Nation Now Samachar

Tag: Mainpuri

  • मैनपुरी: कहासुनी के बाद युवक को गोली, हालत गंभीर, आरोपी फरार

    मैनपुरी: कहासुनी के बाद युवक को गोली, हालत गंभीर, आरोपी फरार

    संवाददाता दीपक सिंह मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र के नगरिया में शिव मंदिर के पास 22 वर्षीय निखिल कश्यप पुत्र संजीव कुमार को गोली मार दी गई। गोली युवक की गर्दन के पास लगी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

    परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

    एसपी सिटी अरुण कुमार, सीओ सिटी और कोतवाली इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए, साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ की।जानकारी के अनुसार, घटना से एक दिन पहले दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। उसी रंजिश में एक पक्ष ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की।

    पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई है। इलाके में सुरक्षा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

  • खेलो इंडिया गोल्ड मेडलिस्ट कीर्ति यादव की मां और बहन से मारपीट, भूमि विवाद ने लिया हिंसक मोड़

    खेलो इंडिया गोल्ड मेडलिस्ट कीर्ति यादव की मां और बहन से मारपीट, भूमि विवाद ने लिया हिंसक मोड़

    मैनपुरी, उत्तर प्रदेश | रिपोर्ट: दीपक सिंह उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। खेलो इंडिया प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली वेटलिफ्टर कीर्ति यादव की मां और राज्य स्तरीय खिलाड़ी बहन शिवानी यादव पर उनके ही रिश्तेदारों ने हमला कर दिया। भूमि विवाद को लेकर हुए इस हमले में शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गईं।खेलो इंडिया गोल्ड मेडलिस्ट कीर्ति यादव की मां और बहन से मारपीट

    घटना भोगांव थाना क्षेत्र के पड़ुआ रोड इलाके की है, जहां कीर्ति यादव की जमीन को लेकर लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, 22 जुलाई को आरोपी मनोज यादव ने बिना आदेश के नीम का पेड़ कटवाकर जबरन निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। जब कीर्ति की मां शिला देवी और बहन शिवानी ने इसका विरोध किया तो आरोपी संजू देवी, सुरेंद्र और बृजेश ने दोनों की पिटाई कर दी।खेलो इंडिया गोल्ड मेडलिस्ट कीर्ति यादव की मां और बहन से मारपीट

    इस हमले से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने घायल मां-बेटी के साथ मिलकर जीटी रोड पर जाम लगा दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी संध्या शर्मा और क्षेत्राधिकारी सत्य प्रकाश शर्मा मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से बातचीत की।खेलो इंडिया गोल्ड मेडलिस्ट कीर्ति यादव की मां और बहन से मारपीट

    पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। बताया गया है कि भूमि विवाद की सुनवाई 30 जुलाई को न्यायालय में होनी है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    🔴 यह हैरान करने वाला मामला कई सवाल खड़े करता है:खेलो इंडिया गोल्ड मेडलिस्ट कीर्ति यादव की मां और बहन से मारपीट

    • जब एक राष्ट्रीय खिलाड़ी को न्याय नहीं मिल रहा, तो आम जनता का क्या होगा?
    • पुलिस शिकायत के बावजूद दोबारा हमले को कैसे अंजाम दिया गया?