Nation Now Samachar

Tag: MiningNews

  • राजस्थान के बांसवाड़ा में तीसरी सोने की खान की पुष्टि, जिला बन रहा ‘सोने का गढ़’

    राजस्थान के बांसवाड़ा में तीसरी सोने की खान की पुष्टि, जिला बन रहा ‘सोने का गढ़’

    राजस्थान के आदिवासी बहुल जिले बांसवाड़ा में एक बार फिर सोने का खजाना मिलने की पुष्टि हुई है। यह खबर न सिर्फ जिले में बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। बांसवाड़ा अब धीरे-धीरे देश में ‘सोने के गढ़’ के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।

    जानकारी के मुताबिक, घाटोल क्षेत्र के कांकरिया गांव में तीसरी सोने की खान के ब्लॉक होने की आधिकारिक पुष्टि की गई है। भूवैज्ञानिकों के सर्वेक्षण में कांकरिया में लगभग 3 किलोमीटर के विशाल क्षेत्र में स्वर्ण अयस्क के संभावित भंडार के स्पष्ट संकेत मिले हैं।

    विशेषज्ञों का कहना है कि जैसे ही माइनिंग लाइसेंस जारी होगा, यहां खनन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इससे न सिर्फ जिले की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा बल्कि स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

    गौरतलब है कि इससे पहले भी बांसवाड़ा के घाटोल क्षेत्र में जगपुरिया और भूकिया में सोने की खानों की पुष्टि हो चुकी है। इन खानों से बांसवाड़ा का खनिज भंडार काफी समृद्ध माना जाता है। अब कांकरिया में सोने के खजाने की पुष्टि ने जिले को खनन के क्षेत्र में और भी महत्वपूर्ण बना दिया है।

    स्थानीय प्रशासन और निवेशक इस क्षेत्र में संभावनाओं को लेकर उत्साहित हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि सही तरीके से खनन किया गया तो बांसवाड़ा राजस्थान और देश में स्वर्ण उत्पादन के लिए एक प्रमुख केंद्र बन सकता है।

    इस खबर ने न केवल निवेशकों और खनन कंपनियों का ध्यान खींचा है बल्कि स्थानीय लोगों में भी उत्साह पैदा कर दिया है। वे उम्मीद कर रहे हैं कि खनन शुरू होने के बाद रोजगार और आय के नए अवसर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाएंगे।

  • “MP में मिला बड़ा Gold Reserve , Jabalpur बनेगा नया Gold हब? GSI की बड़ी खोज!”

    “MP में मिला बड़ा Gold Reserve , Jabalpur बनेगा नया Gold हब? GSI की बड़ी खोज!”

    जबलपुर, मध्य प्रदेश | Nation Now Samachar– मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले के महंगवा केवलारी क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। Geological Survey of India (GSI) द्वारा किए गए एक भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण में यहां सोना, तांबा और अन्य कीमती धातुओं की मौजूदगी का संकेत मिला है। यह खोज क्षेत्र में औद्योगिक क्रांति और निवेश की नई संभावनाओं को जन्म दे सकती है।


    GSI ने किया नमूनों का परीक्षण “MP में मिला बड़ा Gold Reserve

    GSI की टीम ने महंगवा क्षेत्र की मिट्टी से नमूने लेकर उनका वैज्ञानिक परीक्षण किया। परीक्षण रिपोर्ट में भारी मात्रा में सोने और तांबे की उपस्थिति दर्ज की गई है। अनुमान है कि इस क्षेत्र में लाखों टन खनिज भंडार मौजूद हो सकता है, जिसकी कीमत हजारों करोड़ रुपये तक हो सकती है।


    निवेश और रोजगार की नई संभावनाएं “MP में मिला बड़ा Gold Reserve

    विशेषज्ञों का मानना है कि इस खोज के बाद जबलपुर और आसपास के क्षेत्रों में खनन व मेटल इंडस्ट्री से जुड़े नए उद्योगों का आगमन हो सकता है। इससे स्थानीय रोजगार, सड़क और बुनियादी ढांचे के विकास को भी गति मिलेगी।