Nation Now Samachar

Tag: MadhyaPradeshNews

  • मध्य प्रदेश -बालाघाट में 14 लाख की ईनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, हाथ में थी INSAS राइफल

    मध्य प्रदेश -बालाघाट में 14 लाख की ईनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, हाथ में थी INSAS राइफल

    बालाघाट।मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। 14 लाख रुपये की ईनामी नक्सली सुनीता सियाम ने हथियार डाल दिए हैं। 22 वर्षीय सुनीता, जिसने मात्र 19 साल की उम्र में नक्सलवाद का रास्ता चुना था, अब समाज की मुख्यधारा में लौट आई है। मिशन 2026 की डेडलाइन नजदीक आने के साथ ही माओवादी संगठनों का प्रभाव कमजोर पड़ता दिख रहा है, और सुनीता का यह आत्मसमर्पण उसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।


    पुलिस की रणनीति हुई सफल

    पिछले कुछ हफ्तों से बालाघाट पुलिस लगातार नक्सल प्रभावित इलाकों में पोस्टर और बैनर लगा रही थी। इनमें पहले आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों की तस्वीरें और उनके संदेश दिए गए थे, ताकि बाकी माओवादियों को भी प्रेरणा मिले। इस रणनीति का असर अब नजर आने लगा है।1 नवंबर की सुबह, सुनीता सियाम ने पितकोना चौकी के चौरिया कैंप में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। उसने अपनी INSAS राइफल, तीन मैगजीन, वर्दी और पिट्ठू बैग पुलिस को सौंप दिए।


    नक्सली संगठन में थी अहम भूमिका

    छत्तीसगढ़ के भैरमगढ़ (जिला बीजापुर) की रहने वाली सुनीता माओवादी संगठन की एक्शन टीम मेंबर (ACM) थी। वह सेंट्रल कमेटी के कुख्यात सदस्य रामदेर की निजी सुरक्षा गार्ड भी रह चुकी थी। सुनीता साल 2022 में संगठन से जुड़ी थी और छह महीने के प्रशिक्षण के बाद एमएमसी जोन के दर्रेकसा क्षेत्र में सक्रिय हो गई थी।


    नक्सल संगठन की कमजोर होती पकड़

    पुलिस के अनुसार, सुनीता ने 1 नवंबर की सुबह करीब 4 बजे नक्सली संगठन से अलग होने का निर्णय लिया और जंगल से निकलकर आत्मसमर्पण कर दिया। यह आत्मसमर्पण मध्य प्रदेश आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति 2023 के तहत किया गया पहला केस है।इस घटना से यह स्पष्ट है कि अब माओवादी संगठन की पकड़ ढीली हो रही है और नक्सली सदस्य भी सरकार के भरोसे पर मुख्यधारा की ओर लौट रहे हैं।

    https://nationnowsamachar.com/headlines/muzaffarnagar-traffic-policeman-beaten-and-tore-his-uniform-for-stopping-on-the-wrong-side-of-the-road-by-miscreants-police-rescued-a-sleeping-girl-by-breaking-the-window/
  • Indore News: ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर्स से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी अकील गिरफ्तार, पुलिस ने कुछ ही घंटों में पकड़ा

    Indore News: ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर्स से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी अकील गिरफ्तार, पुलिस ने कुछ ही घंटों में पकड़ा

    (ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर्स से छेड़छाड़) इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शहर के एमआईजी थाना क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया की दो महिला क्रिकेट खिलाड़ियों से छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी अकील को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है।

    होटल से कैफे जाते वक्त हुई घटना

    जानकारी के मुताबिक, दोनों महिला क्रिकेटर होटल से कैफे जाने के लिए निकली थीं। इसी दौरान खजराना लिंक रोड पर आरोपी ने बाइक से उनका पीछा करते हुए उन्हें छूने की कोशिश की। घबराई हुई खिलाड़ियों ने तुरंत अपने सुरक्षा अधिकारी डेनि सिमस को घटना की जानकारी दी। अधिकारी ने तत्काल पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद एमआईजी थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए इलाके के CCTV फुटेज खंगाले और आरोपी की पहचान कर ली।

    कुछ ही घंटों में आरोपी अकील को गिरफ्तार कर लिया गया। वह इंदौर का ही रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

    जांच और सुरक्षा व्यवस्था सख्त

    एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि महिला खिलाड़ियों ने घटना के बाद हिम्मत नहीं हारी और पूरी जानकारी पुलिस तक पहुंचाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने तुरंत जांच शुरू कर दी। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि क्या उसने पहले भी इस तरह की हरकतें की हैं।बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम इन दिनों इंदौर में चल रहे आईसीसी महिला वर्ल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने आई हुई है। इस घटना के बाद प्रशासन और पुलिस ने खिलाड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत कर दिया है।विदेशी खिलाड़ियों के साथ हुई इस शर्मनाक घटना ने महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • “MP में मिला बड़ा Gold Reserve , Jabalpur बनेगा नया Gold हब? GSI की बड़ी खोज!”

    “MP में मिला बड़ा Gold Reserve , Jabalpur बनेगा नया Gold हब? GSI की बड़ी खोज!”

    जबलपुर, मध्य प्रदेश | Nation Now Samachar– मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले के महंगवा केवलारी क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। Geological Survey of India (GSI) द्वारा किए गए एक भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण में यहां सोना, तांबा और अन्य कीमती धातुओं की मौजूदगी का संकेत मिला है। यह खोज क्षेत्र में औद्योगिक क्रांति और निवेश की नई संभावनाओं को जन्म दे सकती है।


    GSI ने किया नमूनों का परीक्षण “MP में मिला बड़ा Gold Reserve

    GSI की टीम ने महंगवा क्षेत्र की मिट्टी से नमूने लेकर उनका वैज्ञानिक परीक्षण किया। परीक्षण रिपोर्ट में भारी मात्रा में सोने और तांबे की उपस्थिति दर्ज की गई है। अनुमान है कि इस क्षेत्र में लाखों टन खनिज भंडार मौजूद हो सकता है, जिसकी कीमत हजारों करोड़ रुपये तक हो सकती है।


    निवेश और रोजगार की नई संभावनाएं “MP में मिला बड़ा Gold Reserve

    विशेषज्ञों का मानना है कि इस खोज के बाद जबलपुर और आसपास के क्षेत्रों में खनन व मेटल इंडस्ट्री से जुड़े नए उद्योगों का आगमन हो सकता है। इससे स्थानीय रोजगार, सड़क और बुनियादी ढांचे के विकास को भी गति मिलेगी।