिरंगे का ऐतिहासिक गौरव, स्वतंत्रता दिवस पर उमड़ा देशभक्ति का ज्वार”

    बरेली-फरीदपुर में तिरंगे का ऐतिहासिक गौरव, स्वतंत्रता दिवस पर उमड़ा देशभक्ति का ज्वार”

    फरीदपुर। स्वतंत्रता दिवस का सूरज आज फरीदपुर में एक अद्वितीय दृश्य का साक्षी बना। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्व. लालाराम गुप्ता के आवास पर ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रगान गाकर स्वतंत्रता का संदेश व राष्ट्र गौरव का उद्घोष किया गया। बरेली-फरीदपुर में तिरंगे का ऐतिहासिक गौरव

    घर का आंगन, छत और वातावरण हर जगह सिर्फ तिरंगे की महक और देशभक्ति की गूंज से सराबोर रहा।
    ध्वजारोहण की इस गरिमामयी बेला में उनकी धर्मपत्नी गिरिजा देवी गुप्ता, पुत्र धर्मेंद्र गुप्ता और रविंद्र गुप्ता ने पूरे उत्साह से हिस्सा लिया। बरेली-फरीदपुर में तिरंगे का ऐतिहासिक गौरव

    कार्यक्रम में अवनीश शर्मा, रामगोपाल गुप्ता, आकाश गुप्ता, राजेश सिंह, राजीव सिंह अग्रवाल, ठाकुर राजवीर सिंह सहित अन्य गणमान्यजन भी मौजूद रहे।देशभक्ति के इस माहौल को और ऊंचाई दी हिंदू युवा वाहिनी के 122 विधानसभा उपाध्यक्ष अनमोल रतन शर्मा और प्रतीक मिश्रा ने, जिन्होंने फरीदपुर नगर महामंत्री गोपाल मिश्रा के साथ बड़े हर्षोल्लास से तिरंगा फहराया।पूरा वातावरण नारों, तालियों और जयकारों की गूंज से रोमांचित हो उठा।लोगों के चेहरों पर चमक, आंखों में गर्व और दिल में तिरंगे के लिए असीम प्रेम झलक रहा था। यह सिर्फ एक समारोह नहीं, बल्कि वह पल था जिसने फरीदपुर को याद दिलाया कि तिरंगा केवल झंडा नहीं, बल्कि हमारी आत्मा का प्रतीक है और इसके सम्मान में हम सब एक हैं। बरेली-फरीदपुर में तिरंगे का ऐतिहासिक गौरव

  • Independence Day 2025: तिरंगे के रंग में रंगे बाबा विश्वनाथ, ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय हिंद’ के नारों से गूंज उठा काशी धाम

    Independence Day 2025: तिरंगे के रंग में रंगे बाबा विश्वनाथ, ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय हिंद’ के नारों से गूंज उठा काशी धाम

    वाराणसी: स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर काशी विश्वनाथ धाम देशभक्ति की भावना में पूरी तरह सराबोर हो गया। बाबा विश्वनाथ का दरबार तिरंगे के तीन रंगों — केसरिया, सफेद और हरे — से जगमगा उठा। यह भव्य नजारा देखकर हर श्रद्धालु का दिल गर्व और आस्था से भर गया। Independence Day 2025

    सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ बाबा के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। जैसे ही भक्त मंदिर में पहुंचे, पूरा वातावरण ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय हिंद’ के नारों से गूंज उठा। यह नज़ारा आस्था और देशभक्ति के अद्भुत संगम का प्रतीक बन गया। Independence Day 2025

    मंदिर प्रशासन ने इस खास दिन के लिए विशेष सजावट और रोशनी की व्यवस्था की थी। मंदिर परिसर में लगाए गए रंग-बिरंगे लाइट्स ने तिरंगे के रंगों को और भी आकर्षक बना दिया। Independence Day 2025

    स्थानीय लोग और पर्यटक इस ऐतिहासिक क्षण को अपने कैमरों में कैद करने से खुद को रोक नहीं पाए। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरें और वीडियो ने इस दृश्य को देशभर में चर्चा का विषय बना दिया।

  • हमीरपुर: स्वतंत्रता दिवस से पहले 3 किमी लंबी मानव श्रृंखला, एकता का संदेश

    हमीरपुर: स्वतंत्रता दिवस से पहले 3 किमी लंबी मानव श्रृंखला, एकता का संदेश

    हमीरपुर, 14 अगस्त 2025 – स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले हमीरपुर में एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें एकता और देशभक्ति का संदेश दिया गया। मुख्यालय के यमुना तट बंध पर करीब 2.5 से 3 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई, जिसमें लगभग 4 हजार महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया।

    डीएम के नेतृत्व में हुआ आयोजन,हमीरपुर: स्वतंत्रता दिवस से पहले 3 किमी लंबी मानव श्रृंखला, एकता का संदेश

    जिलाधिकारी घनश्याम मीणा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद के जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ उच्चाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में भाईचारा, एकजुटता और देशप्रेम की भावना को मजबूत करना था।

    देशभक्ति से ओत-प्रोत माहौल हमीरपुर: स्वतंत्रता दिवस से पहले 3 किमी लंबी मानव श्रृंखला, एकता का संदेश

    महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के नारे लगाए और लोगों को एकता का संदेश दिया। इस दौरान यमुना तट क्षेत्र में देशभक्ति के गीतों और नारों की गूंज सुनाई दी।