Nation Now Samachar

Tag: PMModi

  • Nitin Nabin BJP President : नितिन नबीन बने BJP के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में सौंपा गया निर्वाचन पत्र

    Nitin Nabin BJP President : नितिन नबीन बने BJP के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में सौंपा गया निर्वाचन पत्र

    Nitin Nabin BJP President : भारतीय जनता पार्टी में नेतृत्व के एक नए अध्याय की औपचारिक शुरुआत हो गई है। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे।

    बीजेपी के राष्ट्रीय रिटर्निंग अधिकारी के. लक्ष्मण ने नितिन नबीन के नाम की औपचारिक घोषणा करते हुए उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया। इसके साथ ही मंच पर उन्हें निर्वाचन पत्र (Certificate of Election) सौंपा गया। इस दौरान पार्टी मुख्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं और नेताओं ने तालियों के साथ नए अध्यक्ष का स्वागत किया।

    नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने को पार्टी के भीतर एक युवा नेतृत्व और संगठनात्मक मजबूती के रूप में देखा जा रहा है। वे 45 वर्ष की उम्र में इस जिम्मेदारी को संभालने वाले भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्षों में शामिल हो गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड अमित शाह के नाम था, जिन्होंने 49 वर्ष की उम्र में पार्टी की कमान संभाली थी।

    कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं और कहा कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा मजबूत नेतृत्व के साथ और अधिक सशक्त होगा। वहीं अमित शाह और राजनाथ सिंह ने भी नितिन नबीन को बधाई देते हुए संगठन को नई ऊर्जा मिलने की बात कही।

    पार्टी सूत्रों के अनुसार, नितिन नबीन का फोकस आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों और 2029 के लोकसभा चुनावों की रणनीति को मजबूत करने पर रहेगा। संगठन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, बूथ स्तर पर पार्टी को सशक्त करने और केंद्र व राज्यों के बीच बेहतर समन्वय उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगा।

    बीजेपी के इतिहास की बात करें तो पार्टी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी थे। इसके बाद लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कुशाभाऊ ठाकरे, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा जैसे दिग्गज नेताओं ने यह जिम्मेदारी संभाली। अब इस कड़ी में नितिन नबीन का नाम जुड़ गया है।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा संगठनात्मक स्तर पर और अधिक आक्रामक तथा युवा-केंद्रित रणनीति अपनाएगी। पार्टी में इस बदलाव को भविष्य की राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

  • मन की बात में PM मोदी बोले‘ऑपरेशन सिंदूर’ हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक

    मन की बात में PM मोदी बोले‘ऑपरेशन सिंदूर’ हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 129वें एपिसोड में देश को संबोधित करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि “इस साल, ऑपरेशन सिंदूर हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक बन गया है।”प्रधानमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया है कि जब देश एकजुट होता है, तो कोई भी चुनौती असंभव नहीं होती। यह अभियान राष्ट्र की सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास का प्रतीक बनकर उभरा है।

    मन की बात में देशवासियों से संवाद

    पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम में देशवासियों की भागीदारी और सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियानों से देश की नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है और राष्ट्र निर्माण की भावना मजबूत होती है।प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

    PM ने एंटीबायोटिक दवाओं के बढ़ते इस्तेमाल पर चिंता जताई

    पीएम ने कहा ICMR ने हाल ही में रिपोर्ट में बताया कि निमोनिया और UTI जैसी बीमारियों में दवाई कमजोर साबित हो रही हैं। इसकी वजह बिना सोचे दवा का सेवन हैं। आज कल लोग एंटी बायोटिक दवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। लोग सोचते हैं कि एक गोली ले लो बीमारी दूर हो जाएगी। मैं अपील करता हूं कि अपने मन से दवाओं का सेवन करने से बचें। इनका इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह से ही करें।

    मन की बात में PM की स्पीच की बड़ी बातें…

    • कुछ ही दिनों में साल 2026 दस्तक देने वाला है, और आज, जब मैं आपसे बात कर रहा हूँ, तो मन में पूरे एक साल की यादें घूम रही हैं – कई तस्वीरें, कई चर्चाएं, कई उपलब्धियां, जिन्होंने देश को एक साथ जोड़ दिया
    • 2025 ने हमें ऐसे कई पल दिए जिन पर हर भारतीय को गर्व हुआ। देश की सुरक्षा से लेकर खेल के मैदान तक, विज्ञान की प्रयोगशालाओं से लेकर दुनिया के बड़े मंचों तक, भारत ने हर जगह अपनी मजबूत छाप छोड़ी।
    • इस साल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक बन गया। दुनिया ने साफ देखा आज का भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करता।
    • स्वदेशी को लेकर भी लोगों का उत्साह खूब दिखाई दिया। लोग वही सामान खरीद रहे हैं, जिसमें किसी भारतीय का पसीना लगा हो और जिसमें भारत की मिट्टी की सुगंध हो। आज हम गर्व से कह सकते हैं 2025 ने भारत को और आत्मविश्वास दिया है।
    • ये बात भी सही है इस साल प्राकृतिक आपदाएं हमें झेलनी पड़ी, अनेक क्षेत्रों में झेलनी पड़ी। अब देश 2026 में नई उम्मीदों, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने को तैयार है।
  • क्रिकेटर वैभव समेत 20 बच्चों को मिला बाल पुरस्कार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले – जेन Z और जेन अल्फा बनाएंगे विकसित भारत

    क्रिकेटर वैभव समेत 20 बच्चों को मिला बाल पुरस्कार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले – जेन Z और जेन अल्फा बनाएंगे विकसित भारत

    नई दिल्ली।देश के 20 प्रतिभाशाली बच्चों, जिनमें क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं, को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जेन Z और जेन अल्फा ही विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करेंगे।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का युवा केवल सपने देखने वाला नहीं, बल्कि उन्हें पूरा करने की क्षमता भी रखता है। उन्होंने पुरस्कार पाने वाले बच्चों की उपलब्धियों को पूरे देश के लिए प्रेरणादायक बताया।

    प्रधानमंत्री ने कहा“आज के बच्चे आत्मविश्वास से भरे हैं, तकनीक के साथ आगे बढ़ रहे हैं और देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत रखते हैं। जेन Z और जेन अल्फा भारत के भविष्य की मजबूत नींव हैं।”उन्होंने यह भी कहा कि सरकार बच्चों की प्रतिभा को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।


    क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को मिला विशेष सम्मान

    समस्तीपुर (बिहार) के वैभव सूर्यवंशी को क्रिकेट के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बाल पुरस्कार दिया गया। वैभव की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि खेल के माध्यम से देश का नाम रोशन करने वाले युवा आने वाली पीढ़ी के लिए रोल मॉडल हैं।


    अलग-अलग क्षेत्रों में चमके बच्चे

    इन 20 बच्चों को खेल विज्ञान और नवाचार कला व संस्कृति सामाजिक सेवा शिक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।


    विकसित भारत की ओर मजबूत कदम

    पीएम मोदी ने कहा कि इन बच्चों की सोच, ऊर्जा और नवाचार ही भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

  • SIR2026 : SIR फॉर्म ऑनलाइन कैसे भरें, घर बैठे वोटर लिस्ट अपडेट करने का आसान तरीका

    SIR2026 : SIR फॉर्म ऑनलाइन कैसे भरें, घर बैठे वोटर लिस्ट अपडेट करने का आसान तरीका

    चुनाव आयोग ने 4 नवंबर 2025 से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) 2026 प्रक्रिया शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और देश के 12 अन्य राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में यह प्रक्रिया चल रही है। इसका मकसद वोटर लिस्ट को अपडेट करना और फर्जी मतदाताओं की पहचान करना है। इसके लिए BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भर रहे हैं।अगर आप अभी तक BLO से फॉर्म नहीं भरवा पाए हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप SIR फॉर्म पूरी तरह ऑनलाइन भर सकते हैं।

    SIR फॉर्म ऑनलाइन भरने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

    1. सबसे पहले चुनाव आयोग का आधिकारिक पोर्टल खोलें।
    2. Special Intensive Revision (SIR)–2026 पर क्लिक करें।
    3. अपने EPIC नंबर, मोबाइल नंबर या Email ID से लॉग इन करें।
    4. Fill Enumeration Form पर क्लिक करें और स्क्रीन पर अपना प्रदेश चुनें।
    5. EPIC नंबर डालकर सर्च करें। आपकी वोटर डिटेल और BLO की जानकारी दिख जाएगी।
    6. नाम, EPIC नंबर, सीरियल नंबर, पार्ट नंबर, विधानसभा/लोकसभा क्षेत्र जैसी डिटेल चेक करें।
    7. मोबाइल नंबर डालकर OTP वेरिफिकेशन करें। नोट: मोबाइल नंबर वोटर कार्ड से लिंक होना जरूरी है। अगर लिंक नहीं है, तो ऑनलाइन फॉर्म 8 भरकर लिंक करें।

    SIR वेरिफिकेशन के तीन विकल्प

    • मेरा नाम पिछले SIR की वोटर लिस्ट में है।
    • मेरे माता-पिता या दादा/दादी का नाम पिछले SIR की लिस्ट में है।
    • ना तो मेरा और ना ही माता-पिता का नाम सूची में है।

    आधार लिंकिंग आवश्यक

    ऑनलाइन फॉर्म भरते समय आधार कार्ड जरूरी है। आधार नंबर डालकर OTP वेरिफिकेशन पूरा करें। ध्यान रखें कि नाम आधार और वोटर कार्ड में समान होना चाहिए और मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए।फॉर्म सबमिट होने के बादसबमिट करने के बाद स्क्रीन पर संदेश आएगा:“आपका गणना फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट कर दिया गया है।”
    SIR 2026 Receiver Slip/Receipt डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

    ध्यान दें: फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 4 दिसंबर 2025 है। घर बैठे यह प्रक्रिया पूरी करना सुरक्षित और आसान विकल्प है।

  • Ram Mandir Live – राम मंदिर में इतिहास! PM मोदी ने शिखर पर फहराई धर्म ध्वज

    Ram Mandir Live – राम मंदिर में इतिहास! PM मोदी ने शिखर पर फहराई धर्म ध्वज

    Ram Mandir Live – अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आज वह क्षण आया, जिसका इंतजार करोड़ों श्रद्धालुओं ने वर्षों तक किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज का ध्वजारोहण किया। पुरोहितों के मंत्रोच्चार, वैदिक विधि और दिव्य वातावरण के बीच जब केसरिया ध्वज मंदिर की ऊंचाई पर लहराया, तो अयोध्या का आसमान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।

    यह समारोह राम मंदिर निर्माण के ऐतिहासिक चरण का प्रतीक है। ध्वजारोहण के समय PM मोदी ने मंदिर परिसर का भ्रमण भी किया और रामलला के दर्शन किए। पूरा कार्यक्रम सुरक्षा, अनुशासन और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।

    भारत के इतिहास में यह पहला अवसर है जब भव्य राम मंदिर के शिखर पर परंपरागत धर्म ध्वज को प्रधानमंत्री की उपस्थिति में फहराया गया। यह केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और सभ्यतागत उत्सव भी है।वीडियो में देखें—धर्म ध्वज फहरने का दिव्य दृश्य, लोगों की भावनाएं, और अयोध्या का अद्भुत माहौल।

  • ElectionCommission : 23 साल बाद ECI की बड़ी कार्रवाई, सीमा से लगे जिलों में 66% तक बढ़े मतदाता,बंगाल चुनाव में ‘घुसपैठ’ बना मुख्य मुद्दा

    ElectionCommission : 23 साल बाद ECI की बड़ी कार्रवाई, सीमा से लगे जिलों में 66% तक बढ़े मतदाता,बंगाल चुनाव में ‘घुसपैठ’ बना मुख्य मुद्दा

    ElectionCommission -चुनाव आयोग ने 23 साल बाद पहली बार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision–SIR) की शुरुआत की है। इस प्रक्रिया की शुरुआत बिहार से हुई थी और अब यह पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में जारी है। SIR का उद्देश्य—फर्जी नाम हटाना, वास्तविक पात्र मतदाताओं को जोड़ना और वोटर लिस्ट को सटीक बनाना है। लेकिन पश्चिम बंगाल में सामने आए ताज़ा आंकड़ों ने राजनीतिक बहस को गरमा दिया है।

    2002 से 2025 के बीच 66% बढ़े मतदाता,9 में से 10 जिले बांग्लादेश सीमा से सटे

    एक रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में पिछले 23 वर्षों में मतदाताओं की संख्या में 66% की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है।

    • 2002 में मतदाता: 4.58 करोड़
    • 2025 में मतदाता: 7.63 करोड़

    सबसे बड़ा सवाल यह है कि मतदाता संख्या बढ़ने वाले शीर्ष 10 जिलों में से 9 जिले बांग्लादेश से सटे हुए हैं, जिससे राजनीतिक तापमान और बढ़ गया है।

    मतदाता वृद्धि वाले शीर्ष जिले (ECI डेटा)

    सीमा से लगे 9 जिले

    • उत्तर दिनाजपुर — 105.49%
    • मालदा — 94.58%
    • मुर्शिदाबाद — 87.65%
    • दक्षिण 24 परगना — 83.30%
    • जलपाईगुड़ी — 82.30%
    • कूच बिहार — 76.52%
    • उत्तर 24 परगना — 72.18%
    • नदिया — 71.46%
    • दक्षिण दिनाजपुर — 70.94%

    एकमात्र गैर-सीमावर्ती जिला

    • बीरभूम — 73.44% इन आंकड़ों के सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह वृद्धि जनसंख्या के वास्तविक पैटर्न के अनुरूप है या फिर बाहरी घुसपैठ का असर।

    राजनीतिक टकराव—TMC का विरोध, BJP का हमला तेज

    SIR अभियान शुरू होने के बाद से ही तृणमूल कांग्रेस इसे केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की “टार्गेटेड कार्रवाई” बता रही है। TMC का आरोप है कि यह प्रक्रिया राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित है।उधर, भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दावा है कि बंगाल की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर घुसपैठियों के नाम शामिल हैं, और SIR से यह खुलकर सामने आएगा।प्रदेश में तेजी से उभरता यह विवाद साफ संकेत देता है कि आगामी चुनाव में ‘घुसपैठ’ और ‘वोटर लिस्ट विसंगति’ प्रमुख मुद्दे बनने वाले हैं।

  • “10वीं बार CM बने नीतीश कुमार! PM मोदी को ऐसे किया विदा गमछे से लेकर इशारों तक… बिहार में कई संदेश छोड़ गए प्रधानमंत्री!”

    “10वीं बार CM बने नीतीश कुमार! PM मोदी को ऐसे किया विदा गमछे से लेकर इशारों तक… बिहार में कई संदेश छोड़ गए प्रधानमंत्री!”

    बिहार के गांधी मैदान में एक ऐतिहासिक राजनीतिक पल देखने को मिला, जब नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की मुलाकात चर्चा का विषय बन गई।

    नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को पारंपरिक बिहारी गमछा भेंट कर सम्मानित किया, जबकि प्रधानमंत्री ने भी गर्मजोशी से उनका अभिवादन स्वीकार किया।

    दोनों नेताओं के बीच यह संवाद राजनीतिक संकेतों से भरा माना जा रहा है।

    समारोह के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार की जनता और राज्य नेतृत्व को शुभकामनाएं देते हुए कई संदेश भी दिए, जिसे राजनीतिक विश्लेषक 2025 की बदलती राजनीति के संदर्भ में देख रहे हैं।

  • Saudi Arabia Accident: मक्का–मदीना बस टक्कर में 43 भारतीयों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

    Saudi Arabia Accident: मक्का–मदीना बस टक्कर में 43 भारतीयों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

    Saudi Arabia Accident: सऊदी अरब में सोमवार (17 नवंबर) को एक भयावह सड़क हादसा हुआ जिसमें 43 भारतीय नागरिकों की जान चली गई। हादसा मक्का से मदीना जा रही एक यात्री बस के डीजल टैंकर से टकराने के बाद आग लगने से हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में मौजूद यात्रियों को बाहर निकलने का अवसर नहीं मिल सका। मृतकों में 20 महिलाएं और 11 बच्चे शामिल हैं। हादसे में केवल बस चालक ही जीवित बच पाया है।

    यह दुर्घटना मदीना से लगभग 160 किलोमीटर दूर मुहरास इलाके में भारतीय समयानुसार रात लगभग 1:30 बजे हुई। हादसे के समय अधिकांश यात्री सो रहे थे, जिससे स्थिति और भी भयावह हो गई। स्थानीय प्रशासन, रेस्क्यू टीम और अग्निशमन विभाग ने संयुक्त रूप से राहत कार्य चलाया।

    घटना की जानकारी मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा
    “मदीना में भारतीय नागरिकों से जुड़ी दुर्घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।”पीएम मोदी ने बताया कि रियाद स्थित भारतीय दूतावास और जेद्दा के वाणिज्य दूतावास पीड़ितों की सहायता में जुटे हुए हैं। भारतीय अधिकारी लगातार सऊदी प्रशासन के संपर्क में हैं और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

    जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में मारे गए लोगों में अधिकांश हैदराबाद के निवासी थे। तेलंगाना सरकार ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि राज्य सरकार रियाद में भारतीय दूतावास के संपर्क में है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दिल्ली स्थित अधिकारियों को परिवारों की सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

    हादसे की जांच सऊदी पुलिस और संबंधित एजेंसियां कर रही हैं। मृतकों के शवों की पहचान, पोस्टमार्टम और भारत लाने की प्रक्रिया दूतावास की निगरानी में तेज़ी से की जा रही है। यह घटना सऊदी अरब में भारतीय श्रमिकों और तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

  • Rohini Acharya onTejashwi Yadav: बिहार चुनाव हार के बाद लालू परिवार में बड़ी कलह, रोहिणी ने राजनीति छोड़ी, तेजस्वी पर गंभीर आरोप

    Rohini Acharya onTejashwi Yadav: बिहार चुनाव हार के बाद लालू परिवार में बड़ी कलह, रोहिणी ने राजनीति छोड़ी, तेजस्वी पर गंभीर आरोप

    Rohini Acharya onTejashwi Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का परिवार एक बार फिर भारी उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है। शनिवार को लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने राजनीति से संन्यास लेने और परिवार से पूरी तरह नाता तोड़ने का ऐलान कर दिया। यह वही रोहिणी हैं, जिन्होंने अपने पिता को किडनी दान करके देशभर में चर्चा बटोरी थी। उनका यह फैसला न सिर्फ चौंकाने वाला है, बल्कि लालू परिवार में लंबे समय से चल रही अंदरूनी कलह का नया अध्याय भी है।

    लालू परिवार में सत्ता और विरासत को लेकर विवाद कोई नई बात नहीं है। 2017 में लालू यादव की गिरफ्तारी के बाद जब पार्टी की कमान तेजस्वी यादव को सौंपी गई, तभी से बड़े बेटे तेज प्रताप यादव असहज महसूस करने लगे थे। यहीं से दोनों भाइयों के बीच राजनीतिक वर्चस्व की खींचतान शुरू हुई। तेज प्रताप खुद को कई बार “लालू प्रसाद का असली वारिस” भी बता चुके हैं।

    2018–19 में तेज प्रताप का निजी और राजनीतिक विद्रोह और उफान पर पहुंच गया था। शादी के कुछ ही महीनों बाद तलाक की अर्जी, परिवार पर अनसुनी करने के आरोप और फिर “लालू-राबड़ी मोर्चा” बनाकर पार्टी के खिलाफ बगावत—इन घटनाओं ने कलह को सार्वजनिक कर दिया। इस दौरान तेज प्रताप ने तेजस्वी के करीबी संजय यादव पर भी गंभीर आरोप लगाए।

    2021 में तेज प्रताप ने अपनी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से खुलेआम टकराव किया। 2022–25 के बीच भी उन्होंने बार-बार दावा किया कि उन्हें हाशिये पर धकेला जा रहा है। मई 2025 में विवादित पोस्ट के बाद लालू यादव ने उन्हें छह साल के लिए RJD से निष्कासित कर दिया।

    अब 2025 में रोहिणी आचार्य का विद्रोह नए संकट का संकेत है। तेजस्वी के सहयोगी संजय यादव और रमीज नेमत पर आरोप लगाते हुए रोहिणी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि परिवार ने उन्हें अलग-थलग कर दिया है, इसलिए वह राजनीति और परिवार दोनों से दूरी बना रही हैं।बिहार चुनाव हार के बाद सामने आया यह विवाद RJD और लालू परिवार के भीतर गहरी उठा-पटक की ओर इशारा करता है।

  • PM Modi LNJP Hospital LIVE -भूटान से लौटते ही एयरपोर्ट से सीधे LNJP अस्पताल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, घायलों का जाना हाल

    PM Modi LNJP Hospital LIVE -भूटान से लौटते ही एयरपोर्ट से सीधे LNJP अस्पताल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, घायलों का जाना हाल

    PM Modi LNJP Hospital LIVE नई दिल्ली।भूटान दौरे से लौटते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार रात सीधे LNJP (लोकनायक जयप्रकाश नारायण) अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने दिल्ली धमाके में घायल लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

    प्रधानमंत्री मोदी ने अस्पताल के डॉक्टरों और अधिकारियों से घायलों की स्थिति की पूरी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

    https://nationnowsamachar.com/popular/delhi-blast-connection-dr-arif-mir-of-jammu-and-kashmir-detained-in-kanpur-connection-with-dr-shaheen-of-lucknow-revealed/

    पीएम मोदी ने कहा कि “इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

    सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए इस भीषण ब्लास्ट में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। धमाके की गूंज से पूरा इलाका दहशत में आ गया था।

    दिल्ली पुलिस, एनआईए और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियां मिलकर इस मामले की जांच कर रही हैं। जांच में पाकिस्तान कनेक्शन और फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल के तार जुड़ने की भी आशंका जताई जा रही है।प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस दौरान अस्पताल प्रशासन ने उन्हें मरीजों की स्थिति और चल रहे इलाज की विस्तृत जानकारी दी।

    https://nationnowsamachar.com/latest/major-action-against-illegal-mining-in-auraiya-4-dumpers-seized-fined-1-76-lakh/