Nation Now Samachar

Tag: InnovationInIndia

  • कानपुर देहात में जिलाधिकारी ने पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा प्रदर्शनी का शुभारंभ

    कानपुर देहात में जिलाधिकारी ने पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा प्रदर्शनी का शुभारंभ

    कानपुर देहात, 17 सितम्बर 2025: आज जिलाधिकारी कपिल सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा अंतर्गत विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत एवं डिजिटल भारत पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार भी उपस्थित रहे।

    प्रदर्शनी का उद्देश्य प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक जीवन, उनके नेतृत्व में कार्यान्वित विभिन्न योजनाओं, तकनीकी नवाचारों, डिजिटल सेवाओं और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुँचाना है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनी में डिजिटल सेवाओं का विशेष महत्व है और वर्तमान युग में डिजिटल माध्यमों से नागरिकों को सुगम एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं।

    उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे इस प्रदर्शनी में अवश्य पधारें, प्रदर्शित योजनाओं और नवाचारों का अवलोकन करें और स्वयं को सशक्त बनाएं। इसके अतिरिक्त, प्रदर्शनी में स्थापित स्कैनर के माध्यम से नागरिक अपने सुझाव विकसित उत्तर प्रदेश, समर्थ उत्तर प्रदेश विजन 2047 अभियान के तहत पोर्टल पर साझा कर प्रदेश के विकास में भागीदार बन सकते हैं।

    प्रदर्शनी 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलेगी। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, मीडिया बंधु एवं जनसामान्य उपस्थित रहे। प्रदर्शनी के माध्यम से जनता को प्रधानमंत्री की योजनाओं और डिजिटल भारत के महत्व से अवगत कराना मुख्य उद्देश्य है।

  • बाराबंकी की बिटिया पूजा पाल बनी मिसाल, जापान में देश का नाम किया रोशन जानिए पूजा की प्रेरणादायक कहानी

    बाराबंकी की बिटिया पूजा पाल बनी मिसाल, जापान में देश का नाम किया रोशन जानिए पूजा की प्रेरणादायक कहानी

    🌟 गांव की बेटी, देश का गौरव

    बाराबंकी- बाराबंकी के सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के डलई का पुरवा गांव की पूजा पाल, आज देशभर में एक बाल वैज्ञानिक के रूप में जानी जा रही हैं। इंटरमीडिएट की छात्रा पूजा ने एक ऐसा इनोवेटिव मॉडल तैयार किया, जिसे देख कर विज्ञान के जानकार भी हैरान रह गए। उन्होंने ‘धूल रहित थ्रैशर’ नामक एक कृषि यंत्र का मॉडल तैयार किया जो खेतों में फसल की मड़ाई के दौरान उड़ने वाली धूल को रोकने में सक्षम है। यह मॉडल किसानों की सेहत और पर्यावरण दोनों की रक्षा करने वाला साबित हो सकता है।

    जापान से लौट कर साझा किए अनुभव बाराबंकी की बिटिया पूजा पाल बनी मिसाल

    पूजा हाल ही में भारत सरकार के सहयोग से 7 दिन की जापान यात्रा से लौटी हैं। इस शैक्षिक भ्रमण में उन्होंने जापानी छात्रों और वैज्ञानिकों से संवाद किया। उन्होंने बताया—“जापान की अनुशासित यातायात व्यवस्था देखकर मैं प्रभावित हुई। हमारे देश को भी इस दिशा में काम करने की ज़रूरत है। टेक्नोलॉजी के मामले में भारत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।”

    अब मॉडल को दिलाएंगी पेटेंट बाराबंकी की बिटिया पूजा पाल बनी मिसाल

    पूजा के गाइड टीचर राजू श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि पूजा अब अपने मॉडल को पेटेंट कराने की तैयारी कर रही हैं, ताकि यह तकनीक किसानों के लिए व्यावहारिक रूप से उपलब्ध हो सके।

    🏡 सफलता के बीच संघर्ष बाराबंकी की बिटिया पूजा पाल बनी मिसाल

    पूजा के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। गांव में आज भी बिजली, इंटरनेट और अन्य मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है। पूजा के माता-पिता ने सरकार से मदद की अपील की है ताकि उनकी बेटी की पढ़ाई में कोई बाधा न आए।

    🧠 बचपन से ही नवाचार में रुचि बाराबंकी की बिटिया पूजा पाल बनी मिसाल

    पूजा जब 8वीं कक्षा में थीं, तब उन्होंने यह मॉडल तैयार करना शुरू किया था। धूल रहित थ्रैशर बनाने की प्रेरणा उन्हें खेतों में काम कर रहे किसानों को देख कर मिली, जिन्हें अक्सर सांस की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। बाराबंकी की बिटिया पूजा पाल बनी मिसाल