Nation Now Samachar

Tag: VandeMataram

  • बरेली फरीदपुर में हिंदू युवा वाहिनी की भव्य तिरंगा यात्रा -हिंदुत्व, एकता और देशभक्ति का अद्वितीय संगम

    बरेली फरीदपुर में हिंदू युवा वाहिनी की भव्य तिरंगा यात्रा -हिंदुत्व, एकता और देशभक्ति का अद्वितीय संगम


    आज़ादी के अमृत महोत्सव पर नगर की गलियों में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंजा माहौल, पुष्पवर्षा और राष्ट्रप्रेम के अद्भुत नज़ारे।

    फरीदपुर (बरेली) — आज़ादी के अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर गुरुवार को फरीदपुर नगर ने एक ऐतिहासिक दृश्य का साक्षी बना। हिंदू युवा वाहिनी के बैनर तले आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा ने नगर की गलियों को तिरंगे और भगवा रंग से सराबोर कर दिया। बरेली फरीदपुर में हिंदू युवा वाहिनी की भव्य तिरंगा यात्रा -हिंदुत्व

    सुबह बीसलपुर रोड अंडरपास से शुरू होकर मछली तालाब और भारत माता मंदिर तक पहुंची इस यात्रा में देशभक्ति का अद्वितीय जोश देखने को मिला। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों ने पूरे माहौल को रोमांचित कर दिया। भारत माता मंदिर पहुंचते ही पुष्पवर्षा ने यात्रा को और भी ऐतिहासिक बना दिया।बरेली फरीदपुर में हिंदू युवा वाहिनी की भव्य तिरंगा यात्रा -हिंदुत्व

    हर चेहरे पर गर्व, हर हाथ में तिरंगा और हर कदम में राष्ट्रप्रेम—यह नजारा हर किसी के लिए भावुक कर देने वाला था।

    सुरक्षा और व्यवस्था
    यात्रा से पहले सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ कुछ ही मिनटों में पूरे मार्ग की यातायात व्यवस्था संभाल ली। सुरक्षा की जिम्मेदारी कोतवाल राधेश्याम ने भारी पुलिस बल के साथ निभाई, जिससे यात्रा बिना किसी व्यवधान के संपन्न हुई।

    विशिष्ट अतिथि और आयोजन टीम
    मुख्य अतिथि कुंवर सिद्धराज सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान और निवेदक रणजीत सिंह चौहान (मोन्नू) ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। नगर महामंत्री गोपाल मिश्रा ने प्रबंधन में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन सत्संग भवन प्रांगण में भोज एवं जलपान के साथ हुआ। बरेली फरीदपुर में हिंदू युवा वाहिनी की भव्य तिरंगा यात्रा -हिंदुत्व

    जनसमर्थन और सहभागिता
    इस यात्रा में जिला अध्यक्ष सर्वेश सिंह, मीडिया प्रभारी अजय प्रताप सिंह, प्रभारी विधानसभा अमित प्रताप सिंह चौहान, मंत्री विधानसभा अमित गुप्ता, उपाध्यक्ष विधानसभा फरीदपुर अजय सिंह फौजी, नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता सहित नगर पालिका के सभासद, कार्यकर्ता और विभिन्न वर्गों के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बरेली फरीदपुर में हिंदू युवा वाहिनी की भव्य तिरंगा यात्रा -हिंदुत्व

  • मुरादाबाद: भाजपा मंडल बिलारी की भव्य तिरंगा यात्रा, लोगों में दिखा देशभक्ति का जोश

    मुरादाबाद: भाजपा मंडल बिलारी की भव्य तिरंगा यात्रा, लोगों में दिखा देशभक्ति का जोश

    मुरादाबाद: भारतीय जनता पार्टी मंडल बिलारी द्वारा नगर बिलारी में आयोजित तिरंगा यात्रा अंबेडकर पार्क से प्रारंभ होकर पौडा खेड़ा मंदिर से बाजार, नई सड़क और चंदौसी रोड होते हुए गन्ना समिति बिलारी पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजय भान सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वतंत्रता दिवस से पूर्व पूरे देश में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। मुरादाबाद: भाजपा मंडल बिलारी की भव्य तिरंगा यात्रा

    इस यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीयता और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना है। तिरंगा यात्रा के दौरान लोग राष्ट्रीय ध्वज को हाथ में लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम जैसे नारों के साथ अपने भाव प्रकट कर रहे थे। इस तिरंगा यात्रा में शामिल होकर लोग अपने देश के प्रति अपने प्यार और सम्मान को प्रदर्शित कर रहे हैं। यह यात्रा देश की आजादी के जश्न का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और लोगों को एकजुट करने का अवसर प्रदान करती है। मुरादाबाद: भाजपा मंडल बिलारी की भव्य तिरंगा यात्रा

    तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी सुरेश सैनी पूर्व जिला अध्यक्ष मंगल सेन सैनी चेयरमैन प्रतिनिधि नगर पंचायत महमूदपुर माफी चंद्रपाल सैनी जिला महामंत्री गन्ना समिति के चेयरमैन विजय सिंह राकेश कश्यप ऋषिपाल सिंह पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि विश्वास यादव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजपाल सिंह सत्यवीर सिंह सुनील राठौर भूरे सिंह फौजी राकेश यादव सभासद निहाल सिंह सभासद दानवीर शर्मा सभासद देवेश शर्मा सभासद अभिषेक पांडे सभासद ब्रज रतन प्रजापति सभासद सुमित गुप्ता सभासद यश प्रताप मेघपाल सिंह डॉ गीता शर्मा डॉ विश्वास शर्मा जिला उपाध्यक्ष अवनीश चौधरी सुनील चौधरी गोपाल यादव डॉ राजीव सैनी मेघपाल सिंह आनंदी प्रसाद प्रजापति किशन लाल प्रजापति अंकुर भटनागर प्रेमपाल पासी पूर्व मंडल अध्यक्ष केके गुप्ता धर्मेंद्र गांधी जिला मंत्री मुकुल पांडे अमित चौधरी सुमित चौधरी शकील अहमद उदयराज सिंह सुरेंद्र शर्मा नवनीत यादव राजीव शर्मा मनोज प्रजापति अभिलाष गौड़ सचिन शर्मा विकास चौधरी नरेश ढाका युवा मोर्चा जिला मंत्री अभिषेक राठौर मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता एडवोकेट रवि पासी दयाराम मौर्य हेमंत शर्मा वीरपाल कोली अमित चौधरी टिंकू मौर्य कार्यक्रम संयोजक मंडल महामंत्री मनोज ठाकुर आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित है

  • कारगिल विजय दिवस पर भोगनीपुर में शहीद अब्दुल हमीद को श्रद्धांजलि, भाजपा नेताओं ने किया माल्यार्पण

    कारगिल विजय दिवस पर भोगनीपुर में शहीद अब्दुल हमीद को श्रद्धांजलि, भाजपा नेताओं ने किया माल्यार्पण

    कानपुर देहात | भोगनीपुर: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भोगनीपुर तहसील स्थित शहीद अब्दुल हमीद चौक पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर अमर शहीद अब्दुल हमीद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।देशभर में आज के दिन 1999 के कारगिल युद्ध के वीर जवानों को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए जा रहे हैं, जिन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी।

    कारगिल विजय दिवस पर भोगनीपुर में शहीद अब्दुल हमीद को श्रद्धांजलि

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा कि –“हमारे लिए ये दिन केवल श्रद्धांजलि का नहीं, प्रेरणा लेने का दिन है। हम सबको शहीदों के त्याग को याद रखते हुए देश सेवा में जुटना चाहिए।”

    कारगिल विजय दिवस पर भोगनीपुर में शहीद अब्दुल हमीद को श्रद्धांजलि

    • देवेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा.राहुल निषाद, मंडल अध्यक्ष,अत्येंद्र कटिया, भाजपा कार्यकर्ता,मुकुल पाण्डेय, भाजपा कार्यकर्ता,और बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।प्रतिमा स्थल पर भारत माता की जय, और शहीद अब्दुल हमीद अमर रहें जैसे नारों से माहौल देशभक्ति में डूब गया।