Nation Now Samachar

Tag: Modi Government Achievements

  • CR PATIL PRAISES MODI: ‘हर तबके को मिला सम्मान’, सीआर पाटिल बोले- मोदी युग में बदला भारत का चेहरा

    CR PATIL PRAISES MODI: ‘हर तबके को मिला सम्मान’, सीआर पाटिल बोले- मोदी युग में बदला भारत का चेहरा

    CR PATIL PRAISES MODI: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में हुए व्यापक और समावेशी विकास की सराहना की। उन्होंने कहा कि हर वर्ग को इस सरकार से कुछ सार्थक मिला है – चाहे वह किसान हो, महिला, युवा या वैज्ञानिक। CR PATIL PRAISES MODI

    उन्होंने जोर देकर कहा कि 2014 में भारत 11वीं अर्थव्यवस्था था और अब दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, और अब चौथे पायदान की ओर बढ़ रहा है।CR PATIL PRAISES MODI

    किसानों को बिना आवेदन मिला सम्मान- CR PATIL PRAISES MODI

    सीआर पाटिल ने बताया कि पहले किसानों को सरकारी सहायता के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन मोदी सरकार ने पहली बार किसानों को सीधे सम्मान देने का काम कियापीएम किसान सम्मान योजना के तहत सालाना ₹6000 सीधे बैंक खातों में पहुंच रहे हैं। CR PATIL PRAISES MODI

    https://nationnowsamachar.com/national/cji-gavai-on-constitution-constitution-supreme-not-parliament/

    उन्होंने कहा, “पहले Annadata को सहायता पाने के लिए भीख मांगनी पड़ती थी, आज उन्हें बिना आवेदन सम्मानपूर्वक सहायता मिल रही है।”

    विज्ञान से सुरक्षा तक, हर मोर्चे पर सफल भारत- CR PATIL PRAISES MODI

    सीआर पाटिल ने चंद्रयान मिशन की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने न केवल ज़मीन पर, बल्कि अंतरिक्ष में भी विजय पताका फहराई है। उन्होंने वैज्ञानिकों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि सरकार का समर्थन हमेशा उनके साथ है। CR PATIL PRAISES MODI

    सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और आतंकवादियों को कड़ा संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा, “पहालगाम में हुई कार्रवाई ने साबित कर दिया कि भारत अब हर हमले का जवाब सख्ती से देता है। हम गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं हैं।

    जल जीवन मिशन और जन भागीदारी

    उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के लिए ₹501 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है और जल संरक्षण पर जन भागीदारी से काम किया जा रहा है। गुजरात के बनासकांठा जिले में 35 जल पुनर्स्थापना संरचनाएं जनता की मदद से बनाई गई हैं। CR PATIL PRAISES MODI

    सिंधु जल संधि पर रुख साफ

    जब सिंधु जल संधि पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मैं सीधे तौर पर इस विषय से नहीं जुड़ा हूं, लेकिन भारत सरकार जो भी फैसला लेती है, वह देशहित में ही होता है।” CR PATIL PRAISES MODI

    बचपन की यादें और प्रेरणा

    सीआर पाटिल ने भावुक होते हुए अपने बचपन की बात साझा की कि वो आर्किटेक्ट बनना चाहते थे, लेकिन उनके पिता ने उन्हें वकालत की राह पर आगे बढ़ाया क्योंकि स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने के कारण वह खुद वकील नहीं बन पाए थे।

    IMD WEATHER UPDATE LIVE: गुजरात-हिमाचल से लेकर राजस्थान तक तबाही के हालात, कुल्लू में बादल फटने से 2000 टूरिस्ट फंसे

    Balrampur Illegal soil mining: बलरामपुर में अवैध मिट्टी खनन का भंडाफोड़, JCB और डंपर के साथ माफिया दबोचे

  • CM Yogi Adityanath: भ्रष्टाचार पर वार, तुष्टिकरण से इंकार; सीएम योगी ने पेश किया मोदी राज का रिपोर्ट कार्ड

    CM Yogi Adityanath: भ्रष्टाचार पर वार, तुष्टिकरण से इंकार; सीएम योगी ने पेश किया मोदी राज का रिपोर्ट कार्ड

    लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में लखनऊ (CM Yogi Adityanath) में एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। “मोदी सरकार के 11 साल: संकल्प से सिद्धि तक” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रेस वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 11 वर्षीय कार्यकाल भारत के स्वर्णिम युग के रूप में इतिहास में दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर नई पहचान बनाई है। 140 करोड़ भारतीयों के आत्मविश्वास को नई मजबूती मिली है।

    वैश्विक मंच पर भारत की साख- CM Yogi Adityanath

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज़ादी के बाद दशकों तक रही अस्थिर सरकारों ने देश की छवि को नुकसान पहुँचाया। लेकिन नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को पीछे छोड़ते हुए ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना को साकार किया। आज भारत सामाजिक, सांस्कृतिक, सुरक्षा और आर्थिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता की ओर बढ़ रहा है।

    आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस नीति- CM Yogi Adityanath

    सीएम योगी ने कहा कि मोदी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोपरि रखा। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे कदमों ने भारत की सैन्य ताकत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थापित किया। उन्होंने कहा कि अगर कोई भारत पर हमला करेगा तो जवाब सर्जिकल स्ट्राइक ही होगा।

    अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी प्रगति- CM Yogi Adityanath

    योगी ने बताया कि भारत ने 11वीं से 4वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ऐतिहासिक छलांग लगाई। ब्रिटेन को पीछे छोड़ते हुए भारत ने आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाए हैं। 2027 तक भारत के तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की संभावना है। तकनीक आधारित पारदर्शी शासन से भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है।

    सामाजिक न्याय और महिला सशक्तिकरण

    मोदी सरकार ने आरक्षण की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए सामाजिक न्याय को मजबूत किया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और उज्ज्वला योजना जैसी पहलों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। नारी सशक्तिकरण अब सरकारी नीतियों का केंद्रीय तत्व बन चुका है।CM Yogi Adityanath

    कृषि और बुनियादी ढांचे में मजबूती

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना और एमएसपी में डेढ़ गुना मूल्य ने किसानों को आर्थिक सुरक्षा दी है। यूपी में जेवर का नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बुनियादी ढांचे को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। CM Yogi Adityanath

    आस्था और संस्कृति का उत्थान

    प्रयागराज महाकुंभ, काशी विश्वनाथ धाम, चित्रकूट, विंध्यवासिनी और महाकाल जैसे धार्मिक स्थलों को भव्य रूप दिया गया। यह भारत की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर उभारने का प्रयास है। CM Yogi Adityanath

    जनता से जुड़ाव और पारदर्शिता

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि 9 जून से 9 जुलाई तक चलने वाली यह प्रदर्शनी सभी जिलों में आयोजित की जाएगी। ‘बदलता भारत—मेरा अनुभव’ थीम पर डिजिटल प्रतियोगिताएं भी होंगी, जिससे आम नागरिक सरकार की योजनाओं से जुड़ सकें।