Nation Now Samachar

Tag: KanpurDehat

  • कानपुर देहात: अकबरपुर में 155वीं रामलीला, बारिश के बावजूद उत्साह बरकरार

    कानपुर देहात: अकबरपुर में 155वीं रामलीला, बारिश के बावजूद उत्साह बरकरार

    कानपुर देहात। अकबरपुर के ऐतिहासिक रामलीला मेले में इस वर्ष भी राम-रावण युद्ध की लीला पारंपरिक उल्लास के साथ संपन्न हुई। इस भव्य आयोजन को देखने के लिए अकबरपुर नगर और आसपास के ग्रामों से हजारों धर्मअनुरागी लोग अकबरपुर इंटर कॉलेज मैदान में जुटे। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की उपस्थिति ने इस आयोजन के प्रति स्थानीय लोगों की गहरी आस्था को दर्शाया।

    कानपुर देहात: अकबरपुर में 155वीं रामलीला, बारिश के बावजूद उत्साह बरकरार

    बारिश ने डाली बाधा, उत्साह नहीं डिगा
    इस वर्ष रामलीला के दिन भारी वर्षा ने आयोजकों की चुनौती बढ़ा दी। सुबह 5 बजे से 11 बजे तक हुई बारिश ने मैदान को कीचड़मय कर दिया और रावण व मेघनाद के पुतलों को देर शाम तक खड़ा करना संभव नहीं हो पाया। इसके बावजूद, भगवान राम की सवारी के मैदान में पहुँचने पर हजारों लोगों की भीड़ उत्साह के साथ उपस्थित रही।

    155 वर्ष पुरानी परंपरा का निर्वहन
    इस आयोजन की 155 साल पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए अंत में अत्याचारी रावण के पुतले को आग के हवाले किया गया। पुतला दहन होते ही परिसर “भगवान राम के जयकारों” से गूंज उठा, जिससे दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुँच गया।

    गणमान्य व्यक्तियों ने की उपस्थिति
    इस ऐतिहासिक रामलीला और विजयदशमी उत्सव में राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, जिलाधिकारी कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी, और अन्य गणमान्य अधिकारी एवं नेतागण उपस्थित रहे।

    अधिकारियों की मौजूदगी ने आयोजन की गरिमा और महत्ता को और बढ़ाया।इस तरह, अकबरपुर की रामलीला ने वर्षा की चुनौतियों को पार करते हुए परंपरा और आस्था का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

  • कानपुर देहात धर्मगढ़ बाबा परिसर में नवरात्रि पर शतचंडी महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन

    कानपुर देहात धर्मगढ़ बाबा परिसर में नवरात्रि पर शतचंडी महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन

    ब्यूरो रसूलाबाद कानपुर देहात:रसूलाबाद स्थित धर्मगढ़ बाबा परिसर में नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब देखने को मिला। यहां शतचंडी महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन भव्य रूप से किया गया। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचक पंडित शिवाकांत जी महाराज अपने मधुर वाणी से भक्तों को धर्म, भक्ति और जीवन मूल्यों का संदेश दे रहे हैं।

    कथा सुनने के लिए प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु परिसर में इकट्ठा होते हैं और भक्ति रस में डूब जाते हैं। परिसर का वातावरण श्रद्धा और उत्साह से परिपूर्ण है। सजावट, दीप-प्रदीप और भक्तों की भीड़ के चलते पूरा परिसर मेले जैसा दृश्य प्रस्तुत कर रहा है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी जीवंत बना दिया है।

    इस अवसर पर कानपुर देहात के जिलाधिकारी कपिल सिंह भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने और सकारात्मक ऊर्जा फैलाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना की और सभी से धर्म और संस्कृति से जुड़े रहने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम में शतचंडी महायज्ञ का आयोजन विशेष महत्व रखता है। यह आयोजन भक्तों के लिए आध्यात्मिक अनुभव और आस्था का सशक्त माध्यम बनता है। पंडित शिवाकांत जी महाराज की कथा सुनकर भक्त अपने जीवन में धार्मिक और नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।धर्मगढ़ बाबा परिसर में यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता को भी बढ़ावा दे रहा है। श्रद्धालु इस मौके पर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा के लिए महायज्ञ और कथा में हिस्सा ले रहे हैं।

  • कानपुर देहात में पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

    कानपुर देहात में पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

    रिपोर्ट:- अमर शुक्ला कानपुर देहात– खबर कानपुर देहात से है जहां के शिवली कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। लालपुर शिवराजपुर गांव में एक 17 वर्षीय युवती का शव गांव के बाहर एक पेड़ से दुपट्टे से लटका हुआ मिला। मृतका के पिता सरमन के अनुसार, उनकी बेटी बुधवार शाम को शौच के लिए घर से निकली थी।

    काफी खोजबीन के बाद भी जब युवती का कोई पता नहीं चला, तो गुरुवार सुबह करीब 9 बजे उनको शव मिलने की सूचना मिली। परिजनों ने युवती के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया एवं मौके पर फरेन्सिक टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए गये परिजनों के तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर करन सिंह भदौरिया नाम के व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक के द्वारा जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए है।

    https://nationnowsamachar.com/delhi/asia-cup-2025-final-india-pakistan-final-a-grand-match-after-41-years/
  • कानपुर देहात: अकबरपुर में 155 वर्ष पुरानी रामलीला का शुभारंभ, शिव बारात से हुई शुरुआत

    कानपुर देहात: अकबरपुर में 155 वर्ष पुरानी रामलीला का शुभारंभ, शिव बारात से हुई शुरुआत

    कानपुर देहात। अकबरपुर में 155 वर्ष पुरानी रामलीला का आयोजन आज से शुरू हो गया। इस बार की रामलीला का शुभारंभ शिव बारात के नगर भ्रमण के साथ किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।अकबरपुर रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रशांत ओमर ने बताया कि इस ऐतिहासिक आयोजन में विभिन्न मनमोहक झांकियों और नाटकीय प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा। रामलीला के दौरान दर्शकों को भगवान राम के जीवन के विभिन्न प्रसंगों का आनंद मिलेगा।

    सुरक्षा और तैयारियां

    समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन के दौरान दर्शकों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, आयोजन स्थल पर स्वच्छता और भीड़ नियंत्रण के लिए भी सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।जगह-जगह बने पंडालों पर झांकियों का स्वागत किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

    ढोल-नगाड़ों और डीजे साउंड के साथ निकली इस शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।रात तक नृत्य और झांकियों की प्रस्तुतियां जारी रहीं। आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।

    रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रशांत ओमर, महामंत्री सुनील गुप्ता, कोषाध्यक्ष पं. दुर्गेश शर्मा और मेला प्रभारी शिवशंकर मिश्रा ने बताया कि यह आयोजन 6 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान ताड़का वध, धनुष यज्ञ, लक्ष्मण-परशुराम संवाद, रावण मेघनाद पुतला दहन, कवि सम्मेलन और दंगल जैसे मुख्य कार्यक्रम आयोजित होंगे।

    रामलीला का समापन 2 अक्टूबर को विजयादशमी महोत्सव के साथ किया जाएगा। इस दिन विशेष पूजा और हवन का आयोजन होगा। पूरे कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं को संस्कार और अनुशासन का संदेश देने पर जोर दिया जाएगा।अकबरपुर की यह रामलीला केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं बल्कि स्थानीय इतिहास और परंपरा की जीवंत झलक है। शिव बारात से शुरू हुई इस रामलीला ने पूरे क्षेत्र में उत्साह और आस्था का माहौल बना दिया है।

  • कानपुर देहात: अकबरपुर में 155 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामलीला आज से शुरु

    कानपुर देहात: अकबरपुर में 155 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामलीला आज से शुरु

    कानपुर देहात। जिले के अकबरपुर में 155 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामलीला का आयोजन आज से शुरू होगी। इस भव्य आयोजन की शुरुआत शिव बारात के नगर भ्रमण से होगी और कार्यक्रम 9 अक्टूबर तक चलेगा। अकबरपुर रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रशांत ओमर ने प्रेस वार्ता के दौरान आयोजन की जानकारी दी। इस मौके पर समिति के संरक्षक और नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि इस बार रामलीला में दर्शकों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

    रामलीला की विशेषताएं

    रामलीला के दौरान विभिन्न मनोहक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी, जो दर्शकों को भव्य और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध अनुभव देंगी। समिति ने बताया कि इस बार 2 अक्टूबर को विजयादशमी महोत्सव का विशेष आयोजन भी किया जाएगा। आयोजन स्थल पर दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।

    तैयारियों का हाल

    समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मंच सजावट, झांकियों की तैयारी, और दर्शकों के बैठने की व्यवस्था पूरी तरह से अंतिम चरण में है। प्रशासन और समिति ने मिलकर सुनिश्चित किया है कि आयोजन पूरी तरह से सुचारू और सुरक्षित रूप से संपन्न हो।

    अकबरपुर की रामलीला न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह स्थानीय समाज और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। पिछले 155 वर्षों से यह परंपरा निरंतर चली आ रही है और हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक इसे देखने आते हैं।

  • कानपुर देहात में जिलाधिकारी ने पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा प्रदर्शनी का शुभारंभ

    कानपुर देहात में जिलाधिकारी ने पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा प्रदर्शनी का शुभारंभ

    कानपुर देहात, 17 सितम्बर 2025: आज जिलाधिकारी कपिल सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा अंतर्गत विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत एवं डिजिटल भारत पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार भी उपस्थित रहे।

    प्रदर्शनी का उद्देश्य प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक जीवन, उनके नेतृत्व में कार्यान्वित विभिन्न योजनाओं, तकनीकी नवाचारों, डिजिटल सेवाओं और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुँचाना है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनी में डिजिटल सेवाओं का विशेष महत्व है और वर्तमान युग में डिजिटल माध्यमों से नागरिकों को सुगम एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं।

    उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे इस प्रदर्शनी में अवश्य पधारें, प्रदर्शित योजनाओं और नवाचारों का अवलोकन करें और स्वयं को सशक्त बनाएं। इसके अतिरिक्त, प्रदर्शनी में स्थापित स्कैनर के माध्यम से नागरिक अपने सुझाव विकसित उत्तर प्रदेश, समर्थ उत्तर प्रदेश विजन 2047 अभियान के तहत पोर्टल पर साझा कर प्रदेश के विकास में भागीदार बन सकते हैं।

    प्रदर्शनी 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलेगी। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, मीडिया बंधु एवं जनसामान्य उपस्थित रहे। प्रदर्शनी के माध्यम से जनता को प्रधानमंत्री की योजनाओं और डिजिटल भारत के महत्व से अवगत कराना मुख्य उद्देश्य है।

  • कानपुर देहात सूखे कुएं में गिरी बहू, बचाने को जेठ कूदा, दोनों की जहरीली गैस के प्रभाव में आने से मौत

    कानपुर देहात सूखे कुएं में गिरी बहू, बचाने को जेठ कूदा, दोनों की जहरीली गैस के प्रभाव में आने से मौत

    कानपुर देहात कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के बलवंतपुर गांव के मजरा चमरौवा में मंगलवार सुबह एक परिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया। घरेलू बंटवारे को लेकर बहू कविता और जेठ नरेंद्र के बीच विवाद हुआ। गुस्से में कविता घर के बाहर स्थित कुएं में कूद गई।

    कविता को बचाने के लिए 50 वर्षीय जेठ नरेंद्र रस्सी के सहारे कुएं में उतरे। मगर कुएं में जहरीली गैस मौजूद होने के कारण दोनों बेहोश हो गए और गिर पड़े। घटना में दोनों की मौत हो गई। गैस की चपेट में आने के कारण कोई भी तुरंत कुएं में जाने की हिम्मत नहीं कर सका।

    सूचना मिलने पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और पानी छिड़कने के बाद रस्से की मदद से दोनों के शव बाहर निकाले। आशंका जताई जा रही है कि कुएं में मीथेन या कार्बन मोनोऑक्साइड गैस बनी हुई थी, जिससे दोनों की जान चली गई।

    गिरेंद्र उर्फ पिंटू, जो गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता है, के परिवार में 30 वर्षीय पत्नी कविता, पुत्री मोहिनी और पुत्र अनमोल रहते हैं। मंगलवार सुबह हुए विवाद ने पूरे गांव में मातम फैला दिया।

  • KanpurDehat : युवक ने प्रधान और लेखपाल पर लगाया पक्षपाती कार्यवाही का आरोप, घर की दीवार व शौचालय गिराया गया

    KanpurDehat : युवक ने प्रधान और लेखपाल पर लगाया पक्षपाती कार्यवाही का आरोप, घर की दीवार व शौचालय गिराया गया

    KanpurDehat। भोगनीपुर तहसील के स्वरूपपुर गांव में एक युवक ने प्रधान और लेखपाल पर पक्षपाती कार्यवाही का आरोप लगाया है। युवक लविस यादव का कहना है कि लेखपाल और थाना पुलिस ने उसके घर की दीवार और शौचालय को जेसीबी से गिरा दिया, जबकि मौके पर कोई उच्च अधिकारी मौजूद नहीं था।

    युवक का आरोप है कि प्रधान के पुत्र संदीप यादव ने व्यक्तिगत रंजिश के चलते लेखपाल के साथ सांठगांठ कर यह कार्रवाई करवाई। लविस यादव और उनकी मां द्वारा नोटिस मांगने पर लेखपाल ने उन्हें धमकाते हुए मकान और शौचालय को गिरा दिया। युवक ने यह भी बताया कि गांव में तालाब के आसपास कई अन्य मकान बने हुए हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, सिर्फ उनके मकान पर ही कार्रवाई की गई।

    युवक ने इस पक्षपाती कार्यवाही के खिलाफ न्याय की गुहार लगाते हुए IGRS (Integrated Grievance Redressal System) के माध्यम से उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि प्रशासन उनके पक्ष में उचित कार्रवाई करेगा और पक्षपाती अधिकारियों के खिलाफ जांच होगी।भोगनीपुर तहसील में यह घटना सामाजिक और प्रशासनिक स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों में यह सवाल उठ रहा है कि क्या प्रशासन अपने तंत्र में निष्पक्षता बनाए रखने में सक्षम है या स्थानीय दबदबे और व्यक्तिगत रंजिश के चलते आम लोगों के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है।

    इस घटना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ग्रामीणों को प्रशासनिक कार्यवाहियों में पारदर्शिता और निष्पक्षता की सख्त आवश्यकता है। अधिकारियों से यह अपेक्षा की जा रही है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।

  • कानपुर देहात: नई पुलिस अधीक्षक बनीं श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय, सुरक्षा व्यवस्था में आएगा बड़ा बदलाव

    कानपुर देहात: नई पुलिस अधीक्षक बनीं श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय, सुरक्षा व्यवस्था में आएगा बड़ा बदलाव

    कानपुर देहात -उत्तर प्रदेश सरकार ने आठ आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर किए हैं. इनमें एसपी शामली रहे राम सेवक गौतम को पीटीएस मुरादाबाद भेजा गया है. वहीं एसपी कानपुर देहात रहे अरविंद मिश्रा को एसपी ईओडब्ल्यू लखनऊ और एसपी श्रावस्ती रहे घनश्याम को नई पोस्टिंग एसपी सतर्कता अधिष्ठान में मिली है. यूपी की योगी सरकार ने 38वाहिनी पीएसी अलीगढ़ के सेनानायक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय को अब कानपुर देहात का कप्तान बनाया है

    इस बार कानपुर देहात, शामली और श्रावस्ती के एसपी समेत अन्य अधिकारी अपने नए पदों पर तैनात किए गए हैं।पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार यह कदम प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस फेरबदल में एसपी, अतिरिक्त एसपी और वरिष्ठ अधिकारियों के स्थानांतरण शामिल हैं।अधिकारी अपने नए पदों पर जिम्मेदारी संभालने के बाद क्षेत्रीय सुरक्षा और प्रशासनिक मामलों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

    उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने कानपुर देहात के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय को तैनात किया है।श्रद्धा पाण्डेय पहले कई महत्वपूर्ण जिलों में अपनी सेवा दे चुकी हैं और अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक सुधार, और महिलाओं की सुरक्षा के मामलों में विशेष अनुभव रखती हैं। उनका कार्यकाल जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण देने की दिशा में मील का पत्थर साबित होने की उम्मीद है।कानपुर देहात पुलिस महकमे ने उन्हें स्वागत किया और कहा कि भविष्य में जिले में सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

  • कानपुर देहात- दबंगों की बढ़ती दबंगई, जमकर चले लात-घूसे वायरल वीडियो

    कानपुर देहात- दबंगों की बढ़ती दबंगई, जमकर चले लात-घूसे वायरल वीडियो

    कानपुर देहात – उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में इन दिनों दबंगों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं। न तो योगी सरकार का खौफ है और न ही जिले के प्रशासन का। ताजा मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रूरा रोड का है, जहां दबंगों ने एक युवक की पिटाई करने के बाद उसके घर पर भी पत्थरबाजी की।

    जानकारी के अनुसार, बाइक सवार कुछ दबंग पहले एक युवक की जी भर कर पिटाई करते हैं। मामला यहीं नहीं रुकता; इसके बाद वे युवक के घर पहुंचकर ताबड़तोड़ पत्थरबाजी करते हैं।यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल तस्वीरों और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कानून का शासन नहीं बल्कि दबंगों की दबंगई कायम है।

    स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं कि कैसे दबंग बिना किसी डर के खुलेआम वारदात कर सकते हैं।अब तक मामले में प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। स्थानीय जनता प्रशासन से सुरक्षा और कानून का पालन सुनिश्चित करने की मांग कर रही है।