Nation Now Samachar

Tag: Uttar Pradesh Political News

  • रायबरेली में कांग्रेस की अभद्र टिप्पणी पर भड़के BJP कार्यकर्ता, मचा हंगामा

    रायबरेली में कांग्रेस की अभद्र टिप्पणी पर भड़के BJP कार्यकर्ता, मचा हंगामा

    रायबरेली। बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी का असर उत्तर प्रदेश तक देखने को मिला। रायबरेली में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की।

    गुस्साए कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन प्रधानमंत्री और उनके परिवार पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल अस्वीकार्य है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से तुरंत माफी की मांग की।

    विरोध प्रदर्शन के दौरान सड़क पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को शांत कराया और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की।स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता अपनी भाषा पर संयम नहीं रखते तो आने वाले समय में विरोध और तेज किया जाएगा।

  • UP Congress: लखनऊ में कांग्रेस का पोस्टर वार, राहुल-अखिलेश संग श्रीकृष्ण के रथ पर ‘वोट चोरी के विरुद्ध युद्ध’ का संदेश

    UP Congress: लखनऊ में कांग्रेस का पोस्टर वार, राहुल-अखिलेश संग श्रीकृष्ण के रथ पर ‘वोट चोरी के विरुद्ध युद्ध’ का संदेश

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस ने पोस्टर पॉलिटिक्स के जरिए बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर विशाल होर्डिंग लगवाया है। इस होर्डिंग में भगवान श्रीकृष्ण के रथ पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव को सवार दिखाया गया है।

    श्रीकृष्ण के रथ पर राहुल-अखिलेश UP Congress: लखनऊ में कांग्रेस का पोस्टर वार

    इस पोस्टर में श्रीकृष्ण के दाहिनी ओर राहुल गांधी और बाईं ओर अखिलेश यादव की तस्वीरें लगाई गई हैं। जिसके जरिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच मजबूत होते रिश्तों और INDIA गठबंधन की एकजुटता का संदेश दिया जा रहा है।होर्डिंग पर भगवद्गीता का श्लोक “यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत…” लिखा गया है। श्लोक के नीचे मोटे अक्षरों में लिखा गया है – “वोट चोरी के विरुद्ध युद्ध”। यह सीधा हमला बीजेपी पर माना जा रहा है।

    राजनीतिक विश्लेषकों का क्या कहना है UP Congress: लखनऊ में कांग्रेस का पोस्टर वार

    राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह पोस्टर सिर्फ लखनऊ तक सीमित नहीं है बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में विपक्षी एकजुटता का संदेश देने के लिए लगाया गया है। राहुल गांधी बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ कर रहे हैं और वोट चोरी के मुद्दे को उठा रहे हैं। उसी रणनीति को अब उत्तर प्रदेश में हवा देने की कोशिश मानी जा रही है।

    युवा कांग्रेस का बयान UP Congress: लखनऊ में कांग्रेस का पोस्टर वार

    युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने कहा –“यह केवल एक राजनीतिक लड़ाई नहीं है, बल्कि जनता के अधिकारों और लोकतंत्र की आत्मा को बचाने का आंदोलन है। किसी भी कीमत पर वोट चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

  • लखनऊ: होटल में 40 ठाकुर विधायकों की बैठक, यूपी की सियासत में मची हलचल

    लखनऊ: होटल में 40 ठाकुर विधायकों की बैठक, यूपी की सियासत में मची हलचल

    लखनऊ। राजधानी लखनऊ के एक नामी होटल में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के करीब 40 ठाकुर विधायकों की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक के बाद प्रदेश की सियासत में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

    बैठक का एजेंडा क्या था? लखनऊ: होटल में 40 ठाकुर विधायकों की बैठक

    सूत्रों के मुताबिक, बैठक में प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और आने वाले समय की रणनीतियों पर चर्चा हुई। हालांकि, किसी भी विधायक ने मीडिया के सामने आधिकारिक बयान देने से परहेज़ किया।

    राजनीतिक हलकों में अटकलें तेज लखनऊ: होटल में 40 ठाकुर विधायकों की बैठक

    राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में ठाकुर विधायकों का एक साथ इकट्ठा होना, आगामी विधानसभा और लोकसभा समीकरणों में अहम भूमिका निभा सकता है।
    कई लोग इसे यूपी की सत्ता के भीतर किसी नए समीकरण के बनने से भी जोड़कर देख रहे हैं।

    पार्टी नेतृत्व की भूमिका पर सवाल लखनऊ: होटल में 40 ठाकुर विधायकों की बैठक

    बैठक में शामिल कुछ विधायकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि चर्चा में क्षेत्रीय विकास, संगठनात्मक मुद्दों और सियासी भागीदारी जैसे विषय भी उठाए गए।

    सोशल मीडिया पर चर्चा जोरों पर लखनऊ: होटल में 40 ठाकुर विधायकों की बैठक

    इस बैठक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। यूज़र्स तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं कि आखिर यूपी की सियासत में यह “ठाकुर पावर शो” किस तरफ इशारा कर रहा है।